Entertainment Latest News Update: नमस्कार! News24 की हिंदी वेबसाइट के एंटरटेनमेंट सेक्शन में आपका स्वागत है। टीवी एक्ट्रेस सारा खान जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोमवार को मेट गाला 2024 में एंट्री की। यहां भारतीय परिधान में उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘RRR’ एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसी तरह आज की लेटेस्ट खबरें जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
प्रेग्नेंसी के बीच Deepika Padukone की तस्वीर वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों पति रणवीर सिंह के साथ बेबीमून एन्जॉय कर रही हैं। मेट गाला छोड़कर एक्ट्रेस अपनी सेहत का पूरा ध्यान रख रही हैं। इस बीच पहली बार बेबी बंप के साथ दीपिका की तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस किसी शिप की सीढ़ियों से नीचे उतर रही हैं। इस दौरान उनका बेबी बंप साफ देखने को मिल रहा है। उनके पीछे रणवीर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। भले ही फोटो काफी दूर से ली गई हो लेकिन दीपिका के चेहरे पर ग्लो साफ पता चल रहा है। उनके चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट है।
Met Gala में छाया Isha Ambani का लुक
Isha Ambani In Met Gala 2024: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने विदेशी सरजमीं पर अपने हुस्न के जलवे बिखेर कर पूरी लाइमलाइट बटोर ली। मेट गाला 2024 में लंबे ट्रेल वाली साड़ी पहनकर उन्होंने रेड कार्पेट पर एंट्री की। इस ड्रेस में ईशा काफी खूबसूरत लगीं। बता दें कि ग्लोबल इवेंट के लिए उनकी इस खास ड्रेस को अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने डिजाइन किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ड्रेस को तैयार करने में पूरे 10,000 घंटे का समय लगा था।
RRR फिर रिलीज होने को तैयार
RRR Re-Release In Theaters: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘RRR’ एक बार फिर 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के एक्शन सीन को 2डी और 3डी में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि RRR साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। इसने पूरी दुनिया में 1200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इतना ही नहीं RRR ने ऑस्कर का अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था। एक बार फिर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Met Gala 2024 में उतरीं Alia Bhatt
Met Gala 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार फिर मेट गाला 2024 में उतरकर वहां की शोभा बढ़ाई। विदेशी मंच पर भारतीय परिधान में जब एक्ट्रेस पहुंची तो उनका लुक देखने लायक था। सब्यसाची की साड़ी और एक्सेसरीज में आलिया बेहद खूबसूरत लगीं। उनका मांग टीका सरप्राइज़ एलिमेंट की तरह था। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। उनका स्पेशल लुक फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है।
सारा खान फिल्मों में डेब्यू करने को तैयार
टीवी एक्ट्रेस सारा खान जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सारा जल्द ही फिल्म ‘गिल्ट 3’ में नजर आएंगी। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया है। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी पिता-बेटी और सौतेली मां पर आधारित है। तीनों की जिंदगी खुशहाल चल रही होती है कि तभी उनकी जिंदगी में भूचाल आ जाता है।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines