Live Updates
Dia Mirza ने RCB के जश्न की फोटो शेयर की
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने RCB की ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही टीम के खुशी के क्षण वाली एक फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ RCB की पूरी टीम IPL 2025 की ट्रॉफी के साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, 'कल रात की मेरी फेवरेट फोटो।'
Nakuul Mehta भी बधाई देने से पीछे नहीं रहे
टीवी एक्टर नकुल मेहता ने विराट कोहली को बधाई देते हुए RCB की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले दिन के लिए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। नकुल ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कल बेंगलुरु बंद रहेगा। चक दे फट्टे।'
Elvish Yadav ने विराट कोहली को दी बधाई
यूट्यूबर एल्विश यादव ने आईपीएल 2025 में आरसीबी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए विराट कोहली और टीम को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'RCB को बधाई। फाइनली अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली @imVkohli भाई के लिए मैं बहुत खुश हूं।' इसी के साथ में उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी ड्रॉप किया है।
Aly Goni ने RCB की जीत का मनाया जश्न, लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट
टीवी एक्टर अली गोनी ने विराट कोहली को बधाई देते हुए RCB की जीत का जश्न मनाया है। IPL 2025 के फाइनल मैच के दौरान विराट कोहली और टीम के रिएक्शन वाला वीडियो क्लिप शेयर करते हुए अली ने लिखा, '18 साल की वफादारी। उम्मीद के 18 मौसम। वह हंसे, उन्होंने शक किया, उन्होंने मजाक उड़ाया लेकिन आज, राजा ने वह हासिल कर लिया जिसके लिए वह असल में हकदार थे। ये आंसू, हर ट्रोल, हर शायद अगले साल के लिए हैं।'
युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने दी बधाई
IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मैच हुआ जिसमें विराट कोहली की टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस दौरान उन्हें पूरे देश से बधाई मिल रही है। युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए RCB की जीत पर टीम को बधाई दी है। यहां देखें उनका पोस्ट।
अर्जुन कपूर ने की विराट कोहली की तारीफ
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी RCB की जीत पर विराट कोहली और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए नजर आए। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'धैर्य, लचीलापन, दृढ़ता, निष्ठा, विश्वास और कड़ी मेहनत। 18 साल में जो कुछ भी हुआ है, वह इस पल के लायक है!!! जीत के लिए विराट कोहली और RCB 18 को बधाई।'
Allu Arjun का बेटा RCB की जीत पर हुआ इमोशनल
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें विराट कोहली की टीम ने जीत हासिल की। इस मौके पर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बेटे अयान इमोशनल हो गए। सुपरस्टार ने बेटे अयान के साथ बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नन्हें अयान को इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो क्लिप के साथ अल्लू अर्जुन ने कैप्शन दिया, 'अयान बेहद इमोशनल हो रहा है। िराटकोहली फैनबॉय मोमेंट। बहुत प्यारा मेरा चिन्नी बाबू alluayaan rcb ipl2025'
Vijay Deverakonda ने RCB की जीत पर जताई खुशी
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत का जश्न मनाया। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। एक्टर ने लिखा, '@RCBTweets को बधाई, सभी RCB फंस ने इतनी एनर्जी, जुनून और प्यार के साथ इंतजार किया है। ये देखना वाकई एक खुशी का पल है।' बता दें कि आईपीएल का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच में था, जिसमें विराट कोहली की टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
Vicky Kaushal ने RCB को दी जीत की बधाई
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने आईपीएल 2025 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए विराट कोहली और पूरी टीम को बधाई दी है। RCB की जीत से गदगद होते हुए एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, '18' इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली की फोटो का एक कोलाज बनाकर शेयर किया और लिखा, 'उस व्यक्ति के लिए जिसने खेल को अपना सब कुछ दिया... यह लंबे समय से अपेक्षित था। @विराट.कोहली 18'
'यह सब कुछ है...' RCB की जीत पर बोले रणवीर सिंह
आईपीएल मैच में विराट कोहली की टीम RCB ने करीब 18 साल के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पूरी टीम को बधाई देते हुए दिखे। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा, 'यह सब कुछ है।' इसके अलावा विराट की इमोशनल होते हुए वीडियो भी शेयर की और लिखा, 'एक क्लब प्लेयर।'
कार्तिक आर्यन ने RCB की जीत पर किया रिएक्ट
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने आईपीएल 2025 में RCB की जीत पर पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के इमोशनल होते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने विराट कोहली और पूरी टीम को बधाई दी है। कार्तिक ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'आखिरकार जर्सी नंबर 18। 18 साल के बाद। बधाई हो, GOAT विराट कोहली।'
अजय देवगन ने विराट कोहली को दी बधाई
आईपीएल 2025 में आरसीबी की शानदार जीत के बाद बॉलीवुड स्टार्स भी विराट कोहली को जीत की बधाई देते हुए नहीं थक रहे हैं। इस बीच अजय देवगन ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सालों से देख रहा था और चीयर कर रहा था। आखिरकार RCB ने इतिहास रच दिया। बधाई हो विराट कोहली और पूरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।'
कमल हासन ने 'ठग लाइफ' पर बढ़ते विवाद के बीच लिखा खत
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून को रिलीज होनी है लेकिन कर्नाटक में उनकी फिल्म को लेकर विवाद गर्माता जा रहा है। दरअसल, ये विवाद फिल्म पर नहीं बल्कि कमल हासन की एक टिप्पणी को लेकर है, जिसके बाद उनकी फिल्म की रिलीज को कर्नाटक में बैन करने की बात कही गई है। इस बीच सुपरस्टार ने कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स को एक खत लिखा है, जिसमें स्पष्टीकरण दिया गया है। कमल हासन ने आलोचना को एक्सेप्ट करते हुए कहा कि उनके शब्दों का उद्देश्य किसी भाषा की तुलना करना या उसे कमतर आंकना नहीं था।
शाहरुख खान की एक्ट्रेस प्रियामणि का जन्मदिन आज
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'जवान' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्रियामणि आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 4 जून 1984 को बैंगलुरु के तमिल ब्राह्मण परिवार में जन्मीं प्रियामणि आज 41 साल की हो गई हैं। वह एक्ट्रेस होने के साथ मॉडल भी हैं। प्रियामणि ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 2003 की तेलुगु फिल्म 'इवारे अटागाडु' से की थी। हालांकि उनकी पहली फिल्म 'कंगालाल कैदु सेई' थी जिसमें वह भारतीय राजा के साथ नजर आई थीं। प्रियामणि मुख्य रूप से साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों में नजर आती हैं। हालांकि 'चेन्नई एक्सप्रेस' में उनका आइटम नंबर काफी पॉपुलर हुआ था।
OTT पर रिलीज हुई अभिषेक बनर्जी की 'Stolen'
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बनर्जी की फिल्म 'स्टोलन' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें एक्टर खून से लथपथ नजर आए थे। अब ये फिल्म रिलीज हो गई है जिसकी कहानी दिल दहला देने वाली है। यूं तो 'स्टोलन' की कहानी में कुछ भी एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी नहीं है, लेकिन ये इतनी रियलिस्टिक और डिस्टर्बिंग है कि इसे देखने के बाद आपका दिमाग भी झन्ना जाएगा।
'भूल चूक माफ' बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर दर्शकों का क्रेज सिनेमाघरों में कम होता दिख रहा है। 23 मई को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाना शुरू हो गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'भूल चूक माफ' ने 12वें दिन मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन सोमवार की कमाई से कम र्ह, जो 2.2 करोड़ रुपये थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन 63.15 करोड़ रुपये तक पहुंच सका है। इसे टक्कर देने के लिए 5 जून को कमल हासन की 'ठग लाइफ' और 6 जून को 'हाउसफुल 5' आ रही है।
Entertainment LIVE: फिल्म इंडस्ट्री की छोटी-बड़ी जानकारियां News24 के लाइव ब्लॉग के साथ आप तक पहुंचाने के लिए हम आ गए हैं। आज के लाइव ब्लॉग की शुरुआत IPL 2025 से करते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें विराट कोहली की टीम RCB ने जीत हासिल की। इस जीत पर उन्हें इंडस्ट्री से लगातार बधाई मिल रही है। दूसरी ओर एक्टर अभिषेक बनर्जी अपनी वेब सीरीज ‘स्टोलन’ के साथ आ गए हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में तहलका मचा रही है। वहीं शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्रियामणि आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे ही अपडेट्स के लिए यहां बने रहें।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines