हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nikita Roy की नई रिलीज डेट अनाउंस, कब रिलीज होगी Sonakshi Sinha की फिल्म?

मनोरंजन जगत से जुड़े अपडेट्स और दिन भर की खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए हम News24 का ब्लॉग लेकर आए हैं। छोटी-बड़ी जानकारी को हासिल करने के लिए यहां बने रहें…

विज्ञापन
Entertainment Live

Live Updates

22:16 (IST) 29 May 2025

Sonakshi Sinha की फिल्म Nikita Roy की नई रिलीज डेट अनाउंस, कब रिलीज होगी?

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सोनाक्षी ने अपनी आने वाली फिल्म 'निकिता रॉय' की नई रिलीज डेट अनाउंस की है। सोनाक्षी की ये फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

22:04 (IST) 29 May 2025

Maa के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में काजोल ने पहनी ब्लैक साड़ी, अब शेयर की अलग-अलग पोज में फोटोज

आज 29 माई को काजोल की फिल्म 'मां' का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में काजोल ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने इस लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं।

21:44 (IST) 29 May 2025

Nitanshi Goel ने जी सिने अवॉर्ड्स से शेयर की फोटोज, कैप्शन में लिखी दिल की बात

नितांशी गोयल ने अपने इंस्टाग्राम पर जी सिने अवॉर्ड्स से अपनी फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि सपना मेरा था, लेकिन ये जर्नी हमारी थी। इस पल, इस प्यार, इस सफर के लिए हमेशा आभारी हूं।

21:29 (IST) 29 May 2025

Chhaya Kadam ने ब्लैक एंड व्हाइट लुक में शेयर की फोटोज, लिखा ये कैप्शन

छाया कदम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में छाया ब्लैक एंड व्हाइक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए छाया ने इसके कैप्शन में लिखा है कि काला और सफेद फोटोग्राफी के रंग हैं।

20:55 (IST) 29 May 2025

Paridhi Sharma के सिंपल लुक ने जीता फैंस का दिल, शेयर किया ये वीडियो

परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में परिधि वाइन कलर के सिंपल शूट में नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि बस ऐसे ही।

20:30 (IST) 29 May 2025

Chahatt khanna ने बीच किनारे से शेयर किया लेटेस्ट लुक, कूल समर लुक में दिए पोज

चाहत खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट समर लुक रिवील किया है, जो बेहद कूल है। इस पोस्ट में चाहत ने अलग-अलग पोज में अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। अगर आपने चाहत का ये पोस्ट नहीं देखा है, तो आप इसे यहां देख सकते हैं।

20:13 (IST) 29 May 2025

Avneet Kaur के लेटेस्ट डांस मूव्स देखें क्या? Vibe पर किया डांस

अवनीत कौर का एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है। इस वीडियो में अवनीत 'वाइब' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को अवनीत ने कुछ ही घंटे पहले पोस्ट किया है। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

19:48 (IST) 29 May 2025

Neha Kakkar ने शेयर किया अपना लेटेस्ट वीडियो, गाने की लिरिक्स गुनगुनाती आईं नजर

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा छत पर बैठी नजर आ रही हैं और 'चल मिलदेयां नदियां ते पार' गाना गुनगुनाती नजर आ रही हैं। सिंगर के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

19:22 (IST) 29 May 2025

Ashok Saraf को मिला पद्मश्री, फ्लाइट कैप्टन ने यूं किया वेलकम

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फ्लाइट कैप्टन उनका स्वागत कर रही है। साथ ही उन्होंने फ्लाइट में मौजूद लोगों को बताया कि हाल ही में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। अगर आपने इस वीडियो को नहीं देखा है, तो आप इसे यहां देख सकते हैं।

19:02 (IST) 29 May 2025

Surbhi Jyoti का कूल समर लुक देखा क्या? एक्ट्रेस ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज

सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कलरफुल ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए सुरभि ने इसके कैप्शन में लिखा है कि फॉलो द सन... ऑलवेज। एक्ट्रेस के पोस्ट को आप उनके इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं।

18:45 (IST) 29 May 2025

Diljit Dosanjh कब शुरू करेंगे ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग? सनी देओल की फिल्म पर आया लेटेस्ट अपडेट

सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सनी के अलावा दिलजीत दोसांझ भी नजर आने वाले हैं। हालिया जानकारी की मानें तो सुनने में आया है कि दिलजीत दोसांझ 10 जून से फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन अभी इसको लेकर कुछ भी ऑफिशियली नहीं कहा गया है।

18:25 (IST) 29 May 2025

Sanjay Leela Bhansali की Love एंड War की शूटिंग हुई पोस्टपोन, क्या है वजह?

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया है। संयज लीला भंसाली की फिल्म की शूटिंग में देरी का कारण मुंबई में हो रही भारी बारिश बनी है। जी हां, हालिया जानाकरी है कि 26 मई से मुंबई में हुई लगातार बारिश की वजह से फिल्मों की शूटिंग भी रोक दी गई है। संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा लव एंड वॉर की शूटिंग गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में चल रही है।

17:59 (IST) 29 May 2025

क्या खत्म हुई चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन की दोस्ती? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन की दोस्ती अब खत्म हो गई है। इसको लेकर टेली चक्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में कहा गया है कि बिग बॉस 18 के कंटेस्टेट चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन के बीच की मजबूत दोस्ती खत्म हो गई है क्योंकि चुम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर श्रुतिका को अनफॉलो कर दिया है, जिससे फैंस दोनों के बीच अनबन की अटकलें लगा रहे हैं।

17:31 (IST) 29 May 2025

Maa के ट्रेलर लॉन्च में Kajol ने रिवील किया अपना प्लान, क्या बोलीं एक्ट्रेस?

काजोल की फिल्म 'मां' का ट्रेलर आज 29 मई को रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में काजोल ने कहा कि मेरा पूरा प्लान है कि आप लोगों को इतना डराऊंगी कि बैंड बजने वाली है।

17:06 (IST) 29 May 2025

Vaani Kapoor ने शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटोज, लिखा ये कैप्शन

वाणी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में वाणी ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो स्माइल करती नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए वाणी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि छोटी-छोटी चीजों में ये मुस्कान पाई। वाणी के पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

16:38 (IST) 29 May 2025

Sitaare Zameen Par का नया गाना रिलीज, देखें ‘सर आंखों पे मेरे’ का वीडियो

आमिर खान की आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का नया गाना 'सर आंखों पे मेरे' रिलीज हो गया है। इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। अगर आपने इस गाने का वीडियो अभी तक नहीं देखा है, तो आप इसे यहां देख सकते हैं।

16:11 (IST) 29 May 2025

Allu Arjun को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, सरकार का किया थैंक्स, टीम को भी दिया क्रेडिट

अल्लू अर्जुन को फिल्म 'पुष्पा 2' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसकी जानकारी खुद अल्लू ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। पोस्ट में अल्लू ने लिखा है कि 'पुष्पा 2' के लिए मुझे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। अल्लू को ये अवॉर्ड गद्दार तेलंगाना फिल्म अवॉर्ड में मिला है। एक्टर ने तेलंगाना सरकार और फिल्म की टीम का भी थैंक्स किया है।

15:44 (IST) 29 May 2025

Yuzvendra Chahal से मिलने मुंह ढककर पहुंचीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ Mahvash?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की लव लाइफ को लेकर काफी गॉसिप्स चल रही हैं। इसी बीच अब आरजे महवश का नया वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में आरजे महवश अपना मुंह छुपाकर युजवेंद्र चहल से मिलने पहुंची हैं। महवश को येलो कलर की हुडी में देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने फेस में मास्क लगाया हुआ है। अब फैंस ये देखकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

15:27 (IST) 29 May 2025

Param Sundari का फर्स्ट लुक हुआ आउट

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' का फर्स्ट लुक वीडियो रिवील किया गया है। कहने के लिए ये फर्स्ट लुक है, लेकिन वीडियो टीजर से बड़ा और ट्रेलर से थोड़ा कम लग रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा का लुक इतना शानदार है कि फैंस की नजरें उनसे हट ही नहीं पाएंगी। वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जाह्नवी वही साउथ इंडियन अवतार में नजर आ रही हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री वीडियो में दिखाई गई है।

15:08 (IST) 29 May 2025

Disha Patani ने शेयर की हॉट तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपने कई सुपरहॉट लुक रिवील किए हैं। एक्ट्रेस अलग-अलग बैकलेस ड्रेसेस में बैक पोज देती हुई नजर आ रही हैं। रिवीलिंग कपड़ों में दिशा ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा एक फोटो में दिशा पाटनी समुद्र के बीचों बीच शिप में लेटी हुई हैं और हार्ट इमोजी बनाते हुए क्यूट पोज दे रही हैं।

14:13 (IST) 29 May 2025

Harbhajan Singh ने Hera Pheri 3 से Paresh Rawal की एग्जिट पर किया मजाक

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने हाल ही में 'हेरा फेरी 3' को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी पर बयान दिया है। हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, 'सूर्यकुमार यादव बहुत फनी हैं। वो प्रॉपर 'हेरा फेरी' वाले एक्टर हैं। अभी मैं कुछ कहूंगा तो कंट्रोवर्सी हो जाएगी। अभी मैं देख रहा हूं कि परेश रावल सर ने फिल्म से एग्जिट किया है। अक्षय भाई मुझ पर केस मत ठोक देना, क्योंकि मुझे पता है, अभी कुछ तो कंट्रोवर्सी चल रही है। मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव अगले स्टार हो सकते हैं, जो परेश रावल सर के जैसी एक्टिंग तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन उन्हें परेश सर के सारे डायलॉग याद हैं। हो सकता है कि वो रिप्लेसमेंट हों। अगर उन्हें काम मिल जाता है, तो मैं 15% मेरा।'

13:22 (IST) 29 May 2025

Amitabh Bachchan का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

बॉलीवुड के शहंशाह ने अपने X हैंडल से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'अहहा! बिना मांगे PR हो गया!' अब एक्टर ने ये किसके लिए लिखा है? फैंस भी बस यही जानना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वो किसी को ताना मार रहे हैं।

12:46 (IST) 29 May 2025

Reem Shaikh ने खरीदी BMW

'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहीं रीम शेख ने नई लग्जरी कार खरीदी है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को सभी इस मौके पर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। जन्नत जुबैर ने भी अपनी दोस्त के लिए पोस्ट शेयर करते हुए गर्व जताया है। जन्नत ने लिखा, 'मेरी दोस्त ने खुद को BMW गिफ्ट की है। प्राउड कहना कम होगा। अभी और जीत, गाड़ियां आनी और सपने पूरे होने बाकी हैं।'

11:51 (IST) 29 May 2025

Priyanka Chopra और Nick Jonas की रोमांटिक फोटो वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांस आज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कपल की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसे खुद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया है। ये दोनों रोमांटिक बोट राइड का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस जहां पोज दे रही हैं, तो उनके पति उन्हें प्यार से निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने प्यार से लिखा, 'माइन।'

11:17 (IST) 29 May 2025

Leonardo DiCaprio ने Urvashi Rautela को दिया Titanic कॉम्पलिमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ सेल्फी शेयर की है। इस फोटो के साथ उर्वशी रौतेला ने खुलासा किया कि उन्हें लियोनार्डो डिकैप्रियो ने खास कॉम्पलिमेंट दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'जब लियोनार्डो डिकैप्रियो आपको कान्स की क्वीन कहते हैं! शुक्रिया, लियो… अब ये एक टाइटैनिक कॉम्पलिमेंट है।'

10:36 (IST) 29 May 2025

Hina Khan ने Sri Sri Ravi Shankar संग शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस हिना खान ने श्री श्री रविशंकर के साथ सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में हिना खान और श्री श्री रविशंकर दिल बनाते हुए पोज दे रहे हैं। हिना खान ने इन तस्वीरों के साथ लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा है। हिना खान ने कहा, 'योग का मतलब है हम सभी के अंदर की शक्ति से जुड़ना। शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर इस खूबसूरत आश्रम में बहुत कुछ सीखा। सांस कंट्रोल करने की तकनीकों से लेकर माइंडफुलनेस तक। इस जगह पर बहुत कुछ है। बहुत सारी थेरेपी और एक्सपीरियंस जो आपको नेचर और खुद के करीब लाते हैं।'

सभी को यहां आना चाहिए।'

10:11 (IST) 29 May 2025

Sidhu Moose Wala की तीसरी पुण्यतिथि पर मां का भावुक पोस्ट

आज पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की डेथ एनिवर्सरी है। ऐसे में उनकी मां चरण कौर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। चरण कौर ने सिद्धू मूसेवाला और बलकौर सिंह के साथ तस्वीर शेयर करते हुए पंजाबी में अपने दिल का हाल लिखा है। चरण कौर ने लिखा, 'सिद्धू, कहते हैं कि तुम्हारा जन्म लेने मात्र से कुछ दिनों में हजारों दिलों का, लाखों महफिलों का और कई सालों का रिश्ता बन गया। हम हर रोज तुम्हारे चेहरे की मुस्कान देखकर जीते थे, लेकिन आज तुम्हारी अंतिम विदाई के साथ कई कहानियां भी खत्म हो गईं और तुम्हारा इंस्पिरेशनल व्यक्तित्व भी, जिसने चंद सालों में कई दिलों को जीने की एक वजह दी।'

09:45 (IST) 29 May 2025

Virat Kohli का Anushka Sharma संग एयरपोर्ट से वीडियो वायरल

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में इन दोनों को एक-दूसरे से बातें करते हुए देखा जा सकता है। विराट अपनी पत्नी से बात करते हुए दिल खोलकर हंस रहे हैं। शादी के इतने साल बाद भी दोनों को एक-दूसरे की कंपनी इस तरह एन्जॉय करते हुए देख फैंस इनके दीवाने हो गए हैं। विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इन दोनों के इस वीडियो ने लोगों को फिर से प्यार पर यकीन दिला दिया है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी हलचल मची हुई है। आज पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर न सिर्फ सिद्धू मूसेवाला का परिवार, बल्कि उनके फैंस भी मायूस हैं और सिंगर को याद कर रहे हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इन दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच अब क्रिकेटर हरभजन सिंह का ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बयान सामने आया है। क्रिकेटर ने बताया है कि परेश रावल को कौन रिप्लेस कर सकता है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola