हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मशहूर एक्ट्रेस का कैंसर से निधन, सिंगिंग से एक्टिंग की दुनिया में रखा था कदम

मनोरंजन जगत से जुड़े अपडेट्स और दिन भर की खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए हम News24 का ब्लॉग लेकर आए हैं। छोटी-बड़ी जानकारी को हासिल करने के लिए यहां बने रहें…

विज्ञापन
Entertainment LIVE

Live Updates

17:32 (IST) 01 Jun 2025

Amitabh Bachchan को शरीर ने दिया आराम करने का हुक्म

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में तबीयत को लेकर अपडेट दिया है। बिग बी ने फैंस को बताया है कि उनका शरीर अब आराम करना चाहता है। एक्टर ने लिखा, 'कभी-कभी शरीर आपके स्वभाव को अपने कंट्रोल में ले लेता है और आदेश देता है... आराम। इसलिए जितना संभव था, आज्ञाकारी होकर मैंने समर्पण किया और वही किया जो श्री शरीर ने चाहा...। और फिर इस शरीर ने, मुझे बताया कि सुपीरियर कौन है श्री शरीर! हालांकि, इससे मुझे ये पता नहीं चला कि इसके बाद क्या होगा- जो किया जाना चाहिए था उसमें चूक और बाकी... इसलिए दिन के लिए जो भी निर्धारित था, वो अमूर्त सपनों के साथ चला गया और मुझे उस स्थिति में पहुंचा दिया, जिसमें इसने मुझे छोड़ा था।'

16:32 (IST) 01 Jun 2025

Jasmin Bhasin ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट

जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया पर अपने हॉट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। खूबसूरत सी ड्रेस पहनकर जैस्मिन भसीन अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। जैस्मिन एक सिंपल लेकिन स्टाइलिश ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनका ये लुक इतना शानदार है कि जैस्मिन भसीन से फैंस की नजरें नहीं हटेंगी।

15:57 (IST) 01 Jun 2025

मशहूर एक्ट्रेस का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर एक्ट्रेस रेनी विक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने 86 साल की उम्र में कैंसर से लड़ाई के बाद इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। रेनी विक्टर ने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर के तौर पर की थी। इसके बाद फिल्म 'साल्सा' से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और उसके बाद हिट टीवी शो 'होटल' भी किया। रेनी विक्टर को 'कोको', 'वीड्स' और 'विथ लव' के लिए पॉपुलैरिटी मिली थी। फेमस एनिमेटेड फिल्म 'कोको' में अबुएलिटा को आवाज देने वाली रेनी विक्टर का अब निधन हो गया है।

14:57 (IST) 01 Jun 2025

Miss World 2025 जज करने पर क्या बोलीं Manushi Chhillar?

मानुषी छिल्लर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। मिस वर्ल्ड जज करते हुए एक्ट्रेस ने जो रेड आउटफिट पहना था, अब वो उसे फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस लुक में मानुषी छिल्लर रेड हॉट फायर लग रही हैं। साथ ही उन्होंने मिस वर्ल्ड 2025 जज करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। मानुषी छिल्लर ने लिखा, 'एक बार ताज पहनाए जाने से लेकर, अब कम्पटीशन की जज बनने तक- मिस वर्ल्ड स्टेज पर वापस आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। किसी भी साइड पर होना मुश्किल है, लेकिन कंटेस्टेंट्स के लिए बहुत नर्वस और एक्साइटेड महसूस कर रही हूं! मुझे अपने दिन याद आ गए।'

14:32 (IST) 01 Jun 2025

क्या हर महीने इरफान खान के साथ पार्टी करते थे KRK?

केआरके ने एक ट्वीट कर बॉलीवुड के 3 दिग्गजों के बारे में बात की है। उन्होंने जीवन का एक गहरा और कड़वा सच भी बताया है। केआरके ने लिखा, 'सरोज खान जी ने मेरी पहली फिल्म सितम में गाना किया था और फिर देशद्रोही का भी। मैं विकास मोहन के साथ बैठकर हर हफ्ते बॉलीवुड के बारे में बात करता था। मैं हर महीने इरफान खान के साथ पार्टी करता था। वो सभी चले गए हैं। इसलिए कोई भी इस दुनिया में हमेशा के लिए नहीं रहता। हम सभी को वापस जाना है।'

14:06 (IST) 01 Jun 2025

Drashti Dhami ने Nakuul Mehta और Jankee Parekh को दी बधाई

नकुल मेहता और उनकी पत्नी दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। आज ही कपल ने फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है। ऐसे में अब सभी लोग नकुल और जानकी को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस दृष्टि धामी का रिएक्शन भी सामने आ गया है। दृष्टि धामी और नकुल मेहता की दोस्ती सालों पुरानी है। ऐसे में दृष्टि ने नकुल के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए क्यूट रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'लीला का BFF आने वाला है। बधाई हो।' यानी अब नकुल और जानकी के बेबी की दोस्ती भी उतनी ही गहरी होगी, जितनी नकुल और दृष्टि की है।

13:43 (IST) 01 Jun 2025

Prince Narula और Yuvika Chaudhary के घर से चोरी कर भागी नौकरानी

युविका चौधरी ने अपने व्लॉग में फैंस को बताया है कि उनकी और प्रिंस नरूला की गैर-मौजूदगी में उनके घर चोरी हो गई है। उनकी हाउस हेल्प सामान चुराकर भाग गई। एक्ट्रेस ने इस चोरी को लेकर क्या जानकारी दी है? जानने के लिए पढ़िए हमारी यह खबर:Prince Narula और Yuvika Chaudhary के घर हुई चोरी, कीमती सामान चुराकर फरार हुई नौकरानी

12:57 (IST) 01 Jun 2025

KRK ने उड़ाया Aamir Khan का मजाक

फिल्म क्रिटिक केआरके ने अपने X हैंडल से एक और विवादित ट्वीट कर दिया है। केआरके ने अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट से पंगा लिया है। केआरके ने आमिर खान का एक वीडियो शेयर करते हुए उनकी हाइट का सबके सामने मजाक उड़ाया। इस वीडियो में आमिर खान पैपराजी को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और इसे शेयर करते हुए केआरके ने लिखा, 'ये देखो कितना लंबा हीरो है।'

12:04 (IST) 01 Jun 2025

Nakuul Mehta और Jankee Parekh ने दी गुड न्यूज

नकुल मेहता और जानकी पारेख ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया है कि जल्द ही उनका दूसरा बेबी इस दुनिया में आने वाला है। कपल ने तस्वीरें शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया। जानकी फोटोज में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए हमारी यह खबर:Nakuul Mehta फिर बनेंगे पापा, Jankee Parekh ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

11:36 (IST) 01 Jun 2025

Arishfa Khan ने Bigg Boss 19 में अप्रोच किए जाने की खबरों पर दिया रिएक्शन

'बिग बॉस सीजन 19' के लिए अरिश्फा खान को अप्रोच किए जाने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस और मेकर्स के बीच बातचीत हो रही है। अगर सब सही रहा तो अरिश्फा खान इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। अब इन रिपोर्ट्स पर एक्ट्रेस का रिएक्शन भी सामने आ गया है। अब अरिश्फा खान ने अपने बारे में छपे एक आर्टिकल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए फैंस से सवाल किया, 'आप सबको क्या लगता है?'

11:09 (IST) 01 Jun 2025

Stranger Things 3 और Squid Game की रिलीज डेट हुई रिवील

'स्ट्रेंजर थिंग्स' और 'स्क्विड गेम' नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होंगे? अब इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नेटफ्लिक्स ने अनाउंस कर दिया है कि 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का लेटेस्ट सीजन 3 हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। वॉल्यूम 1- 27 नवंबर, सुबह 6:30 बजे। वॉल्यूम 2- 26 दिसंबर, सुबह 6:30 बजे। द फिनाले- 1 जनवरी, सुबह 6:30 बजे आएगा। इसके अलावा 'स्क्विड गेम' का आखिरी सीजन 27 जून को रिलीज किया जाएगा।

10:42 (IST) 01 Jun 2025

Diljit Dosanjh ने Sardaar Ji 3 की रिलीज डेट का किया ऐलान, टीजर को लेकर भी आया अपडेट

दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' का पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ ने रिवील किया है कि उनकी फिल्म 27 जून 2025 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। सिंगर ने बताया है कि इस बार सरदार जी ट्रिपल मैडनेस के साथ लौट रहे हैं। इस बार फिम में रोमांस और कॉमेडी के साथ भयानक फन भी होने वाला है। साथ ही बताया गया है कि टीजर जल्द ही आने वाला है।

10:15 (IST) 01 Jun 2025

Vivian Dsena ने Madhubala और Shakti की एनिवर्सरी पर शेयर किया पोस्ट

विवियन डिसेना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के लिए एक नोट लिखा है। विवियन ने कहा कि एक शांत पल में बैठकर, अब तक की जर्नी पर विचार करते हुए और आप सभी ने जो अटूट प्यार और लॉयल्टी मुझे दिखाई है, उससे अभिभूत हुए बिना रहना नामुमकिन है। हर शब्द, हर मैसेज, हर साइलेंट प्रेयर- आज मैं जो आदमी हूं, आपने उसे आकार देने में मदद की है। और आप सभी को एक बार फिर मधुबाला और शक्ति की एनिवर्सरी मनाने के लिए एक साथ आते देखना, इतने प्यार के साथ ट्रेंड करना- ये मेरे लिए उससे कहीं ज्यादा मायने रखता है, जितना मैं बयां कर सकता हूं। मेरे साथ इस रास्ते पर चलने के लिए शुक्रिया। मैं आपको देखता हूं। मैं आपको महसूस करता हूं। हमेशा।

09:51 (IST) 01 Jun 2025

Dhanush और Aishwarya Rajinikanth बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी में दिखे साथ

एक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत लम्बे समय बाद साथ दिखाई दिए हैं। तलाक के बाद ये दोनों अपने बेटे के खातिर साथ आए हैं। दरअसल, एक्स कपल के बड़े बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी थी, जिसके लिए ये दोनों साथ आए थे। ये धनुष और ऐश्वर्या के लिए प्राउड पेरेंट्स मोमेंट था। ऐसे में इन्होंने इस खास पल की तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है। दोनों साथ में अपने बेटे को प्यार से हग कर रहे हैं।

आज बॉलीवुड एक्टर आर माधवन अपना 55 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्हें फैंस और सेलेब्स जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत और उनके एक्स हसबैंड धनुष तलाक के बाद साथ दिखाई दिए हैं। इन दोनों की एक हैप्पी फैमिली फोटो वायरल हो रही है। दूसरी तरफ ईशा सिंह ‘बिग बॉस’ फेम रजत दलाल पर भड़की हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ और ‘स्क्विड गेम’ के नए सीजन की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। मशहूर एक्ट्रेस के निधन की बुरी खबर आई है। एक्ट्रेस रेनी विक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola