Live Updates
Shilpa Shetty ने ब्लैक एंड व्हाइट लुक में शेयर की फोटोज, फैंस ने लुटाया प्यार
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए शिल्पा ने इसके कैप्शन में लिखा कि Slayyyy. वहीं, अगर एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
Bhumi Pednekar ने फील किया नया लुक, कैप्शन में बोलीं- Feeling it
भूमि पेड़नेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए भूमि ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Feeling it. अगर आपने भूमि के इस पोस्ट को नहीं देखा है, तो आप इसे यहां पर देख सकते हैं।
कलर्स ने 'आंख' का पोस्ट किया शेयर, हिंट देकर कर दिया कंफ्यूज
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सिर्फ एक आंख नजर आ रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए कलर्स ने इसके कैप्शन में लिखा है कि कमिंग सून। अब इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि ये बिग बॉस 19 को लेकर है या फिर नागिन को लेकर। अब ये हिंट किसको लेकर है ये तो आने वाले टाइम में ही पता लगेगा।
Apoorva Mukhija ने किसके लिए शेयर किया न्यू पोस्ट? कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान
अपूर्वा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अपूर्वा ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए रिबेल किड ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ओनली फॉर यू। अब यूजर्स कंफ्यूज हैं कि ये पोस्ट अपूर्वा ने किसके लिए शेयर किया है।
Dhadak 2 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक? नए पोस्टर में है हिंट
फिल्म 'धड़क 2' का पोस्टर आज रिलीज किया गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है। फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं, अगर इसके ओटीटी पर आने की बात करें तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है क्योंकि फिल्म के पोस्टर में नेटफ्लिक्स का लोगो है। हालांकि, इसको लेकर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है।
फ्रेंड्स संग चिल करती नजर आईं Nia Sharma, पोस्ट किया शेयर
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में निया अपनी दोस्तों संग चिल करती हुई नजर आ रही हैं। निया के पीछे वीडियो में देखा जा सकता है कि मौसम भी अच्छा है और सभी इस पल को एंजॉय कर रही हैं।
Shehnaaz Gill ने शेयर किया ब्लैक एंड व्हाइट पोस्ट, लिखा ये कैप्शन
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शहनाज कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए शहनाज ने इसके कैप्शन में hey लिखा है। शहनाज के इस पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं।
Nitanshi Goel ने ऑरेंज ड्रेस में ढाया कहर, लगीं बला की खूबसूरत
नितांशी गोयल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में नितांशी ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि सिर्फ तितलियां पहनना ही नहीं, मैंने उन्हें महसूस भी किया है।
मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो... तो लड़ना, Dhadak 2 की रिलीज डेट आई सामने
मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धड़क 2' की रिलीज डेट रिवील हो गई है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम इस अपकमिंग फिल्म का नया पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Surbhi Jyoti पर चढ़ा 'इश्क दा रंग', एक्ट्रेस ने पोस्ट में दिखाई झलक
सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्शन में लिखा है कि इश्क दा रंग। इस पोस्ट में सुरभि पिंक कलर के लंहगे में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Riteish Deshmukh के पिता की 80वीं जयंती, परिवार ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता रितेश देशमुख के पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की आज 26 मई को 80वीं जयंती है। इस मौके पर परिवार ने उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसका एक पोस्ट भी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Mamta Kulkarni का नया लुक देखा क्या? यूजर्स ने की एक्ट्रेस की तारीफ
ममता कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए ममता ने लाइट मेकअप लिया है। यूजर्स ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं।
Karan Johar को मिली खूब बर्थडे विशेज, फिल्ममेकर ने यूं किया सबका थैंक्स
बीते दिन यानी 25 मई को करण जौहर का बर्थडे था। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने करण को जन्मदिन की बधाइयां दी। अब फिल्ममेकर ने सभी को थैंक्स करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। करण जौहर ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सभी को थैंक यूं, मेरा बर्थडे इतना स्पेशल बनाने के लिए। करण ने और क्या लिखा है इसके लिए आप फिल्ममेकर के पोस्ट को देख सकते हैं।
क्या ऑफ एयर होने वाला है पॉपुलर टीवी शो? भाग्य लक्ष्मी पर बड़ा अपडेट
टीवी के पॉपुलर शो 'भाग्य लक्ष्मी' को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये शो अब जल्दी ही बंद हो सकता है। टेलीचक्कर ने अपने एक पोस्ट में जानकारी दी है कि शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है क्योंकि कथित तौर पर जनरेशन लीप के प्लान को कैंसिल कर दिया गया है।
फुल बॉडी वर्कआउट करती नजर आईं Malaika Arora, वीडियो में देखें कैसे पसीना बहा रही एक्ट्रेस?
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अपनी एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में मलाइका वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मलाइका अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं और खूब पसीना बहा रही हैं।
Divyanka Tripathi ने रैंप पर बिखेरा जलवा, शेयर की खूबसूरत फोटोज
पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस रैंप करती हुई स्टेज पर भी नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि रैंपिंग इट अप।
Taha Shah को मिला WIBA Awards, पोस्ट कर जताया आभार
पॉपुलर एक्टर ताहा शाह को WIBA अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। ताहा ने अपने इस वैश्विक सम्मान के लिए सभी को थैंक्स किया है और पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि सभी का आभारी हूं।
Harshvardhan Rane की नई फिल्म का ऐलान, स्टारकास्ट हुई रिवील
ओमंग कुमार एक बार फिर डायरेक्शन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। अब वो रोमांटिक एक्शन ड्रामा लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ करण वीर मेहरा और सादिया खतीब जैसे स्टार्स भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा फिल्म में इप्सिता भी दिखाई देंगी। हालांकि, अभी तक फिल्म का नाम रिवील नहीं किया गया है। फिल्म का टाइटल, फर्स्ट लुक और बाकी की अपडेट्स जल्द ही अनाउंस की जाएंगी।
मां बनने के बाद ये क्या हो गई Shraddha Arya की हालत?
पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया है कि नई मां की क्या हालत होती है। एक्ट्रेस ने मजाक-मजाक में बताया कि मां बनने के बाद वो रात में ठीक से सो नहीं पातीं। अपने बच्चों की वजह से उन्हें रात भर उठना पड़ता है। अब एक्ट्रेस मां बनने के बाद काफी स्ट्रगल कर रही हैं। फैंस भी एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फनी रिएक्शंस देते हुए नजर आ रहे हैं।
Kunal Khemu के लिए आया Soha Ali Khan का लेट पोस्ट
सोहा अली खान ने कुणाल खेमू पर सोशल मीडिया पर प्यार लुटाया है। एक्टर का बीते दिन जन्मदिन था, लेकिन सोहा अपने हसबैंड के साथ एन्जॉय करने में इतना बिजी थीं कि वो उनके लिए पोस्ट नहीं कर पाईं। ऐसे में अब बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सोहा ने फैंस के साथ शेयर की हैं। क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए कुणाल, सोहा और इनकी बेटी ने क्या-क्या किया? ये आपको इस पोस्ट में देखने को मिल जाएगा। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'पोस्ट करने में देर हो सकती है, लेकिन जश्न मनाने में कभी देर नहीं होती, क्योंकि हम उस पल को जीने में बहुत बिजी थे।'
Dino Morea से Mithi River Scam मामले में मुंबई पुलिस ने की पूछताछ
बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया मीठी नदी घोटाले की जांच के लिए सोमवार सुबह करीब 11 बजे मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) पहुंचे थे। एक्टर को पूछताछ के लिए EOW के ऑफिस बुलाया गया था। डिनो मोरिया, उनके भाई और मुख्य आरोपी केतन कदम के बीच जांच के दौरान फोन पर कई बातचीत पाई गई थीं। ऐसे में डिनो मोरिया को तलब किया गया था।
Sanjay Kapoor ने बेटे के जन्मदिन पर शेयर किया कीमती पल का वीडियो
संजय कपूर ने अपने बेटे जहान कपूर को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बेटे जहान की मूछें ट्रिम करते हुए नजर आ रहे हैं। बाप-बेटे की इस बॉन्डिंग को दुनिया के सामने शेयर करते हुए संजय कपूर ने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे जहान कपूर, लव यू।' साथ ही एक्टर ने इसे कीमती पल बताया है। अब इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
Kajol की फिल्म Maa का पोस्टर आउट, ट्रेलर कब होगा रिलीज?
काजोल ने अपनी नई फिल्म 'मां' का पोस्टर रिवील कर दिया है। इस पोस्टर में वो शैतान के सामने डटकर खड़ी हुई नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वो फिल्म में शैतान पर भी भारी पड़ेंगी। अब इसे शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, 'रक्षक, भक्षक, मां। बचाने वाला, नाश करने वाला। ट्रेलर 4 दिनों में आएगा।' अब फैंस इस पोस्टर को देखकर बेताबी से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में जो म्यूजिक है, वो भी काफी पावरफुल लग रहा है।
Phil Robertson का निधन, अल्जाइमर से जूझ रहे थे Duck Dynasty एक्टर
मशहूर रियलिटी शो 'डक डायनेस्टी' फेम एक्टर फिल रॉबर्टसन का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि फिल रॉबर्टसन को अल्जाइमर था। एक्टर के परिवार ने सोशल मीडियन पर पोस्ट शेयर कर फैंस को उनके निधन की जानकारी दी। एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर कर फिल रॉबर्टसन को उनके परिवार ने ट्रिब्यूट दिया है। अभी तक एक्टर ने निधन का असली कारण सामने नहीं आया। वहीं, परिवार का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस इमोशनल हो गए हैं और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Rubina Dilaik ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'हर कोई इस बात से जेलस होता है कि आपको क्या मिला। कोई भी इस बात से जेलस नहीं होता कि आपको ये कैसे मिला। लोग ट्रॉफियां देखते हैं, ट्रेनिंग ग्राउंड नहीं।' रुबीना का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने बेहद गहरी बात कही है।
Dacoit: Ek Prem Katha का टीजर हुआ आउट
'डकैत: एक प्रेम कथा' का धमाकेदार टीजर अभी-अभी जारी किया गया है। इसमें कहानी, लुक्स और किरदार, सब कुछ बेहद इंटेंस लग रहा है। ये धोखे और बर्बादी की स्टोरी, टीजर में तो काफी कमाल लग रही है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन होने वाला है। आपको बता दें, 'डकैत' 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अनुराग कश्यप एक बार फिर एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे।
Alia Bhatt को हुआ किस बात का FOMO?
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर करण जौहर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। दरअसल, 25 मई को करण जौहर का बर्थडे था। इस मौके पर उनकी स्टूडेंट आलिया भट्ट ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। साथ ही आलिया भट्ट ने लिखा, 'मैं जिस सबसे उदार व्यक्ति को जानती हूं, उसे... आई लव यू... हैप्पी बर्थडे करण। आज तुम्हारे साथ न होने पर बहुत FOMO हो रहा है।'
Amitabh Bachchan बोले अग्निवीर जिंदाबाद, भारत की GDP को लेकर किया ट्वीट
अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'अग्निवीर जिंदाबाद! भारत माता की जय! जय हिन्द।' बॉलीवुड के शहंशाह ने अपने X हैंडल से एक और ट्वीट कर भारत की GDP पर चर्चा की है। बिग बी ने लिखा, 'जय हिन्द! भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है... अमेरिका, चीन, जर्मनी, भारत और 2.5- 3 साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी...। संयुक्त राज्य अमेरिका: 30.51 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ। चीन: 19.23 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ। जर्मनी: 4.74 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ। भारत: लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर।'
वायरल वीडियो से फिर उड़ीं Sshura Khan की प्रेग्नेंसी रूमर्स
अरबाज खान और शूरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये दोनों लंच डेट से लौटते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अरबाज खान जिस तरह से अपनी पत्नी का ख्याल रख रहे हैं, उसे देखकर लोगों ने फिर अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि शूरा खान मां बनने वाली हैं। काफी समय से शूरा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, इस वीडियो ने एक बार फिर फैंस का शक गहरा कर दिया है कि अरबाज खान पापा बनने वाले हैं।
Rahul Dev का भाई Mukul Dev के निधन के बाद आया पोस्ट
मुकुल देव के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। अभी भी सेलेब्स मुकुल को भुला नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सभी लोग मुकुल को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच अब उनके भाई राहुल देव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। राहुल ने अपने दिवंगत भाई की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'मुकुल पर बरसाए गए प्यार और शुभकामनाओं के लिए सभी का हार्दिक धन्यवाद... आभारी...।'
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लगातार अच्छी और बुरी खबरें सामने आ रही हैं। आज ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल यानी एक्टर दिलीप जोशी का जन्मदिन है। इसके अलावा ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर कंट्रोवर्सी लगातार बढ़ती जा रही है। मुकुल देव के निधन के दुख से इंडस्ट्री और उनके परिवार वाले उबर नहीं पा रहे। दूसरी तरफ अरबाज खान की पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी रूमर्स ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इतना ही नहीं मशहूर भोजपुरी एक्टर गोपाल राय का निधन हो गया है। वहीं, अब मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ का टीजर जारी कर दिया गया है। काजोल ने फिल्म ‘मां’ का पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर से जुड़ी जानकारी भी दे दी है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इसके अलावा क्या चल रहा है? वो सारी अपडेट्स आपके लिए यहां मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
प्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
4 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
5 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
6 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
18 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
19 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
20 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines