फिल्म ‘स्पिरिट’ में में दीपिका पादुकोण की जगह अब तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इसकी जानकारी खुद टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में अवनीत समंदर किनारे नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए अवनीत ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी प्लेस।
‘कान्स 2025’ से आलिया भट्ट का दूसरा लुक भी सामने आ गया है। दूसरे दिन भी एक्ट्रेस लाइमलाइट चुराने में कामयाब रही। अगर आपने आलिया का लुक नहीं देखा है, तो यहां देख सकते हैं।
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने येलो कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं।
सिंगर दिलजीत दोसांझ को लेकर खबर है कि उन्होंने अपनी मैनेजर सोनाली सिंह को काम से हटा दिया है। हालांकि, अभी दिलजीत या फिर उनकी टीम ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुनने में यही आ रहा है और इसके पीछे की वजह फाइनेंशियल मिस मैनेजमेंट बताई जा रही है, लेकिन ये अभी कंफर्म नहीं है।
जैस्मीन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में जैस्मीन फुल समर लुक दे रही हैं। पोस्ट में शेयर किए वीडियो में जैस्मीन समंदर किनारे नजर आ रही हैं।
विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। इस पोस्ट में विनीत ने मुकुल देव की एक फोटो पोस्ट की है। फोटो को शेयर करते हुए विनीत ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मुकुल देव की जर्नी बहुत ही शानदार थी। उनके निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। विनीत ने और क्या लिखा है इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं।
सनी देओल ने मुकुल देव के निधन पर दुख जाहिर किया है। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में सनी ने लिखा कि बहुत दुख हुआ ये सुनकर कि अब आप इस दुनिया में नहीं हैं। आप मेरे दिल के बहुत करीब थे और एक बेहद अच्छे इंसान भी थे।
पार्थ समथान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जो एक साल पुरानी है। पोस्ट को शेयर करते हुए पार्थ ने लिखा है कि एक साल पहले इस तारीख को।
मुकुल देव के अंतिम संस्कार में तमाम सेलेब्स पहुंचे हैं। सभी मुकुल को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। इस दौरान सभी की आंखें भी नम नजर आईं।
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘सिकंदर’ संडे यानी 25 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
अभिषेक सिंह भी ”कान्स 2025” में अपना जलवा दिखाने से पीछे नहीं हटे हैं। जी हां, अभिषेक ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया और इसका वीडियो उन्होंने खुद शेयर किया है।
बिपाशा बसु का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पैप्स को पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो सुंदर लग रही हैं।
पॉपुलर रैपर-सिंगर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बादशाह एलेक्सा से अपना गाना ‘गलियों के गालिब’ प्ले करने के लिए कहा, लेकिन एलेक्सा ने पहली बार गाना प्ले करने से मना कर दिया। इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा कि एलेक्सा ना हाथ से निकल रही है @amazonmusicin समझा लो इसे।
‘कान्स 2025’ का आज 24 मई को आखिरी दिन है। नेहान मलिक एक बार फिर रेड कार्पेट पर नजर आई। इस दौरान नेहा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
तेलुगु स्टार नानी की हालिया रिलीज फिल्म ‘हिट 3’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। नानी की फिल्म को लेकर जानकारी है कि ‘हिट 3’ 29 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने अपने फैंस के साथ बड़ी गुडन्यूज शेयर की है। जी हां, परितोष त्रिपाठी पापा बन गए हैं। एक्टर के घर नन्हीं-सी परी आई है। इसकी जानकारी परितोष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में उर्फी ने अपने आधे फेस को छुपाते हुए पोस्ट शेयर किया है। उर्फी की आंखों के नीचे रेडनेस नजर आ रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि बरसात के मौसम का मतलब है कि जब आप उठेंगे, तो आपका चेहरा और आंखें सूजी हुई होंगी, एलर्जी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी मुकुल देव के निधन से दुखी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने मुकुल की फोटो शेयर की है। मुकुल की फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि बहुत दुखद, रेस्ट इन पीस मुकुल जी।
अभिनेता मुकुल देव के निधन पर अजय देवगन ने भी दुख जाहिर किया है। अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में मुकुल की फोटो शेयर करते हुए अजय ने लिखा कि अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहा हूं… मुकुल यह सब बहुत जल्दी और अचानक हुआ। आपके पास हर चीज को आसान बनाने का एक तरीका था, यहां तक कि सबसे मुश्किलों दिनों में भी। ओम शांति।