Live Updates
Harsh Beniwal की सीरीज Lafangey का ट्रेलर रिलीज
हर्ष बेनीवाल की सीरीज 'लफंगे' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इसमें बरखा सिंह और गगन अरोड़ा जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। ये सीरीज 6 जून को Amazon MX Player पर रिलीज होने वाली है। आप बिना पैसा खर्चे फ्री में इस सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। 'लफंगे' बचपन के उन 3 दोस्तों की कहानी है, जिनके सपने तो काफी बड़े हैं, लेकिन उनके साथ दुनिया बड़ी बेरहम है।
Umrao Jaan होगी सिनेमाघरों में री-रिलीज
रेखा की साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘उमराव जान’ एक बार फिर सिनेमाघरों में आने वाली है। ‘उमराव जान’ को थिएटर्स में री-रिलीज किया जा रहा है। रेखा फिर से आंखों की मस्ती करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म को अब 27 जून को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को 4K में रीस्टोर किया गया है। यानी आपको ये फिल्म अच्छी क्वालिटी और प्रिंट में देखने को मिलेगी।
Orry ने Vedang Raina को विश किया बर्थडे
ओरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक्टर वेदांग रैना संग एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस फोटो में ये दोनों साथ में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए ओरी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार, जिसे मैं पर्सनल दोस्त और भाई मानता हूं। मैं तुम्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए, तुम्हारे बिना किसी शर्त के सपोर्ट, टॉलरेंस और मेरी क्रिएटिव साइड को बढ़ावा देने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं दुआ करता हूं कि तुम्हें जिंदगी में ढेर सारे मौके मिले।'
क्या गंजी हो जाएंगी Urfi Javed?
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। 'द ट्रेटर्स' की रिलीज से पहले वो एक सैलून में बैठी हुई हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उर्फी ने खुद कहा है कि वो गंजी होने जा रही हैं। दरअसल, वो ये कहकर अपने शो को प्रमोट कर रही हैं। इस शो के ट्रेलर वीडियो में भी उर्फी ने कहा था कि अगर वो ट्रेटर निकलीं तो अपना सिर गांजा करवा लेंगी।
Zaheer Iqbal ने Sonakshi Sinha के लिए शेयर किया स्पेशल वीडियो
जहीर इकबाल ने आज अपनी वाइफ के बर्थडे पर उनका एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा बर्गर का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही हैं। जंक फूड खाते हुए सोनाक्षी सिन्हा इतनी खुश हैं कि वो बैठे-बैठे डांस कर रही हैं। साथ ही उनका मुंह भी खाने से गंदा हो रखा है। अब सोनाक्षी के इस हैप्पी मोमेंट को शेयर करते हुए जहीर इकबाल ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी जाना। ऐसे ही मोमेंट्स में मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। तुम हमेशा खुश रहो और तुम्हारा पेट हमेशा भरा रहे। मैं तुम्हें ऐसे ही डांस करते हुए देखने के लिए खाना खिलाता हूं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा, ताकि तुम्हें ये ना बताऊं कि तुम्हारे पूरे चेहरे पर खाना लगा है। आई लव यू माई लाइफ।'
Sonakshi Sinha का बर्थडे वीडियो वायरल, गोद में बैठे दिखे पति Zaheer Iqbal
सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर जहीर इकबाल कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते हुए कभी वो बिरयानी लेकर सेट पर पहुंच रहे हैं, तो कभी बाकी लोगों के साथ मिलकर इस खास दिन को और स्पेशल बना रहे हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस चेयर पर बैठी हुई हैं और उनकी गोद में जहीर इकबाल बैठे हुए नजर आ रहे हैं। पीछे उनके दोस्त खड़े हैं, जो सोनाक्षी के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। इस मोमेंट में सोनाक्षी सिन्हा बेहद खुश नजर आ रही हैं।
पिता बनने के बाद एक्टर Parambrata Chattopadhyay ने किया पोस्ट
कहानी फेम एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है। इस पर लिखा है- 'बेबी बॉय हुआ है। हमारे दिल और हाथ भरे हुए हैं। जूनियर, इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है! परम और पिया।' इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपने पहले बच्चे के इस दुनिया में आने की खुशी में, उन सभी लोगों को शुक्रिया कहा है, जिन्होंने दुआ और प्रार्थनाएं भेजी हैं।
Sonakshi Sinha को पति ने दिया खास बर्थडे सरप्राइज
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जहीर इकबाल संग एक कोजी फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोना ने बताया कि उन्हें बर्थडे पर जहीर ने कैसे सरप्राइज दिया है। ये तस्वीर एक्ट्रेस के लंच ब्रेक की है। दरअसल, बर्थडे के दिन भी सोनाक्षी सिन्हा काम कर रही हैं। अब इसी बीच जहीर इकबाल ने उन्हें बिरयानी के साथ सरप्राइज दिया। सोनाक्षी ने बताया कि उनके पति उनके साथ-साथ पूरे क्रू के लिए बिरयानी लेकर आए हैं।
Rana Naidu Season 2 का ट्रेलर कब होगा रिलीज?
'राणा नायडू सीजन 2' के ट्रेलर को लेकर अपडेट सामने आ गया है। नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें अर्जुन रामपाल और राणा दग्गुबाती आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ये सीरीज का एक सीन है, जिसे अब शेयर करके नेटफ्लिक्स ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने रिवील किया कि 'राणा नायडू' का ट्रेलर कल यानी 3 जून को आएगा।
Konkana Sen Sharma रूमर्ड बॉयफ्रेंड Amol Parashar संग हुईं स्पॉट
कोंकणा सेन शर्मा का नाम इन दिनों एक्टर अमोल पराशर के साथ जोड़ा जा रहा है। डेटिंग रूमर्स के बीच ये दोनों एक बार फिर साथ नजर आए हैं। इससे पहले कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पराशर को 'ग्राम चिकित्सालय' की स्क्रीनिंग के मौके पर साथ देखा गया था। अब एक बार फिर इस रूमर्ड कपल के साथ दिखने के कारण डेटिंग रूमर्स और तेज हो गई हैं।
Ranveer Singh और Anushka Sharma पर KRK ने साधा निशाना
केआरके ने अभी कुछ देर पहले अपने ऑफिशियल X हैंडल से एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मुझे बस एक नाम दे दो, जिसे YRF ने लॉन्च किया हो और वो स्टार बन गया हो! केआरके का कहना है कि अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, वाणी कपूर, मानुषी छिल्लर, अनुष्का शर्मा, शरवरी वाघ और भूमि पेडनेकर को YRF ने लॉन्च किया और ये सभी फ्लॉप हैं। अब उनके इस ट्वीट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।
Jannat Zubair करती दिखीं शाइन
जन्नत जुबैर ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ब्लैक वेलवेट ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। बिखरे हुए बाल और कातिलाना नजरें, फैंस के दिलों पर छुरियां चलाने के लिए काफी हैं। इस स्टाइलिश लुक में जन्नत जुबैर बोल्ड लग रही हैं। साथ ही उनकी एलेगन्स देखकर लग ही नहीं रहा कि वो किसी को धोखा दे सकती हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'राइज एंड शाइन, ये है धोखा टाइम।' दरअसल, अपने इस कैप्शन के साथ जन्नत अपने नए शो 'द ट्रेटर्स' को प्रमोट कर रही हैं।
Kamal Haasan ने Mani Ratnam को दी जन्मदिन की बधाई
मशहूर साउथ एक्टर कमल हासन ने अब अपने डायरेक्टर दोस्त मणि रत्नम को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर ने मणि रत्नम के साथ एक खूबसूरत तस्वीर अपने X हैंडल से शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। कमल हासन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मणि रत्नम। नायकन से ठग लाइफ तक, हमने समय के साथ-साथ जर्नी पूरी की है- साथ काम करने से लेकर, फैमिली, साथ सपने देखने वालों और सबसे बढ़कर, सिनेमा के स्टूडेंट्स बनकर। हर चैप्टर के दौरान, आपका होना शक्ति का स्रोत रहा है। आपकी कहानियां आती रहें, क्योंकि हर फ्रेम के साथ, आपका विजन सिनेमा में गहराई, ब्यूटी और मतलब लाता है।'
Malaika Arora ने शेयर किया बॉसी लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना रेड हॉट बॉसी लुक शेयर किया है। रेड फॉर्मल आउटफिट में मलाइका अरोड़ा बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। कभी वो अपनी टाई के साथ सिजलिंग पोज दे रही हैं, तो कभी कैमरे की आंखों में आंखें डालकर अपना कॉन्फिडेंस दिखा रही हैं। मलाइका अरोड़ा का नया लुक काफी शानदार लग रहा है।
Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने लुटाया प्यार
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके चाहने वाले तो उन्हें विश कर ही रहे हैं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी को खास तरीके से बर्थडे विश किया है। दिग्गज एक्टर ने सोनाक्षी की अनदेखी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी अद्भुत, प्यारी और बेहतरीन बेटी सोनाक्षी को शानदार दिन की शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि आपको फैमिली और चाहने वालों के बीच में खुशी, प्यार, आनंद और हंसी मिले। आपका दिन आपकी तरह ही खास हो। हैप्पी बर्थडे।'
आशिक सफिया अबूबक्कर की Pattth की OTT रिलीज पर आया अपडेट
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल (IFFK) में प्रीमियर के बाद मलयालम ड्रामा फिल्म 'पत्थ' की ओटीटी रिलीज पर अपडेट आ गया है। भले ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई हो लेकिन बावजूद यह चर्चित फिल्म रही है। अब 'पत्थ' ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इसे 6 जून को मनोरमामैक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
Uorfi Javed ने दिखाया नया अंदाज
अपने फैशन के लिए मशहूर उर्फी जावेद एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर फैंस का ध्यान खींच रही हैं। विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उर्फी कई सारे ब्रांड के पंपलेट से बनी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उर्फी जावेद इन सभी ब्रांड का प्रमोशन कर रही हैं। उनका यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
क्या Bigg Boss 19 में दिखेंगी अपूर्वा मुखीजा? मेकर्स ने किया अप्रोच
बिग बॉस 19 को लेकर जब से खबर आई है कि इस बार सलमान खान का शो जुलाई में दस्तक देगा। इसके बाद से लगातार शो को लेकर कई अपडेट्स आ रहे हैं। अब खबर है कि द रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। बिग बॉस ताजा खबर ने अपने ट्वीट में बताया है कि मेकर्स शो के लिए अपूर्वा से बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल इस पर मेकर्स ने कोई अपडेट नहीं दिया है। बता दें कि फिलहाल अपूर्वा करण जौहर के नए शो 'द ट्रेटर' में नजर आएंगी। यह शो 12 जून से प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रहा है।
Harshvardhan Rane ने 'दीवानियत' पर दिया अपडेट
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे अपनी अगली फिल्म 'दीवानियत' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म पर अपडेट दिया है। हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी डैशिंग फोटो शेयर की है। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन दिया, 'अगले हफ्ते दीवानियत के आखिरी शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार है। और फिर एक महीने में नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर @omungkumar सर के साथ अपनी अगली सोलो फिल्म शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं। आज शाम तक ज्यादा जानकारी!'
सामंथा रुथ प्रभु संग डेटिंग रूमर्स के बीच राज निदिमोरू की पत्नी ने लिखा क्रिप्टिक नोट
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु संग डेटिंग रूमर्स की खबरों के बीच डायरेक्टर राज निदिमोरू की पत्नी श्यामली डे ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'समय सब दिखा देता है। कर्म सुधारता है। ब्रह्मांड विनम्र बनाता है।' श्यामली डे की इस पोस्ट को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सामंथा और राज के कथित रिश्ते पर तंज कसा है।
IPL के फाइनल में PBKS के जगह बनाने के बाद RJ महवश ने किया पोस्ट
आरजे महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिर से पोस्ट शेयर करने के बाद फैंस का ध्यान खींचा है। दरअसल, आईपीएल के फाइनल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जगह बना ली है। इस पर युजवेंद्र चहल की कथित गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने उस भविष्यवाणी को याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि PBKS फाइनल में जाएगी। महवश ने लिखा, 'भविष्यवाणी बोलती है! पंजाब ने अच्छा खेला है। अभी और खेल बाकी है!'
'कहानी' फेम एक्टर के घर गूंजी किलकारी, Parambrata Chattopadhyay बने बेटे के पिता
बंगाली फिल्मों के फेमस एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी पिया चक्रवर्ती ने बेटे को जन्म दिया है। विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' में नजर आ चुके परमब्रत चट्टोपाध्याय ने पिछले साल 2024 में शादी रचाई थी। इसके बाद फरवरी में वैलेंटाइन डे के खास मौके पर उन्होंने पत्नी पिया के साथ गुड न्यूज शेयर की थी जिसमें बताया था कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अब 1 जून, 2025 को कपल के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। इस खबर के आते ही फैंस परमब्रत चट्टोपाध्याय को पिता बनने के लिए बधाई दे रहे हैं।
उदित अरोड़ा ने 'द रॉयल्स' की ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर की रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज 'द रॉयल्स' को शाही परिवारों और दर्शकों से लगातार निगेटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। इस बीच उदित अरोड़ा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उदित अरोड़ा ने कहा, 'हमने कभी नहीं कहा कि ये सच्ची घटना पर बेस्ड कहानी है। मुझे नहीं पता कि क्या दिक्कत है। मैंने ट्रोलिंग की खबरें नहीं देखीं। मुझे नहीं पता कि वह इसे किसके साथ कंपेयर कर रहे हैं। ये काल्पनिक शो है और एंटरटेनमेंट के उद्देश्य से बनाया गया है।'
Roadies XX के विनर बने कुशल तंवर
एमटीवी के फेमस रियलिटी शो ‘रोडीज डबल क्रॉस’ को एल्विश यादव की गैंग के कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने जीत लिया है। इस शो में एल्विश यादव पहली बार बतौर गैंग लीडर नजर आए थे। पहली ही बार में उनकी गैंग को जीत हासिल हुई है। इस जीत से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। बता दें कि रोडीज के फिनाले में प्रिंस नरूला की गैंग के हरताज सिंह गिल और एल्विश यादव की गैंग के कुशल तंवर के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। आखिरकार गुल्लू ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं हरताज पहले रनर-अप रहे।
मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम का जन्मदिन आज
मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम का आज जन्मदिन है। आज वह 69 साल के पूरे हो गए हैं। कम लोगों को पता होगा कि मणिरत्नम का पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम है, तमिल नाडु के मदुरई या मदुरै में हुआ था। अपने करियर में बेहतरीन फिल्में बनाने वाले मणिरत्नम ने 1983 में 'पल्लवी अनु पल्लवी' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। उन्होंने सिर्फ तमिल नहीं बल्कि हिंदी फिल्में भी बनाई हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उन्होंने 'रावण' और 'पोंनियिन सेलवन' जैसी बिग बजट फिल्में बनाई हैं।
Sonakshi Sinha का जन्मदिन आज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज 2 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस आज 38 साल की पूरी हो गई हैं। सोनाक्षी ने बॉलीवुड में अपना करियर 2005 में फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर शुरू किया था। यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी। इस फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी मां पूनम सिन्हा थीं। इसके बाद सोनाक्षी ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से फिल्मों में एंट्री की थी। आज सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं।
आज की शुरुआत बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से करते हैं, जो अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके अलावा मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम का भी आज जन्मदिन है। इस अवसर पर दोनों के फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। एमटीवी के फेमस शो रोडीज डबल क्रॉस को अपना विनर मिल गया है। एल्विश यादव पहली बार इस शो में गैंग लीडर बने थे और उनका ही गैंग के रोडी यानी कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने रोडीज डबल क्रॉस जीत लिया है। दूसरी ओर अब हर्ष बेनीवाल की सीरीज ‘लफंगे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
संबंधित खबरें
प्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
50 mins agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
4 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
5 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
6 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
17 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
18 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
20 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines