Festival de Cannes से सामने आई Urvashi Rautela की फोटोज, एक्ट्रेस का Cannes 2025 लुक वायरल

मनोरंजन जगत से हर छोटी-बड़ी खबरें आप तक पहुंचाने के लिए हम आ गए हैं। फिल्म स्टार्स की जिंदगी में क्या चल रहा है? किस एक्टर की फिल्म आ रही है? ये सभी अपडेट्स जानने के लिए यहां बने रहें…

entertainment Bollywood news live updates cannes film festival 2025 sunny leone bhool chuk maaf india pakistan tensions

Entertainment Live.

मनोरंजन जगत की दुनिया में आपका एक बार फिर स्वागत है। एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज संग फोटोज शेयर कर फैंस को चौंका दिया है। वहीं, आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर कब आएगा? अब इसे लेकर ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। इसके अलावा आज से कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है। पहले दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कान्स रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment LIVE: Cannes 2025 में पहुंचे अनुपम खेर, Festival de Cannes से शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर कान्स 2025 में पहुंच गए हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘फेस्टिवल डे कान्स’ से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खुद भी नजर आ रहे हैं।

Entertainment LIVE: इस एक्टर को हुए 18 महीने की जेल, यौन उत्पीड़न से जुड़ा है मामला

फ्रांस के मशूहर एक्टर जेरार्ड देपार्डयू को 18 महीने की जेल हो गई है। जेरार्ड देपार्डयू को दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाया गया है। अभिनेता जेरार्ड देपार्डयू ने करीब 250 फिल्मों में काम किया है और वो 76 साल के हैं।

Entertainment LIVE: हाई सिक्योरिटी के बीच नजर आए Salman Khan, वीडियो आया सामने

सलमान खान को हाल ही में पैप्स ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। इस दौरान सलमान खान हाई सिक्योरिटी के बीच नजर आए। सोशल मीडिया पर सलमान का वीडियो आते ही वायरल हो गया है।

https://www.instagram.com/p/DJmZ85qMvrt/

Entertainment LIVE: Festival de Cannes से सामने आई Urvashi Rautela की फोटोज, एक्ट्रेस का Cannes 2025 लुक वायरल

पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कान्स 2025 में अपने लुक को लेकर छा गई हैं। ‘फेस्टिवल डे कान्स’ से उर्वशी का लेटेस्ट लुक सामने आया है, जो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। अगर आपने भी उर्वशी के इस लुक को नहीं देखा है, तो आप यहां देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/DJmZGJkMgco/?img_index=3

Entertainment LIVE: Cannes 2025 में पहुंचे रॉबर्ट डी नीरो, फैंस को दिए ऑटोग्राफ

कान्स 2025 में सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इस बीच सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो भी 'फेस्टिवल डे कान्स' में पहुंच गए हैं। इस दौरान रॉबर्ट फैंस को ऑटोग्राफ देते नजर आए। इसका वीडियो 'फेस्टिवल डे कान्स' ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/DJmSHJSsYWu/

Entertainment LIVE: 'प्रेम प्रीत उस चित्त संग...', Viineet Kumar Singh ने कही ये बात

पॉपुलर एक्टर विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है, जिसको शुरू करते हुए उन्होंने लिखा कि प्रेम प्रीत उस चित्त संग, जो समझे प्रेम की भाषा। विनीत के पोस्ट में और क्या है, इसके लिए आप उनका पोस्ट देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/DJmWbGxs--o/?img_index=3

Entertainment LIVE: राशा थड़ानी ने शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटोज, रवीना की बेटी ने कैमरे के सामने यूं दिए पोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राशा ने अलग-अलग पोज दिए हैं। हालांकि, राशा की सारी फोटो ब्लैक एंड व्हाइट हैं।

https://www.instagram.com/p/DJmU18JTxN-/?img_index=11

Entertainment LIVE: एक्शन मोड़ में नजर आईं Adah Sharma, एक्ट्रेस ने दिखाया टैलेंट

एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। अदा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में अदा एक्शन मोड़ में नजर आ रही है और अपने दमदार मूव्स दिखा रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DJlyzDKNg-G/

Entertainment LIVE: कान्स 2025 में पहुंचीं पायल कपाड़िया, सितारों संग पोज देती आईं नजर

कान्स 2025 में पायल कपाड़िया बतौर जूरी हिस्सा ले रही हैं। 'फेस्टिवल डे कान्स' में जाने के बाद पायल डियूडो हमादी, जूलियट बिनोचे, अल्बा रोहरवाचेर, जेरेमी स्ट्रॉन्ग, कार्लोस रेगडास और हैले बेरी जैसे सितारों के साथ पोज देती नजर आईं।

https://www.instagram.com/p/DJmFiVooJoa/?img_index=1

Entertainment LIVE: Jannat Zubair के किलर डांस मूव्स, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

जन्नत जुबैर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जन्नत डांस करती नजर आ रही हैं और उनके डांस मूव्स बेहद कमाल के हैं। इस वीडियो में जन्नत हार्डी के गाने नूर पर डांस कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DJmO6nlp7vf/

Entertainment LIVE: 'एक शाम मिलेंगे...', Neha Kakkar ने शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटोज

पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए नेहा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि एक शाम मिलेंगे। वहीं, अगर पोस्ट की बात करें तो नेहा ने इसमें अपनी अलग-अलग फोटोज शेयर की हैं।

https://www.instagram.com/p/DJmBL7rohzZ/?img_index=1

Entertainment LIVE: 'मेरी छोटी बहन हमारी दुनिया थी...', परिवार को सता रही Misha Agrawal की याद

मीशा अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि, उनका परिवार अभी भी इस दुख से निकल नहीं पा रहा है। मीशा के इंस्टाग्राम पर अब उनकी फैमिली ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मीशा को याद करते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा है।

https://www.instagram.com/p/DJmI4wJScmT/

Entertainment LIVE: मलाइका अरोड़ा ने Lakme Fashion Week का वीडियो किया शेयर, थ्रोबैक पलों को एंजॉय कर रही एक्ट्रेस

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जो लैक्मे फैशन वीक का है। वीडियो में एक्ट्रेस थ्रोबैक पलों को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इसे पोस्ट करते हुए मलाइका ने लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है।

https://www.instagram.com/p/DJmEN1shTiL/

Entertainment LIVE: कैमरे के सामने इतराईं नताशा स्टेनकोविक, फैंस को दिखाया अपना ग्लैमरस लुक

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में नताशा कैमरे के सामने इतरातीं नजर आ रही है। फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DJl7fETh9fi/

Entertainment LIVE: पॉपुलर शो Jhanak को Hiba Nawab ने कहा गुड बॉय, एक्ट्रेस ने खुद किया कंफर्म

टीवी के पॉपुलर शो 'झनक' के फैंस के लिए मायूस करने वाली खबर है। जी हां, इंडिया फोरम को दिए एक इंटरव्यू में 'झनक' की लीड एक्ट्रेस हिबा नवाब ने कहा कि झनक लीप ले रहा है और मैं लीप का हिस्सा नहीं हूं। एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट से लोगों को लग रहा है कि अब वो शो का हिस्सा नहीं हैं।

https://www.instagram.com/p/DJmAzF0sF5m/

Entertainment LIVE: शूटिंग के आखिरी दिन किसके साथ दिखे कार्तिक आर्यन? शेयर किया पोस्ट

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच अब एक्टर ने शूटिंग के लास्ट डे की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में कार्तिक के संग श्रीलीला भी नजर आ रही हैं और दोनों स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने एक प्यार-सा कैप्शन भी लिखा है।

https://www.instagram.com/p/DJl9tNLPmrF/

Entertainment LIVE: कान्स 2025 में नजर नहीं आएंगी आलिया भट्ट, देश में मौजूदा सिचुएशन को देख लिया फैसला

पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कान्स 2025 में नजर नहीं आएंगी। आलिया ने ये फैसला देश के मौजूदा हालात को देखते हुए लिया है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने बिल्कुल लास्ट मिनट ये फैसला किया है। आज 13 मई से 'फेस्टिवल डे कान्स' का आगाज हो रहा है और कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया भट्ट बीते साल की तरह इस बार भी 'फेस्टिवल डे कान्स' के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाएंगी।

https://www.instagram.com/p/DJGlswWTpmv/?img_index=1

Entertainment LIVE: अजय देवगन के बेटे का डेब्यू, पिता संग इस फिल्म में आएंगे नजर

अजय देवगन ही नहीं अब उनका बेटा भी सुर्खियों में आ गया है। जी हां, बहुत जल्द युग अपने पिता संग जैकी चैन की हॉलीवुड फिल्म कराटे किड लेजेंड्स की आवाज बनने वाले हैं।

Entertainment LIVE: इंडियन आइडल 12 के विनर का अस्पताल से सामने आया वीडियो, गाना गाते दिखें Pawandeep Rajan

पवनदीप राजन का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पवन अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान पवन गाना गा रहे हैं। सिंगर के इस वीडियो को उनके इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

https://www.instagram.com/p/DJl0QR3TI3M/

Entertainment LIVE: Jannat Zubair की Tom Cruise संग सेल्फी वायरल

शाहरुख खान को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में पछाड़ने वाली एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को एक और चीज मिल गई, जिसे अब जिंदगी भर फ्लॉन्ट कर सकती हैं। एक्ट्रेस की टॉम क्रूज संग सेल्फी वायरल हो रही हैं। इसे एक्ट्रेस ने शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें टॉम क्रूज के साथ होने पर विश्वास नहीं हो पा रहा है।

https://www.instagram.com/p/DJlo0LwMOUy/?hl=en&img_index=1

Entertainment LIVE: Vijay Deverakonda में मां और मातृभूमि को बताया स्वर्ग से बड़ा

इंडिया और पाकिस्तान के बीच टेंशन चल रही है। ऐसे में मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर देश को एक खास संदेश दिया है। एक्टर ने कहा कि मां और मातृभूमि स्वर्ग से बड़ी होती हैं। उन दोनों को पूरे दिल से प्यार करना चाहिए। उन्हें अपना प्यार दिखाओ। हर कीमत पर उनकी रक्षा करो। एकजुट और प्राउड रहो।'

Entertainment LIVE: Hina Khan ने बॉयफ्रेंड संग Goblin के आइकॉनिक सीन को किया रीक्रिएट

हिना खान साउथ कोरिया में बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को बताया है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ पॉपुलर कोरियन ड्रामा 'गोब्लिन' के आइकॉनिक सीन को किस तरह रीक्रिएट किया। उसी जगह पर खड़े होकर ये लव बर्ड्स पोज कर रहे हैं और अपनी ड्रीमी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।

Entertainment LIVE: Samay Raina का कंट्रोवर्सी के बाद हुआ दमदार कमबैक

स्टैंड अप कॉमेडियन ने समय रैना ने लम्बे समय बाद कमबैक कर लिया है। कॉमेडियन ने विवादों के बाद अब एक वीडियो जारी कर अपने यूरोप, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टूर की अनाउंसमेंट की है। अब कॉमेडियन ने काम पर वापसी के बाद कहा है कि उनकी जिंदगी का सबसे कठिन समय ने बेस्ट कॉमेडी का निर्माण किया है और अब वो फैंस से टूर पर मिलेंगे।

https://www.instagram.com/p/DJlYMx0iKnu/

Entertainment LIVE: मशहूर फैशन इन्फ्लुएंसर Sakshi Sindwani को आया Cannes 2025 से न्योता

मशहूर फैशन इन्फ्लुएंसर साक्षी सिंदवानी को ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025’ में डेब्यू करने का गोल्डन चांस मिला है। वो Forbes 30 Under 30 की लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में इस बार वो ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में इंडिया को रिप्रेजेंट करती हुई नजर आएंगी। उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया है।

https://www.instagram.com/p/DJjJIEnTeRf/?hl=en

Entertainment LIVE: Riteish Deshmukh ने रिलीज से पहले देखा Sitaare Zameen Par का ट्रेलर

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आज रात रिलीज होने वाला है। उससे पहले अब एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी की फिल्म का ट्रेलर देख लिया है। एक्टर ने ट्वीट करते हुए इसे एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी बताया है। अब रितेश देशमुख के ट्रेलर को दिए अप्रूवल के बाद फैंस की बेताबी बढ़ गई है।

Entertainment LIVE: Kapkapiii का गाना Velle रिलीज, कब आएगा फिल्म का ट्रेलर?

श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की अपकमिंग फिल्म 'कपकपी' का गाना 'वेले' रिलीज हो गया है। ये गाना सुनते ही लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगा। अब फैंस इस ट्रैक को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं और 'वेले' के व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर 14 मई यानी कल रिलीज होने वाला है।

https://www.instagram.com/p/DJlXGswsBaT/

Entertainment LIVE: Sitaare Zameen Par के ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम रिवील

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आज रात रिलीज के लिए तैयार है। आमिर खान प्रोडक्शंस ने वीडियो जारी क्या खुलासा किया है? यहां पढ़ें:कब आएगा Sitaare Zameen Par का ट्रेलर? Aamir Khan ने खास वीडियो के साथ किया ऐलान

Entertainment LIVE: Avneet Kaur ने Tom Cruise से करवाया भारत को नमस्ते

अवनीत कौर ने अब सोशल मीडिया पर हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज के साथ पोज देते हुए 2 नई तस्वीरें शेयर कर दी हैं। इसमें अवनीत कौर के साथ मिलकर टॉम क्रूज प्यार से पूरे भारत को नमस्ते करते हुए नजर आ रहे हैं। लंदन में हुई टॉम क्रूज की मास्टरक्लास के दौरान एक बार फिर इन दोनों स्टार्स की मुलाकात हुई है।

https://www.instagram.com/p/DJlTnBVoEIW/?hl=en&img_index=1

Entertainment LIVE: Sonu Nigam ने खटखटाया कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने आज बेंगलुरु कॉन्सर्ट के बाद उन पर ही एफआईआर पर रद्द करने की मांग रखते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया है। सिंगर पर कॉन्सर्ट के दौरान कन्नडिगा समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। अब सिंगर के इस मामले पर अदालत ने अगली सुनवाई 15 मई को तय की है।

Entertainment LIVE: Simi Garewal पहली बार Cannes में दिखाएंगी अपना जलवा

दिग्गज एक्ट्रेस सिमी गरेवाल भी ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025’ के रेड कार्पेट पर पहली बार वॉक करती हुई नजर आएंगी। दरअसल, सत्यजीत रे की मास्टरपीस 'अरण्येर दिन रात्रि' कान्स में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है। सिमी गरेवाल अपनी 1970 की इस मशहूर फिल्म के पुनर्स्थापित संस्करण के जश्न में रेड कार्पेट पर चलेंगी।

As Satyajit Ray's newly restored masterpiece 'Aranyer Din Ratri' gets ready for this world premiere at the @Festival_Cannes, celebrated actress Simi Garewal revisits her unforgettable experience of working with the legendary Satyajit Ray and reflects on the film’s enduring magic pic.twitter.com/XPlG61Gd99
— Film Heritage Foundation (@FHF_Official) May 10, 2025

Entertainment LIVE: Parul Gulati का होगा Cannes Film Festival में शानदार डेब्यू

मशहूर एक्ट्रेस और इंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025' में डेब्यू के लिए एकदम तैयार हैं। उनकी जर्नी बेहद इंस्पिरेशनल है, जिसने आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ हजारों महिलाओं को सशक्त बनाया है। अब रेड कारपेट पर चलना उनके लिए एक माइलस्टोन पार करना होगा। साथ ही वो गर्व के साथ भारत को आइकोनिक स्टेज पर रिप्रेजेंट करने वाली हैं।

Entertainment LIVE: Laapataa Ladies फेम नितांशी गोयल Cannes 2025 में डेब्यू को तैयार, विदेश में दिखाएंगी देसी जलवा

किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' में नजर आईं एक्ट्रेस नितांशी गोयल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह कान्स में पर्दापण करने वाली सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस हैं जो विदेशी मीडिया के सामने देसी जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। अपने डेब्यू को लेकर नितांशी ने खुशी जाहिर की है।

https://www.instagram.com/p/DJbfyrKNkG5/?img_index=2

Entertainment LIVE: 'Killers of the Flower Moon' के एक्टर का कैंसर से निधन, करीबी दोस्त ने दी जानकारी

'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' और 'फियर द वॉकिंग डेड' जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैमुअल फ्रेंच का 45 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद जानकारी की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और को-एक्टर पॉल सिनाकोर ने की है। पॉल ने बताया है कि कैंसर से लंबे समय तक लड़ने के बाद 9 मई को सैमुअल फ्रेंच ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Samuel French, ‘Killers of the Flower Moon’ Actor, Dies at 45 https://t.co/31LwH9YIOD

— Variety (@Variety) May 13, 2025

Entertainment LIVE: PM मोदी के भाषण के बाद अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, भारतीय सैनिकों को किया सलाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश को पहली बार संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवादियों को कड़ा संदेश दिया है। उनके भाषण के बाद बॉलीवुड स्टार्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन ने एक खास कविता को शेयर करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम किया है। बिग बी ने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर अपने दिवंगत पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता पोस्ट की है जिसके कैप्शन में लिखा, 'जय हिंद...जय हिंद की सेना।' उनका लंबा-चौड़ा पोस्ट यहां देखें...

Entertainment LIVE: Priyanka Chopra बेटी संग पहुंची पिकनिक पर, पति निक ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्हें मेट गाला 2025 पर पति निक जोनस के साथ फैशन का जलवा बिखेरते हुए देखा गया था। अब मदर्स डे के खास मौके पर एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी के साथ पिकनिक पर क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रही हैं। मां और बेटी के खास मोमेंट को निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दिखाया है। तस्वीरें शेयर करते हुए निक ने कैप्शन दिया, 'पार्क में मदर्स डे मेरी (दिल वाला इमोजी) प्रियंका चोपड़ा के साथ।' हालांकि तस्वीरों में कपल ने बेटी का चेहरो इमोजी की मदद से छुपाया हुआ है।

https://www.instagram.com/p/DJkCmpHRKWr/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a9d0c3e6-efe2-4786-959f-e70008241f01

Entertainment LIVE: F1 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रेसर बन Brad Pitt ने दिखाया दम

अमेरिकी स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'एफ 1' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट ने एक रेसर का किरदार प्ले किया है। ट्रेलर की शुरुआत में ही उन्होंने 'सीधी बात नो बकवास' वाला डायलॉग बोलकर फैंस का दिल लूट लिया है। फिल्म में उनके अलावा डैमसन इदरीस, केरी कॉन्डन, जेवियर बार्डेम, किम बोडनिया और टोबियास मेंजीस भी अहम किरदार में हैं। जोसेफ कोसिंस्की के डायरेक्शन में बनी 'एफ 1' के 2 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर को आप हिंदी भाषा में देख सकते हैं। 

https://www.instagram.com/p/DJjlk21u47t/?hl=en

Entertainment LIVE:'राष्ट्र के नाम शानदार संबोधन...', PM मोदी के भाषण पर क्या बोलीं Kangana Ranaut?

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार का शाम देश को संबोधित किया। उनके संबोधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत का रिएक्शन आया है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम मोदी के भाषण का वीडियो क्लिप शेयर किया। इसके साथ ही लिखा, 'राष्ट्र के नाम शानदार संबोधन।' कंगना रनौत ने एक्स पर एक ट्वीट भी शेयर किया है जिसमें लिखा है कि 'प्रिय प्रधानमंत्री जी, आपने देश के लिए बेजोड़ साहस, बुद्धिमता, अटूट प्रतिबद्धता और करुणा के साथ हमारा नेतृत्व किया है। हर मायने में एक महान नेता मोदी।' इसके साथ ही उन्होंने सैल्यूट करने वाला इमोजी शेयर किया है।

Entertainment LIVE: ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के संबोधन पर आया आमिर खान का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। इस पर सुपरस्टार आमिर खान का रिएक्शन सामने आया है। एक्टर की टीम की ओर से ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की गई जिसमें लिखा है, 'ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को सलाम। हमारे देश की सुरक्षा के लिए उनके साहस, बहादुरी और अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमारे सशस्त्र बलों को हार्दिक अभिनंदन। प्रधानमंत्री को उनके नेतृत्व और संकल्प के लिए धन्यवाद। जय हिंद।'

https://www.instagram.com/p/DJj0MMWTF0z/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5237cd4a-6148-4777-8375-eaad85af04e7

Entertainment LIVE: ‘पानी-खून एक साथ नहीं बहेगा...’, Operation Sindoor पर PM मोदी के भाषण पर बोले सुनील शेट्टी

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने सफलतापूर्वक 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन को 7 मई की सुबह चलाया गया था , जिसके पांच दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद को कड़े संदेश दिए जिस पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का रिएक्शन आया है। एक्टर ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, 'पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा।'

Entertainment LIVE: कान्स फिल्म फेस्टिवल आज से, आलिया भट्ट रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी फैशन का जलवा

दुनिया के सबसे बड़े 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज आज 13 मई से हो रहा है। ये इवेंट 24 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर देश-दुनिया की कई चर्चित हस्तियां हिस्सा लेंगी। इंडिया में सभी की नजरें एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर टिकी हुई है, जो आज कान्स फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं। उनके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और पायल कपाड़िया समेत भी स्टार्स अलग-अलग श्रेणियों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। ऑडियंस इस फेस्टिवल को कान्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आज दोपहर 2:30 बजे से देख सकेंगे। इसके अलावा ओपनिंग सेरेमनी रात 10:45 बजे शुरू होगी।

https://www.instagram.com/p/DJGlswWTpmv/?img_index=1

Entertainment LIVE: बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' का जन्मदिन आज, 44 साल की हुईं Sunny Leone

बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जाहिर है कि सनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 'जिस्म 2' से की थी। ये बड़ा ब्रेक उन्हें खुद महेश भट्ट ने दिया था, जब वह बिग बॉस सीजन 4 में नजर आई थीं। बॉलीवुड में आने से पहले सनी लियोनी एडल्ट स्टार रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्म करियर में 'रागिनी एमएमएस 2', 'हेट स्टोरी 2', 'एक पहेली लीला' और 'सिंह इज़ ब्लिंग' जैसी कई फिल्में की हैं।

https://www.instagram.com/p/DJg7ijlPB2c/?img_index=1

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ