Entertainment Latest Updates: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) वैलेंटाइन वीक में आज 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं दूसरी ओर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की अपकमिंग फिल्म ‘क्रैक’ (Crakk) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बीच शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) की ओटीटी डेट कंफर्म हो गई है। आइए नजर डालते हैं आज के लेटेस्ट अपडेट्स पर…
क्रैक का ट्रेलर रिलीज
फिल्मों में अपने धुरंधर एक्शन से फैंस का दिल जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से फैंस को सरप्राइज देने आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘क्रैक’ (Crakk) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा, अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्शन भी हैं। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म ‘क्रैक’ 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बीच दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अमित जोशी और आराधना शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार शाहिद और कृति की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म आसानी से 150 करोड़ कमा लेगी।
200 करोड़ के क्लब में शामिल होगी हनु मैन
तेजा सज्जा और वारालक्ष्मी स्टारर फिल्म ‘हनु मैन’ (Hanu man) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना होने जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ को कड़ी टक्कर देने वाली ‘हनु मैन’ जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
डंकी की ओटीटी रिलीज कंफर्म
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) पिछले साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स का प्यार भी मिला था। अब फैंस को इसके डिजिटल प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डंकी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के राइट्स जियो सिनेमा ने लिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फिल्म को 16 फरवरी को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
लाल सलाम को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की ‘लाल सलाम’ (lal Salaam) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर दर्शकों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। दर्शक रजनीकांत की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
https://twitter.com/Amit088/status/1755861467331756509
अमिताभ बच्चन ने किए राम लला के दर्शन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे। इस बीच 9 फरवरी को एक बार फिर बिग बी अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। दरअसल, अमिताभ बच्चन अयोध्या में कल्याण ज्वेलर्स के एक स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस बीच एक्टर राम मंदिर के दर्शन करने भी पहुंचे।
https://twitter.com/eglobalnews23/status/1755847624626708685?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1755847624626708685%7Ctwgr%5E529f8f5d9c50e1dadf81ad968a035ca8f32fd0f4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fbollywood-news%2Famitabh-bachchan-visit-again-ayodhya-after-pran-pratishtha-inaugurate-ayodhya-showroom-open-8716885%2F
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
2 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
46 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines