हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मांग में सिंदूर, लाल रानी हार और ऑफ व्हाइट साड़ी... Cannes 2025 में छाईं Aishwarya Rai

मनोरंजन जगत से निकलकर आज बहुत सारी खबरें आई हैं, जो आपका इंतजार कर रही हैं। इन खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए हम News24 का लाइव ब्लॉग लाए हैं।

विज्ञापन
Entertainment News Live

Live Updates

22:13 (IST) 21 May 2025

ए पी जे अब्दुल कलाम की बायोपिक का नया पोस्टर रिलीज, सिल्वर स्क्रीन पर आ रहे मिसाइल मैन

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की बायोपिक का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में मिसाइल मैन की झलक दिखाई गई है। हालांकि, पोस्टर में चेहरा नहीं दिख रहा है। इस पोस्टर को टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

21:41 (IST) 21 May 2025

Aishwarya Rai ने Cannes 2025 के लिए कैरी किया स्पेशल लुक, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया सिंदूर

ऐश्वर्या राय हमेशा ही अपने 'कान्स' लुक से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। 'फेस्टिवल डे कान्स' में इस बार भी ऐश्वर्या का जलवा बरकरार रहा। इस बार बच्चन बहू ने ऑफ व्हाइट साड़ी और लाल कलर की ज्वैलरी के साथ अपना लुक पूरा किया। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान एक्ट्रेस अपनी मांग में लाल सिंदूर भी लगाए नजर आईं।

21:32 (IST) 21 May 2025

Hera Pheri 3 के लिए परेश रावल को दिए जा चुके इतने लाख, अब खुल रहे राज

परेश रावल ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' को छोड़ दिया है। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि एक्टप मुश्किल में फंस सकते हैं क्योंकि परेश के खिलाफ अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने कानूनी नोटिस जारी किया है। प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि परेश को 11 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

21:28 (IST) 21 May 2025

Anupam Kher ने लंदन से शेयर किया लेटेस्ट लुक, फैंस से पूछा खास सवाल

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम ने इसके कैप्शन में लिखा कि मैं tanvithegreat के लंदन प्रीमियर के लिए तैयार हूं। अच्छा लग रहा हूं ना?

21:20 (IST) 21 May 2025

Akshara singh का मस्ती भरा बिजी शेड्यूल, पोस्ट में बताया कैसे किया नॉनस्टॉप फन?

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं। इसके अलावा अक्षरा ने पोस्ट में अलग-अलग फोटोज शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षरा ने इसके कैप्शन में लिखा कि 20 घंटे, 10 स्नैक, 5 नैप और नॉनस्टॉप फन।

21:18 (IST) 21 May 2025

Shilpa Shetty के बेटे का बर्थडे, खास पर सब एक साथ आए नजर

आज 21 मई को शिल्पा शेट्टी के बेटे का बर्थडे है। इस खास मौके पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पूरी फैमिली एक साथ नजर आ रही है।

21:05 (IST) 21 May 2025

Sadie Sink को लेकर ये कैसी चर्चा? इंटरनेट पर लगाए जा रहे कयास

एक्ट्रेस सैडी सिंक इस वक्त जमकर लाइमलाइट चुरा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में सैडी सिंक, पीटर पार्कर और मैरी जेन की बेटी हैं। सैडी मेडे पार्कर (स्पाइडर-गर्ल) के रूप में 'स्पाइडर-मैन 4' में अहम रोल प्ले करती हुई नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

20:52 (IST) 21 May 2025

Sophie Shine ने शेयर की नई पोस्ट, बताया क्या सीख रही हैं?

सोफी शाइन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सोफी ने अपनी फोटो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए सोफी ने लिखा है कि एक और दिन एक और हिंदी लेशन। इसके साथ ही व्हाइट हर्ट इमोजी और इंडिया के फ्लैग का इमोजी शेयर किया है।

20:05 (IST) 21 May 2025

Cannes 2025 में 'होमबाउंड' को मिला 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन, नीरज घेवान हुए इमोशनल

कान्स 2025 में निर्देशक नीरज घेवान की नई फिल्म ‘होमबाउंड’ को नौ मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। भारतीय सिनेमा के लिए एक और ऐतिहासिक पल 'फेस्टिवल डे कान्स' में दर्ज हो गया है। थिएटर में मौजूद लोगों ने 'होमबाउंड' के लिए 9 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाई।

19:41 (IST) 21 May 2025

इंतजार खत्म.... आ रहे हैं Rana Naidu, दूसरे सीजन पर आया बड़ा अपडेट

राणा दग्‍गुबाती, वेंकटेश और सुरवीन चावला की सीरीज 'राणा नायडू' के दूसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। जी हां, 'राणा नायडू 2' 13 जून से नेटफ्ल‍िक्‍स पर स्ट्रीम की जा सकेगी।

19:37 (IST) 21 May 2025

Aleksandar Alex Ilic ने शेयर की अपनी फोटोज, इस लुक में आए नजर

अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एलिक ने अपनी अलग-अलग फोटोज शेयर की हैं। अलेक्जेंडर की पोस्ट को देखकर लग रहा है कि वो खुद से साथ समय बिता रहे हैं।

19:24 (IST) 21 May 2025

Gauahar Khan ने कैमरे से सामने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, लिखा ये कैप्शन

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में गौहर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस के हाथ में फूल हैं और फूलों के साथ गाना गाते हुए गौहर ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।

19:02 (IST) 21 May 2025

Poonam Dhillon ने मोटिवेशन से भरा वीडियो किया शेयर, फैंस को दी खास सलाह

पॉपुलर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का लुक बेहद कमाल का है। साथ ही उन्होंने फैंस को लाइफ पर बेहद मोटिवेशन भरी सलाह दी है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कैप्शन में भी अपनी ये बात लिखी है।

18:39 (IST) 21 May 2025

Cannes 2025 में Laapataa Ladies की ‘मंजू माई’, छाया कदम का नया लुक

आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में ‘मंजू माई’ का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस छाया कदम इन दिनों 'कान्स 2025' में हैं। एक्ट्रेस ने फेस्टिवल डे कान्स से अब अपना नया लुक शेयर किया है।

18:28 (IST) 21 May 2025

Janhvi Kapoor ने कान्स 2025 से शेयर किया दूसरा लुक, आपने देखा क्या?

जाह्नवी कपूर इन वक्त 'कान्स 2025' में मौजूद हैं। एक्ट्रेस ने 'फेस्टिवल डे कान्स' से अपना दूसरा लुक शेयर किया है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी ने लाइट ग्रीन कलर का आउटफिट पहना है।

18:23 (IST) 21 May 2025

MC Stan ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, रैपर ने क्या कहा?

एमसी स्टेन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रैपर खुद नजर आ रहे हैं और उनके चारों ओर कई लड़कियां भी नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए स्टेन ने लिखा कि चाहने वालों को उम्मीद होती है कि लौट ही आएगा और जाने वालों को वहम होता है कि भूल ही जाएगा।

18:11 (IST) 21 May 2025

Cannes 2025 से सामने आया Karan Johar का नया लुक, आपने देखा क्या?

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों 'कान्स 2025' में हैं। इस बीच अब करण ने अपना नया लुक शेयर किया है। इस बार करण ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें वो खूब जच रहे हैं। फिल्ममेकर के पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं।

17:40 (IST) 21 May 2025

CID की शूटिंग में बिजी हैं Parth Samthaan, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दिखाई झलक

पार्थ समथान इन दिनों सीआईडी की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्थ और बाकी टीम शूट में बिजी हैं।

17:20 (IST) 21 May 2025

Natasa Stankovic करती दिखीं इंटेंस वर्कआउट

नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ जमकर वर्कआउट करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन दोनों ने केटलबॉल के साथ जो कुछ किया है, उसे देखकर तो फैंस को भी पसीना आ जाएगा। ये दोनों अपने वर्कआउट वीडियो से बाकी लोगों को भी मोटिवेट करते हुए नजर आ रहे हैं। इनकी इस मेहनत को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी इम्प्रेस हो गए हैं।

17:02 (IST) 21 May 2025

Kapil Sharma Show के Das Dada ने इस दुनिया को कहा अलविदा

कपिल शर्मा शो के फोटोग्राफर दास दादा इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। खुद शो की टीम ने सोशल मीडिया पर ये दुखद खबर दी है। दास दादा शुरू से इस शो से जुड़े हुए थे। कई बार एपिसोड में उन्होंने आकर सबका दिल जीता। अब उन्होंने इस दुनिया का साथ छोड़ दिया है। अभी तक उनके निधन का कारण सामने नहीं आया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर:Kapil Sharma Show के Das Dada का निधन, शोक में डूबे कॉमेडियन और उनकी टीम

16:17 (IST) 21 May 2025

Avneet Kaur ने थामा Tom Cruise का हाथ

अवनीत कौर ने एक बार फिर एक्टर टॉम क्रूज के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस एक तस्वीर में तो टॉम क्रूज का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया है! जब भी मैं आपसे मिली हूं, आपकी कहानियां सुनकर मेरा एक्टिंग और फिल्म मेकिंग के लिए प्यार और भी बढ़ गया है और मैंने कभी हार नहीं मानी। टॉम, इतने दयालु और वेलकमिंग होने के लिए धन्यवाद! मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही आपसे फिर मिलूंगी।'

15:50 (IST) 21 May 2025

Riteish Deshmukh की फिल्म Raja Shivaji का मोशन पोस्टर रिलीज

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। साथ ही ये भी खुलासा किया गया है कि फिल्म में कौन, कौन-से सेलब्स नजर आने वाले हैं। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री और फरदीन खान समेत कई सेलेब्स इस फिल्म का हिस्सा होंगे। वहीं, पोस्टर देखकर ही लग रहा है कि फिल्म धमाकेदार होने वाली है।

15:27 (IST) 21 May 2025

Pawandeep Rajan की अस्पताल के बिस्तर से तस्वीर वायरल, मां संग पोज देते दिखे सिंगर

'इंडियन आइडल 12' के विनर सिंगर पवनदीप राजन का अस्पताल से हेल्थ अपडेट मिला है। सिंगर के अकाउंट से अब उनकी 2 तस्वीरें सामने आई हैं। इनमे सिंगर की मां उन पर अपना प्यार बरसाती हुई नजर आ रही हैं। पवनदीप राजन को माथे पर मां की किस करते हुए फोटो वायरल हो रही है। सिंगर इस दौरान स्माइल कर रहे हैं। उन्हें देखकर पता चल रहा है कि उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है।

14:50 (IST) 21 May 2025

Virat Kohli और Anushka Sharma की पिकलबॉल खेलते हुए तस्वीर वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट तस्वीर इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। ये दोनों एक ही टीम में पिकलबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से विराट और अनुष्का एक-दूसरे को हाई फाइव दे रहे हैं, वो देखकर फैंस एक बार फिर इनसे इम्प्रेस हो गए। एक टीम में इनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। दोनों का प्यार और बॉन्ड इस तस्वीर में साफ झलक रहा है।

14:31 (IST) 21 May 2025

क्या Ravi Mohan की पत्नी ने मांगा 40 लाख रुपये प्रति महीने का गुजारा भत्ता?

रवि मोहन और उनकी पत्नी आरती के तलाक की सुनवाई 12 जून 2025 तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में आरती ने खुलासा किया कि उनकी शादी किसी तीसरे इंसान की वजह से टूटी है। वहीं अब सामने आ रहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरती ने एक्टर से हर महीने 40 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है। अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

13:43 (IST) 21 May 2025

'क्या प्रेग्नेंट हो?' Ankita Lokhande की तस्वीरें देख लोगों ने उठाए सवाल

अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। बीच पर ये दोनों रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अंकिता ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है और उन्हें देखकर अब लोगों ने प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। कोई बोल रहा है प्रेग्नेंट दिख रही हो। तो कुछ पूछ रहा है कि प्रेग्नेंट हो क्या? एक यूजर ने तो ये भी कह दिया, 'बेबी बंप बम्पिंग।'

13:21 (IST) 21 May 2025

Cannes में Natasha Poonawalla का दिखा स्टाइलिश अंदाज

फेमस बिजनेसमैन अदार पूनावाला की पत्नी और मॉडल नताशा पूनावाला अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने मेट गाला 2025 में अपना स्वैग दिखाया था। अब नताशा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर एंट्री की। इस मौके पर उन्होंने स्टाइलिश अंदाज दिखाया। ये कहना गलत नहीं होगा कि नताशा पूनावाला का कान्स लुक इस बार उनके पिछले सभी लुक से काफी सिंपल है। हालांकि वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

13:20 (IST) 21 May 2025

Mohanlal के जन्मदिन पर केरल के सीएम ने दी बधाई

साउथ एक्टर मोहनलाल का आज 65वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें इंडस्ट्री के लोग और फैंस बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। हर किसी का प्यार आज मोहनलाल पर बरस रहा है। इसी बीच अब केरल के सीएम ने भी सोशल मीडिया पर मोहनलाल को जन्मदिन की बधाई दी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने X पर मोहनलाल संग एक फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा, 'हेप्पी बर्थडे डियर मोहनलाल।'

13:01 (IST) 21 May 2025

Jasmin Bhasin ने बॉयफ्रेंड Aly Goni से सोशल मीडिया पर लिया बदला

अली गोनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लोगों से सवाल किया था कि क्या जैस्मिन छपरी हैं? इसके बाद एक्टर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। इसी बीच अब जैस्मिन ने अपनी इस बेइज्जती का अली से बदला ले लिया है। जैस्मिन ने भी अब अली का एक स्केच शेयर करते हुए लोगों से वही सवाल किया है। जैस्मिन ने फैंस से पूछा- 'क्या अली छपरी हैं?'

12:30 (IST) 21 May 2025

Bhool Chuk Maaf की एडवांस बुकिंग ओपन

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म 'भूल चूक माफ' के लिए एक बार फिर एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। इस बात की जानकारी स्टार्स ने एक पोस्ट के जरिए दी है। इससे पहले ये फिल्म 9 मई को रिलीज होनी थी जिसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हुई थी। भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया था। हालांकि अब 'भूल चूक माफ' 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

12:16 (IST) 21 May 2025

Janhvi Kapoor ने कान्स से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का कान्स लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। इस दौरान उन्होंने रेड कार्पेट पर राजसी लुक को फ्लॉन्ट किया और अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया। अब जाह्नवी ने कान्स से अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

11:48 (IST) 21 May 2025

Jennifer Lopez पर दर्ज होगा मुकदमा

फेमस सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज पर मुकदमा दायर किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने अपने एक्स और इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड पार्टी से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। बीबीसी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोटोग्राफर और उसकी पैपराजी एजेंसी ने प्रति फोटो 150 हजार डॉलर का मुआवजा मांगा है। फोटोग्राफर एडविन ब्लैंको और एजेंसी बैकग्रिड की तरफ से दावा किया गया है कि जेनिफर ने बिना परमिशन तस्वीरों को यूज किया है। एडविन ब्लैंको और बैकग्रिड ने एक्ट्रेस के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। साथ ही दो तस्वीरों के लिए कॉपीराइट क्लेम किया है।

11:30 (IST) 21 May 2025

Mission: Impossible- The Final Reckoning की कमाई में चौथे दिन गिरावट

अमेरिकन सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' को चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर झटका लगा है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट होती जा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन इम्पॉसिबल ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 44.75 हुआ है। 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' ने ओपनिंग डे पर 16.5 करोड़, दूसरे दिन 17 करोड़ और तीसरे दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे।

11:01 (IST) 21 May 2025

Shilpa Shetty ने लाडले बेटे वियान का मनाया जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2012 में बेटे वियान को जन्म दिया था। अब वह 13 साल के हो गए हैं और इसी के साथ टीन एज में एंट्री कर गए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने वियान को 13th जन्मदिन की बधाई दी है। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो का कोलाज बनाकर एक मोंटाज शेयर किया है। इसमें उन्होंने वियान के बचपन से लेकर बड़े होने तक सारे यादगार मोमेंट्स की एक झलक दिखाई है।

10:40 (IST) 21 May 2025

Jurassic World Rebirth का धमाकेदार ट्रेलर आउट

जुरासिक वर्ल्ड फ्रेंचाइजी की 7वीं किस्त 'जुरासिक वर्ल्ड: रिबर्थ' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस मच अवेटेड फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन, जोनाथन बेली और महेर्शला अली मुख्य किरदार में हैं। ट्रेलर में जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन की घटनाओं के बाद की कहानी को दिखाया गया है। ये फिल्म 2 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

10:17 (IST) 21 May 2025

Cannes से सामने आया Aditi Rao Hydari का फर्स्ट लुक, शिमरी गाउन में लगीं ब्यूटीफुल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहला लुक सामने आया है। एक्ट्रेस को 'सेलेस्टियल ऑरा' नामक हाथ से कढ़ाई की गई शिमरी गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री करते हुए देखा गया। इस ड्रेस में अदिति राव हैदरी बेहद खूबसूरत नजर आईं। जाहिर है कि अदिति के अलावा जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर भी कान्स डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों रेड कार्पेट पर रॉयल लुक में नजर आए हैं।

09:56 (IST) 21 May 2025

मासी Ananya Panday ने भांजे पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने मासी होने का फर्ज निभाया है और नन्हें भांजे रिवर पर अपना प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेबी को सिपर की हेल्प से जूस पिला रही हैं। वहीं रिवर जूस पीने की वजह निप्पल को बड़े प्यार से चबा रहे हैं। वीडियो के साथ अनन्या ने कैप्शन दिया, 'रिवर के साथ मासी।' बता दें कि रिवर अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे और आइवर मैक्रे के बेटे हैं।

09:32 (IST) 21 May 2025

सिद्धार्थ आनंद ने किया रहस्यमयी पोस्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान गुरुवार, 22 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जन्मदिन से एक दिन पहले शाहरुख खान और सुहाना खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। ऐसा हम नहीं कर रहे हैं बल्कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की रहस्यमयी पोस्ट को देखकर अंदजा लगाया जा रहा है। पोस्ट में सिर्फ एक शब्द लिखा है, 'कल।' इसके साथ उन्होंने बुरी नजर वाली इमोजी ड्राप की है।

09:11 (IST) 21 May 2025

अनुपमा के लाडले 'बेटे' सागर पारेख ने निशि सक्सेना संग कंफर्म किया रिलेशनशिप?

अनुपमा में समर्थ का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर सागर पारेख और निशि सक्सेना का नाम हमेशा आपस में जुड़ता रहा है। दोनों ही स्टार्स ने रूपाली गांगुली के शो में ऑनस्क्रीन पति-पत्नी का किरदार प्ले किया था। हाल ही में सागर और निशि ने 'डिनर डेट नाइट' का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया, 'अभी के अभी ये होगा यकीन ये जिंदगी मेरी होगी तेरी।' इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या सागर पारेख और निशि सक्सेना ने अपने कथित रिश्ते को कंफर्म कर दिया है?

08:43 (IST) 21 May 2025

Cannes 2025 के लिए बेटी संग रवाना हुईं Aishwarya Rai Bachchan

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा पिछले कई साल से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं। इस बार भी एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर उतरने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान्स में शामिल होने पहुंची हैं। इस मौके पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वीडियो में ऐश्वर्या ने कोबाल्ट ब्लू कोट पहना हुआ है, जबकि आराध्या ने ब्लैक कोट पहना हुआ है।

08:25 (IST) 21 May 2025

The Bear Swason 4 का ट्रेलर रिलीज

वेब सीरीज 'द बीयर' अपने चौथे सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है। तीसरे सीजन को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसमें फाइनेंशियल इश्यू और रेस्टोरेंट के अस्तित्व के लिए आसन्न समय सीमा का खुलासा किया गया था। ये ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है। मेकर्स ने चौथे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 10 एपिसोड वाले 'द बीयर' सीजन 4 का प्रीमियर 25 जून को जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा।

https://www.instagram.com/disneyplusbe/reel/DJ4s9aBhKPI/

07:52 (IST) 21 May 2025

कान्स में जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर का हुआ डेब्यू

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का डेब्यू हुआ। इस मौके पर दोनों स्टार्स ने रेड कार्पेट पर एंट्री ली। जहां जाह्नवी लाइट पिंक ड्रेस में राजकुमारी की तरह नजर आईं। वहीं ईशान खट्टर का लुक भी किसी रॉयल राजकुमार से कम नहीं लगा। दोनों स्टार्स बेहद खूबसूरत नजर आए। बता दें कि दोनों स्टार्स की फिल्म 'होमबाउंड' का प्रीमियर कान्स में हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-Cannes 2025: Janhvi Kapoor का रेड कार्पेट पर दिखा ‘राजसी लुक’, ईशान खट्टर लगे रॉयल ‘नवाब’

https://www.instagram.com/

07:14 (IST) 21 May 2025

YRF के मालिक आदित्य चोपड़ा का जन्मदिन आज

यशराज फिल्म्स, स्पाई यूनिवर्स के मालिक और रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा का आज 54वां जन्मदिन है। मुंबई में जन्मे आदित्य ने 1995 में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ये उनकी बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म थी। यहीं से आदित्य चोपड़ा की गाड़ी चल पड़ी। आज वह अपने दिवंगत पिता यशराज फिल्म्स की विरासत को बहुत अच्छी तरह से आगे लेकर बढ़ रहे हैं।

06:55 (IST) 21 May 2025

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का जन्मदिन आज

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह 65 साल के हो गए हैं। 21 मई 1960 को केरल में जन्मे सुपरस्टार ने मलयालम फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है। हाल ही में उन्हें 'एल 2 एम्पुरान' में देखा गया था, जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्मों में योगदान देने के लिए मोहनलाल को 2001 में पद्मश्री और 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट लेकर हम आपके सामने हाजिर हैं। आज की शुरुआत साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के जन्मदिन से करते हैं। मोहनलाल 65 साल के हो गए हैं। अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की भी कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के 7वें दिन देश-विदेश की अन्य हस्तियों ने रेड कार्पेट पर एंट्री की। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का डेब्यू हुआ। वहीं दूसरी ओर परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल और अजय देवगन की रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola