Entertainment Latest News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘क्वीन 2’ पर बड़ा अपेडट आ गया है। खबर है कि मेकर्स ने फिल्म के अगले पार्ट की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। वहीं दूसरी ओर एक्टर धनुष (Dhanush) अपनी नई फिल्म ‘रायन’ (Raayan) से नया लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। साथ ही इसमें तमिल फिल्म स्टार सेल्वाराघवन की एंट्री हो गई है। आइए डालते हैं एक नजर मनोरंजन जगत की ताजा खबरों पर…
जल्द शुरू होगी ‘क्वीन 2’ की शूटिंग
एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘क्वीन’ ब्लॉकबस्टर रही थी। अब इस फिल्म के सीक्वल पर बड़ा अपडेट आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर है कि ‘क्वीन 2’ (Queen 2) की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। नई फिल्म की कहानी कंगना के पास पहुंच चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। News 18 से हुई बातचीत में डायरेक्टर विकास बहल ने बताया है कि दस साल पहले रिलीज हुई फिल्म क्वीन का अगला पार्ट जल्द ही फ्लोर पर आने वाला है। इस खबर के बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
सुहानी भटनागर के पेरेंट्स से मिले आमिर
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान दंगल गर्ल सुहानी भटनागर के पेरेंट्स से मिलने फरीदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने सुहानी के माता-पिता को सांत्वना दी। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक्टर सुहानी के फोटो फ्रेम के पास खड़े होकर तस्वीर क्लिक करा रहे हैं। उनके साथ ही सुहानी की फैमिली भी खड़ी हुई है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुहानी भटनागर की मौत हुई है। एक्ट्रेस ने महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
धनुष की फिल्म का पोस्टर आउट
कॉलीवुड एक्टर धनुष (Dhanush) की अपकमिंग फिल्म ‘रायन’ (Raayan) का नया पोस्टर कुछ दिन पहले ही आया था, जिसमें एक्टर के साथ कालीदास जयराम और सुदीप किशन भी दिखे थे। अब इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है। साथ ही फिल्म में तमिल एक्टर सेल्वाराघवन की एंट्री हो गई है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। आपको बता दें कि फिल्म ‘रायन’ धनुष के करियर की 50वीं फिल्म है। इस फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है।
सिंघम 3 पर मिला अपडेट
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस बीच एक्टर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट पर बड़ा अपडेट आ गया है। दरअसल, ‘शैतान’ के ट्रेलर लॉन्च पर प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक से ‘दृश्यम 3’ पर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म तब बनेगी जब इसकी स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘दृश्यम 3’ की अनाउंसमेंट जल्द ही हो सकती है।
रकुल प्रीत ने शेयर की वेडिंग एल्बम
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेडिंग एल्बम शेयर की है। कपल की वेडिंग एल्बम में शादी से लेकर मेहंदी, हल्दी तक की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो क्लिप शेयर करते हुए रकुल ने कैप्शन दिया, ‘यह आप और मैं नहीं, यह हम हैं।’
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines