Entertainment Latest Updates: मनोरंजन जगत में 22 फरवरी को कई बड़ी खबरों ने ध्यान खींचा है। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी फिर से पर्दे पर धमाल मचाती हुई दिखेगी। दोनों की नई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ऐलान हो गया। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की डॉन 3 में विलेन के रोल के लिए इमरान हाशमी का नाम कई दिनों से सामने आ रहा था। अब एक्टर ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए डालते हैं एक नजर मनोरंजन जगत की ताजा खबरों पर…
श्रद्धा कपूर के घर गूंजी किलकारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के घर में किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस बुआ बन गई हैं। उनके कजिन भाई प्रियांक शर्मा और उनकी पत्नी शाज़ा मोरानी के घर नन्हें मेहमान ने दस्तक दी है। शाज़ा मोरानी ने एक बेटी को जन्म दिया है। बुआ बनने के बाद श्रद्धा कपूर की खुशी सातवें आसमान पर है। आपको बता दें कि प्रियांक शर्मा बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं।
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी फिल्म ‘बवाल’ में दिखी थी। अब यह जोड़ी फिर से पर्दे पर लौटने वाली है। दोनों की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ऐलान हो गया है। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत बनाया जाएगा। वहीं शशांक खेतान फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। करण जौहर ने कुछ देर पहले फिल्म का ऐलान करते हुए टीजर शेयर किया है।
डॉन 3 में विलेन बनेंगे इमरान हाशमी?
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की ‘डॉन 3‘ (Don 3) पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। पिछले दिनों ही खबर आई कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी की एंट्री हो गई है। इस बीच पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि ‘डॉन 3’ में इमरान हाशमी विलेन का रोल निभा सकते हैं। इन खबरों पर अब खुद एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि ‘मुझे कभी फिल्म डॉन 3 ऑफर नहीं हुई है। मैं इस फिल्म का पार्ट नहीं हूं।’
अजय देवगन की शैतान का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ का ट्रेलर (Shaitaan Trailer) रिलीज हो गया है। 2 मिनट 26 सेकेंड के ट्रेलर में एक्टर अपने परिवार को शैतानी शक्तियों से बचाते हुए दिख रहे हैं। वहीं फिल्म में खूंखार शैतान बने आर माधवन अपने काले जादू की शक्तियों से लोगों को डराते दिख रहे हैं। ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। आपको बता दें कि विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘शैतान’ 8 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी।
कंगना रनौत ने ट्विंकल खन्ना की लगाई लताड़
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही अपने बेबाक मुद्दों को सोशल मीडिया पर रखती आई हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपने निशान पर ट्विंकल खन्ना को लिया है। दरअसल, हाल ही में ट्विंकल ने पुरुषों की तुलना प्लास्टिक बैग से कर दी थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी मां ने हमेशा सिखाया है कि महिलाओं को पुरुषों की जरूरत नहीं होती। इसी बयान को लेकर कंगना रनौत एक्ट्रेस पर भड़क गई हैं। कंगना ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, यह सिर्फ बिगड़ैल लोग हैं, जिनके पास प्रिविलेज है। जो अपने मर्दों को पॉलीथिन बैग बुलाती हैं। क्या यह बेवकूफ बनाने की कोशिश है?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines