Entertainment Latest Updates: आज वैलेंटाइन डे है। प्यार और मोहब्बत के इस खास दिन पर मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें आई है जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा है। सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के लव बर्ड्स रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की दोनों अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘सिंघम 3’ (Singham 3) से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। एक्टर के इस लुक को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इसके साथ ही आइए नजर डालते हैं आज के ताजा अपडेट्स पर…
लव सेक्स और धोखा 2 का पोस्टर आउट
वैलेंटाइन डे के मौके पर एकता कपूर ने ‘लव सेक्स और धोखा 2’ (Loce Sex Aur Dhokha 2) का पोस्टर रिलीज करते हुए फैंस को खास सरप्राइज दिया है। एकता ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘ये वैलेंटाइन डे नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए, लव सेक्स और धोखा का दरिया और डूब के जाना है।’ इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पोस्टर की बात करें तो इसमें एक हार्ट शेप दिख रहा है, जिसमें कई सारे दिल, व्हाट्सऐप आइकन और लाइक आइकन दिखाई दे रहे हैं।
सिंघम 3 से अर्जुन कपूर का लुक रिवील
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘सिंघम 3’ (Singhm 3) पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से अजय देवगन, करीना कपूर समेत अबतक कई स्टार्स का लुक सामने आ चुका है। फिल्म में कुछ नए स्टार्स की एंट्री भी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंघम 3 में दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी। इसके अलावा अर्जुन कपूर की एंट्री भी फाइनल हो गई है। मेकर्स ने फिल्म से अर्जुन का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया है। पोस्टर में अर्जुन कपूर के चेहरे पर काफी खून लगा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर आमने-सामने बैठे हुए दिख रहे हैं।
करण जौहर की लव स्टोरियां रिलीज
वैलेंटाइन डे के मौके पर करण जौहर (Karan Johar) की वेब सीरीज ‘लव स्टोरियां’ (Love Storiyaan) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गई है। इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। 6 एपिसोड वाली इस सीरीज में 6 रियल लव स्टोरीज को छह डायरेक्टर्स की जुबानी दिखाया गया है। आपको बता दें कि यह छह डायरेक्टर्स अक्षय इंडिकर, अर्चना फड़के, कॉलिन डी कुन्हा, हार्दिक मेहता, शाजिया इकबाल और विवेक सोनी हैं।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का कलेक्शन
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 34.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई थी लेकिन वीकडेज में फिल्म का कलेक्शन फिर गिर गया है।
आदित्य नारायण के कॉन्सर्ट पर विवाद
सिंगर आदित्य नारायण इन दिनों एक वीडियो के कारण चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें सिंगर ने एक फैन का मोबाइल उसके हाथ से छीनकर फेंक दिया था। इसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा था। अब इस विवाद पर इवेंट की मैनेजर ने खुलासा किया कि वह लड़का कॉलेज का नहीं था, कहीं बाहर से आया था। वह लगातार आदित्य नारायण के पैर खींच रहा था जिससे उन्हें गुस्सा आ गया। मैनेजर ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद शो करीब दो घंटे चला लेकिन वो लड़का सामने नहीं आया।
संबंधित खबरें
प्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 mins agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
2 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
20 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
21 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
21 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines