Entertainment Latest Updates: फिल्म इंडस्ट्री में 11 फरवरी को कई बड़ी खबरों ने ध्यान खींचा है। एक तरफ बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की तबियत पर अपडेट आया है तो वहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म ‘शक्तिमान’ (Shaktimaan) पर अपडेट आया है। इस बीच साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) के अनरिलीज थीम सॉन्ग की झलकियां सामने आई हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही आइए नजर डालते हैं मनोरंजन जगत के आज के लेटेस्ट अपडेट्स पर…
मिथुन चक्रवर्ती की तबियत में हुआ सुधार
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने उनका हेल्थ अपडेट दिया था, जिसमें बताया गया कि एक्टर को ब्रेन का Ischemic Cerebrovascular Accident यानी स्ट्रोक हुआ है। फिलहाल मिथुन अब ठीक हैं। उनका शुगर लेवल भी कंट्रोल में है।
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म पर अपडेट
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ और ‘शक्तिमान’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच एक्टर की फिल्म ‘शक्तिमान’ (Shaktimaan) पर अपडेट आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी पिक्चर्स और साजिद नाडियावाला मिलकर इस फिल्म की जल्द ही शुरुआत करने वाले हैं। फिल्म को 300-350 करोड़ के बजट में बनाया जाएगा।
ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी हनु-मैन
साउथ एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनु-मैन’ (Hanu-Man) का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब तक कायम है। अब फैंस को फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार है। इस बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज पर बड़ा अपडेट आया है। मीडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनु-मैन’ की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अगले महीने हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मेकर्स ने फिल्म के राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 को बेचे हैं। इस आधार पर फिल्म को 2 मार्च, 2024 को जी5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
प्रभास की Kalki 2898 AD की झलक
साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी हैं। फैंस भी फिल्म के हर अपडेट्स पर अपनी नजरें बनाए हुए हैं। इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए गायक संतोष नारायण ने फिल्म के अनरिलीज थीम सॉन्ग की एक झलक शेयर की है। चेन्नई में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट नीये ओली के दौरान संतोष नारायण ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के अनरिलीज थीम सॉन्ग की दो मिनट लंबी क्लिप शेयर की है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
https://twitter.com/GetsCinema/status/1756592775930499385
रकुलप्रीत सिंह की शादी की तैयारियां शुरू
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस इसी महीने एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के साथ शादी करने वाली हैं। इस बीच उनकी एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस को अपने परिवार के साथ शादी की तैयारियां करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रकुलप्रीत के हाथ में मिठाई का डिब्बा और कुछ गिफ्ट्स भी दिखे हैं। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines