Live Updates
Entertainment Live: कैटरीना कैफ ने पति के लिए शेयर किया खास पोस्ट, विक्की कौशल को यूं दी जन्मदिन की बधाई
आज 16 मई को अभिनेता विक्की कौशल का बर्थडे था। इस खास मौके पर जहां फैंस विक्की पर अपना प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटे तो वाइफ कैटरीना ने भी एक्टर को अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दोनों का आधा फेस नजर आ रहा है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा कि हैप्पी विक्की डे।
Entertainment Live: शनाया कपूर की लेटेस्ट 'वाइब' देखी क्या? गाना रिलीज के बाद शेयर किया पोस्ट
शनाया कपूर और गुरु रंधावा का गाना 'वाइब' आज ही रिलीज हुआ है। अब शनाया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसको शेयर करते हुए उन्होंने खास कैप्शन लिखा है। अगर आपने एक्ट्रेस का ये पोस्ट नहीं देखा है, तो आप इसे यहां पर देख सकते हैं।
Entertainment Live: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Rashmika, फैंस के साथ ली सेल्फी
पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को हाल ही में पैप्स ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान रश्मिका ने फैंस के साथ जमकर पोज दिए और खूब सेल्फी फैंस ने ली। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
Entertainment Live: अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन की कोर्ट में पेशी, मारपीट से जुड़ा है मामला
मशहूर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर क्रिस ब्राउन की आज 16 मई को कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान ब्रिटिश कोर्ट ने सिंगर को हिरासत में रखने का आदेश दिया है। साल 2023 में लंदन के एक नाइट क्लब में क्रिस द्वारा की गई मारपीट से जुड़ा ये मामला है और अब कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुनाया है।
Entertainment Live: एजाज खान नहीं मिली अग्रिम जमानत, दुष्कर्म मामले में अदालत का फैसला
अभिनेता एजाज खान को एक बड़ा झटका लगा है। जी हां, दुष्कर्म के एक मामले में मुंबई की अदालत ने एजाज खान को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (डिंडोशी कोर्ट) दत्ता ढोबले ने एजाज को राहत देने से साफ मना करते हुए कहा कि आरोपों की प्रकृति और गंभीरता को देखते हुए, आवेदक से हिरासत में पूछताछ की जरूरत है।
Entertainment Live: कवि-गीतकार गुलजार को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
आज शुक्रवार को कवि और गीतकार गुलजार को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गीतकार गुलजार को इस सम्मान से सम्मानित किया है। गीतकार गुलजार के अलावा संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया है। बता दें कि साल 2023 के लिए यह 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार इन दोनों हस्तियों को दिया गया है।
Entertainment Live: लाल परी बन आईं उर्फी जावेद, यूनिक लुक देख इंप्रेस हुए यूजर्स
उर्फी जावेद हमेशा ही अपने न्यू लुक से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। इस बार भी उर्फी का नया लुक बेहद अलग है और वो लाल परी बनकर आई हैं। कान्स 2025 में वीजा की वजह से उर्फी शिरकत नहीं कर पाई, लेकिन उनका लुक बेहद कमाल का है।
Entertainment Live: बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिखीं नताशा, क्यूट वीडियो किया शेयर
नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बेटे संग पोस्ट शेयर करती रहती हैं। नताशा ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेटे संग समय बिताती नजर आ रही हैं। नताशा का वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
Entertainment Live: दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट, किचन में पोज देते नजर आए सिंगर
पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दिलजीत ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं। यूजर्स भी सिंगर के पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
Entertainment Live: रजत दलाल प्लान कर रहे एनजीओ, वीडियो में कही दिल छूने वाली बात
रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रजत बता रहे हैं कि वो एक एनजीओ प्लान कर रहे हैं और उन्हें डॉग से बहुत प्यार है। रजत का कहना है कि डॉग ही एक ऐसा जानवर होता है, जो कभी भी धोखा नहीं देता है। रजत का पूरा स्टेटमेंट सुनने के लिए आप दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
Entertainment Live: नोरा फतेही ने पहनीं सुर्ख लाल ड्रेस, कैमरे के सामने दिए यूं दिए पोज
नोरी फेतही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सुर्ख लाल कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। नोरा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कैमरे सामने अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं।
Entertainment Live: आमिर खान प्रोडक्शंस ने चेंज की इंस्टाग्राम डीपी, बॉयकॉट के बाद लिया फैसला
आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम की डीपी चेंज कर ली है और इस पर अब इंडियन फ्लैग दिख रहा है। ये फैसला boycottsitaarezameenpar और boyottaamirkhan के बाद लिया गया है। बता दें कि हाल ही में आमिर कान और उनकी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
Entertainment Live: नितेश तिवारी की 'रामायण' में मंदोदरी बन सकती हैं ये एक्ट्रेस, साउथ में बेहद पॉपुलर
नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब सुनने में आ रहा है कि साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इस फिल्म में मंदोदरी का किरदार निभा सकती है। ये भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
Entertainment Live: 'कान्स 2025' से सामने आया उर्वशी का नया लुक, बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
‘फेस्टिवल डे कान्स’ से उर्वशी रौतेला ने अपना नया लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस का नया लुक बेहद कमाल का है और वो कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उर्वशी ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।
Entertainment Live: 'कान्स 2025' में किससे मिले अनुपम खेर? एक्टर ने ‘फेस्टिवल डे कान्स’ से शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर इस वक्त 'कान्स 2025' में मौजूद हैं। एक्टर ने ‘फेस्टिवल डे कान्स’ से अपना लुक भी शेयर कर दिया था। वहीं, अब इस फिल्म फेस्टिवल में अनुपम हॉलीवुड के दिग्गज स्टार रॉबर्ट डी नीरो से भी मिले हैं। इस खास पल का वीडियो अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Entertainment Live: जैकलीन फर्नांडिस ने 'कान्स 2025' से शेयर किया नया लुक, इंटरनेट पर छाईं फोटोज
'कान्स 2025' में दुनियाभर के सितारें अपना जलवा दिखाने में लगे हुए हैं। इस बीच अब जैकलीन फर्नांडिस ने ‘फेस्टिवल डे कान्स’ से अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इस लुक में जैकलीन कमाल की लग रही हैं और उन्होंने कैमरे के सामने अलग-अलग स्टाइल में पोज दिए हैं।
Entertainment Live: कोरिया की खूबसूरती से Hina Khan कर बैठीं प्यार
हिना खान आज कोरिया से वापस भारत आने के लिए निकल चुकी हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी इस ट्रिप की कभी न भूल पाने वाली यादें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने के-वेजीटेरियन खाने की तारीफ करते हुए कहा कि वो इससे हैरान रह गईं। एक्ट्रेस ने कोरियन खाने को फैंस के लिए रिकमेंड किया है। साथ ही रिवील किया कि वो यहां सभी आइकोनिक जगहों पर गईं, जहां शूटिंग हुई है और उन्हें इस देश से प्यार हो गया।
Entertainment Live: Rubina Dilaik ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
टीवी की पॉपुलर बहू रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपना जलवा दिखा दिया है। रुबीना ने अब कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। गोल्डन टॉप के साथ व्हाइट स्कर्ट कैरी कर एक्ट्रेस बेहद हसीन लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखकर फैंस अपना दिल हर बैठे हैं। रुबीना दिलैक की तस्वीरों पर अब फैंस का प्यार बरस रहा है।
Entertainment Live: Anil Kapoor ने ऑपरेशन सिंदूर पर शेयर किया पोस्ट
अनिल कपूर ने आज ऑपरेशन सिंदूर पर एक पोस्ट शेयर किया है। अनिल कपूर ने कहा कि जो करने की जरूरत थी, वो किया। किस परिवार में सदस्यों के बीच मतभेद नहीं होते, लेकिन जब देश की बात आती है, तो हम एक होकर खड़े हो जाते हैं। डटकर खड़े रहने और बहादुरी से जवाबी हमला करने के लिए हमारे सशस्त्र बलों का आभारी हूं। भारत भूलता नहीं। भारत माफ नहीं करता।
Entertainment LIVE: Abhishek Malhan ने खरीदी आलीशान लग्जरी कार
फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक गुड न्यूज दी है। अभिषेक मल्हान ने नई लग्जरी कार खरीदी है। उन्होंने अपनी नई चमचमाती डिफेंडर के साथ जमकर पोज दिए हैं। इन तस्वीरों में अभिषेक मल्हान के साथ उनके भाई निश्चय मल्हान, मां डिंपल और जीजा हर्ष गुप्ता भी नजर आ रहे हैं।
Entertainment LIVE: Mission Impossible के प्रीमियर में Tom Cruise के साथ दिखीं Avneet Kaur
एक्ट्रेस अवनीत कौर ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रिवील किया है कि लंदन में वो टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' के प्रीमियर का हिस्सा बनी हैं। एक्ट्रेस ने टॉम क्रूज के साथ कुछ हसीन मोमेंट्स भी शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि वो जेंटलमैन बनकर उनकी चलने में मदद कर रहे थे, क्योंकि अवनीत को ड्रेस की वजह से घास पर चलने में समस्या हो रही थी।
Entertainment LIVE: कब आएगा Kamal Haasan की Thug Life का ट्रेलर? पोस्टर के साथ डेट और टाइम रिवील
कमल हासन, मगिज मंद्रम और तृषा कृष्णन की अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने रिवील किया कि फिल्म का ट्रेलर कल शाम 5 बजे रिलीज किया जाएगा। साथ ही ये भी अपडेट दिया गया है कि फिल्म 'ठग लाइफ' का ऑडियो लॉन्च 24 मई को होगा।
Entertainment LIVE: सिंगर Aastha Gill की Cannes Film Festival से तस्वीरें वायरल
सिंगर आस्था गिल ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर लिया है। अब कान्स से आस्था गिल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खूबसूरत ब्राउन ड्रेस में सिंगर ने रेड कार्पेट पर वॉक किया। अब इस एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए आस्था गिल ने रिवील किया है कि आज उनका सपना सच हो गया है।
Entertainment LIVE: Randeep Hooda का Endangered Species Day पर आया खास पोस्ट
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक्टर ने कहा कि ये एक सूक्ष्म रूप से संतुलित और संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र है, जिसे हम मदर अर्थ कहते हैं। एक प्रजाति के लुप्त होने से कई प्रभावित या बदतर हो जाएंगे, अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। अगर लुप्तप्राय प्रजातियों का संरक्षण नहीं किया गया, तो भविष्य में मनुष्य भी वैसे ही बन जाएंगे।
Entertainment LIVE: Sidharth और Tamannaah की फिल्म VVAN की रिलीज डेट का हुआ खुलासा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की थ्रिलर फिल्म 'वीवन' की रिलीज डेट का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है। एक पोस्टर जारी करते हुए अनाउंसमेंट की गई है कि ये फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज की जाएगी। अब बड़े पर्दे पर जंगल फुसफुसाएगा और खूब एडवेंचर होगा। अब इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Entertainment LIVE: Aamir Khan को एयरपोर्ट से पिक करने आईं गर्लफ्रेंड Gauri Spratt
आमिर खान एक बार फिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ स्पॉट हुए हैं। 'सितारे जमीन पर' एक्टर आज ही मुंबई लौटे हैं। ऐसे में उन्हें एयरपोर्ट पर उनकी नई गर्लफ्रेंड रिसीव करने पहुंचीं। अब जिस तरह से गौरी अपने बॉयफ्रेंड आमिर खान का कार में इंतजार कर रही थीं, अब वो प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Entertainment LIVE: DD Next Level थिएटर के बाद किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
'डीडी नेक्स्ट लेवल' आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब थिएट्रिकल रिलीज के बाद इस फिल्म को ZEE5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस फ्रैंचाइजी की पिछली किश्तें भी उसी ZEE5 पर मौजूद हैं। 'डीडी नेक्स्ट लेवल' में संथानम, सेल्वाराघवन, गीतिका, गौतम वासुदेव मेनन और याशिका आनंद समेत कई कलाकार मौजूद हैं।
Entertainment LIVE: Vicky Kaushal के जन्मदिन पर पिता ने वीडियो शेयर कर लुटाया प्यार
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का आज बर्थडे है। इस खास मौके पर उनके पिता शाम कौशल ने एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बाप-बेटे बीच पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए शाम कौशल ने कहा कि पिता अपने बेटे को जीवन में खुद से आगे बढ़ता हुआ देख, दुनिया का सबसे खुश इंसान होता है। साथ ही डायरेक्टर ने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया है।
Entertainment LIVE: रणबीर कपूर की Ramayana में हुई Kajal Aggarwal की एंट्री
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' से एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी जुड़ गई हैं। अब काजल इस फिल्म में एक जरूरी किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म में मंदोदरी के किरदार में कास्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, काजल अग्रवाल का पिछले हफ्ते लुक टेस्ट भी हो चुका है। रोल में फिट बैठने के बाद एक्ट्रेस ने शूटिंग भी शुरू कर दी है।
Entertainment LIVE: Neena Gupta नातिन के लिए गुनगुनाती दिखीं गाना, वीडियो वायरल
मसाबा गुप्ता ने अपनी मां नीना गुप्ता का एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीना गुप्ता अपनी नातिन मातारा के लिए गाना गए रही हैं। नीना को इस वीडियो में मुस्कुराते हुए 'दम मारो दम' गाते हुए सुना जा सकता है। वहीं, नानी को गाता हुआ सुन, मातारा भी खुश लग रही है। हालांकि, वीडियो में बेबी का चेहरा नजर नहीं आ रहा। अब सेलेब्स और फैंस इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं।
Entertainment LIVE: Naagin 7 पर एकता कपूर ने दिया अपडेट
एकता कपूर का शो 'नागिन' टीवी के पसंदीदा शोज में से एक है। इसके 6 सीजन स्ट्रीम हो चुके हैं। अब एकता कपूर ने 'नागिन 7' को लेकर अपडेट दिया है। एक वीडियो के जरिए उन्होंने कहा है कि वह और उनकी टीम नए सीजन को लेकर दिन और रात काम कर रहे हैं। साथ ही बताया है कि अगले सीजन के लिए उन्होंने कास्ट फाइनल कर ली है। इसके अलावा एकता कपूर ने 'नागिन 7' को लेकर जल्द ही एक बड़ा अपडेट देने का वादा किया है।
Entertainment LIVE: War 2 के टीजर रिलीज पर आया अपडेट
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस बीच फिल्म के टीजर पर अपडेट आया है। मेकर्स दर्शकों को खास तोहफा देना चाहते हैं इसलिए उन्होंने जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर 'वॉर 2' का टीजर रिलीज करने का मूड बनाया है। टीजर 20 मई को रिलीज किया जा सकता है।
Entertainment LIVE: Kunal Khemmu ने IND-PAK तनाव पर शेयर की पोस्ट, हो गए ट्रोल
बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने पाक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की है। हालांकि इस पोस्ट को लेकर वह यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। यूजर्स का कहना है कि कुणाल खेमू ने इस पोस्ट को बहुत देर से किया है। लोग यह भी कह रहे हैं कि जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था, उस वक्त एक्टर चुप थे। अब जब चीजें शांत हो गई हैं तो वह बोल रहे हैं।
Entertainment LIVE: Priyanka Chahar Choudhary के नए गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी का नया गाना 'बेल' बीते दिन गुरुवार को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने को सिंगर सोनू ठुकराल ने अपनी आवाज दी है। गाने में प्रियंका अपने किलर मूव्स दिखा रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका के नए गाने 'बेल' ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। खबर लिखे जाने तक महज 18 घंटों में इस गाने को यूट्यूब पर 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Entertainment LIVE: मशहूर सिंगर Chris Brown को UK पुलिस ने लिया हिरासत में
मशहूर सिंगर क्रिस ब्राउन एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। साल 2023 में निर्माता अब्राहम डियाव के सिर पर टकीला की बोतल फोड़ने के आरोप में सिंगर को यूके पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, डियाव ने सिंगर पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस ब्राउन को गुरुवार सुबह करीब 2 बजे मैनचेस्टर के फाइव स्टार होटल के बाहर से किया गया है।
Entertainment LIVE: Shreya Ghoshal के कॉन्सर्ट की नई डेट अनाउंस
बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते अपना कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया था। अब सिंगर ने कॉन्सर्ट की डेट को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'मुंबई!! नई तारीख अलर्ट: आपके प्यार, धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद। जैसा कि वादा किया गया था, हम और भी मजबूत होकर वापस आ रहे हैं और प्यार और संगीत के साथ सभी दिलों को भरने के लिए यहाँ हैं। बस कुछ ही दिनों में मिलते हैं।'
Entertainment LIVE: Cannes में छाया कदम का दिखा देसी लुक
एक्ट्रेस छाया कदम ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का देसी लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। छाया ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक गॉगल लगाए हुए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। बता दें कि छाया कदम ने पिछले साल भी कान्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
Entertainment LIVE: Cannes में बेहद सिंपल लुक में नजर आईं Jacqueline Fernandez
जैकलीन फर्नांडिस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यहां उन्होंने गाउन का चक्कर छोड़ बॉस लेडी लुक चुना। व्हाइट पैंटसूट और सिंपल हेयर स्टाइल के साथ जैकलीन का लुक बेहद सिंपल नजर आया है। कहना गलत नहीं होगा कि विदेशी हसीनाओं के आगे जैकलीन की चमक थोड़ी फीकी नजर आ रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:Cannes में विदेशी हसीनाओं के आगे फीकी पड़ीं Jacqueline Fernandez, तस्वीरों में दिखा सिंपल लुक
Entertainment LIVE: Cannes 2025 में रेड कार्पेट पर पहुंचे Anupam Kher
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में दुनिया भर से सेलिब्रेटी शामिल होने आ रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एक्टर ने अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक पैंट-सूट में जबरदस्त नजर आ रहे हैं। सूट के साथ उन्होंने बो टाई लगाई है, जो उनके लुक को जेंटलमैन बना रहा है। रेड कार्पेट पर अनुपम खेर ने फ्लाइंग किस देकर विदेशी मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। बता दें कि कान्स में उनकी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का प्रीमियर होगा।
Entertainment LIVE: Raid 2 का 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म 'रेड 2' ने भले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया हो लेकिन अब उसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 15वें दिन 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 136.35 करोड़ रुपये हो गया है।
Entertainment LIVE: Diljit Dosanjh ने मेट गाला से शेयर किया BTS वीडियो
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में डेब्यू करते हुए अपने रॉयल लुक से सभी को इम्प्रेस कर दिया था। सिंगर ने महाराज भूपिंदर सिंह से इंस्पायर्ड ड्रेस पहनी थी जिसके साथ उन्होंने पगड़ी और तलवार कैरी की। सिंगर ने अब मेट गाला से अपना BTS वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह नेपाली-अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।
Entertainment LIVE: Vijay Raaz को यौन उत्पीड़न मामले में मिली राहत
बॉलीवुड एक्टर विजय राज को विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' के सेट पर एक महिला को-स्टार के द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न और पीछा करने के आरोपों से बरी कर दिया गया है। गोंदिया कोर्ट में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने एक्टर को गोंदिया और बालाघाट में फिल्म की शूटिंग के दौरान 2020 में उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई की। इसके बाद विजय राज को उन पर लगे सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।
Entertainment LIVE: Vicky Kaushal का 37वां जन्मदिन आज
बॉलीवुड के 'छावा' यानी विक्की कौशल का आज 37वां जन्मदिन है। उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं। विक्की ने बॉलीवुड में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था। साल 2015 में फिल्म 'मसान' से उनका डेब्यू हुआ। विक्की को सफलता 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से मिली। वहीं इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'छावा' इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई।
Entertainment LIVE: Cannes 2025 में Nitanshi Goel ने किया डेब्यू
'लापता लेडीज' फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू किया। यहां से उनके दो लुक सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पहले लुक में नितांशी ने क्लासी फ्रिल वर्क लहंगा, पर्ल ब्लाउज और दुपट्टा कैरी किया है। एक्ट्रेस ने अपने बालों में जो परांदा लगाया है, उसमें बॉलीवुड की 8 दिग्गज एक्ट्रेस की तस्वीरें हैं। वहीं रेड कार्पेट पर नितांशी गोयल ने ब्लैक ड्रेस पहन एंट्री ली।
नमस्कार! मनोरंजन की दुनिया में एक बार फिर आपका स्वागत है। इस लाइव सेक्शन के जरिए हम आपके लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी गॉसिप लेकर आए हैं। अनिल कपूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर रिएक्शन दिया है। दूसरी ओर इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 चल रहा है, जिसमें इंटरनेशनल स्टार्स के अलावा बॉलीवुड स्टार्स भी अपने डेब्यू को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
17 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines