Mukul Dev के अंतिम संस्कार में लगा सितारों का जमावड़ा, नम हुई सभी की आंखें

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आए दिन नए-नए अपडेट्स आते रहते हैं, जिन्हें आप तक पहुंचाने के लिए हम News24 का ब्लॉग लेकर आए हैं। फिल्म स्टार्स, टीवी स्टार्स और फिल्मों, ओटीटी से जुड़े अपडेट जानने के लिए यहां बने रहें।

Entertainment LIVE

मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों के लिए लाइव व्लॉग के साथ बने रहें।

Entertainment: नमस्कार! मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए हम News24 का ब्लॉग लेकर आए हैं। इस ब्लॉग के जरिए आपको इंडस्ट्री की ताजा खबरें मिलेंगी। आज की शुरुआत बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ करते हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में आलिया ने डेब्यू किया जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं। कार्तिक आर्यन का नया लुक सामने आया है, जिसमें वह लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। ऋतिक रोशन के चाचा और फेमस म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन का आज जन्मदिन है। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हालत गंभीर बनी हुई है। शोएब इब्राहिम ने फैंस से रिक्वेस्ट की है, कि वह उनकी पत्नी दीपिका के लिए प्रार्थना करें। इसके अलावा ‘छावा’ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के इन्फ्लेटेबल थिएटर में दिखाई जाने वाली पहली फिल्म बन गई है। ऐसे ही अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ बने रहें।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Spirit से कटा दीपिका का पत्ता, इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री

फिल्म 'स्पिरिट' में में दीपिका पादुकोण की जगह अब तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इसकी जानकारी खुद टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

https://www.instagram.com/p/DKCYW8NPfsD/

Cannes 2025 में दूसरे दिन भी आलिया भट्ट का जलवा, एक्ट्रेस ने फिर चुराई लाइमलाइट

'कान्स 2025' से आलिया भट्ट का दूसरा लुक भी सामने आ गया है। दूसरे दिन भी एक्ट्रेस लाइमलाइट चुराने में कामयाब रही। अगर आपने आलिया का लुक नहीं देखा है, तो यहां देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/DKCukiVB-wH/?img_index=4

किस जगह खुश रहती हैं Avneet Kaur? वीडियो पोस्ट कर दिखाई झलक

अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में अवनीत समंदर किनारे नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए अवनीत ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी प्लेस।

https://www.instagram.com/p/DKCeFacItyQ/

Alia Bhatt का नया लुक देखा क्या? नहीं तो यहां देखें

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने येलो कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/DKCozOvzGuX/?img_index=1

Diljit Dosanjh ने मैनेजर को काम से हटाया, क्या है इस फैसले की वजह?

सिंगर दिलजीत दोसांझ को लेकर खबर है कि उन्होंने अपनी मैनेजर सोनाली सिंह को काम से हटा दिया है। हालांकि, अभी दिलजीत या फिर उनकी टीम ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुनने में यही आ रहा है और इसके पीछे की वजह फाइनेंशियल मिस मैनेजमेंट बताई जा रही है, लेकिन ये अभी कंफर्म नहीं है।

Jasmine Bhasin का लेटेस्ट लुक देखा क्या? समर आउटफिट में खूब जची एक्ट्रेस

जैस्मीन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में जैस्मीन फुल समर लुक दे रही हैं। पोस्ट में शेयर किए वीडियो में जैस्मीन समंदर किनारे नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DKCYWEWB_y2/

Vineet Kumar Singh ने Mukul Dev को लेकर किया पोस्ट, क्या बोले एक्टर?

विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। इस पोस्ट में विनीत ने मुकुल देव की एक फोटो पोस्ट की है। फोटो को शेयर करते हुए विनीत ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मुकुल देव की जर्नी बहुत ही शानदार थी। उनके निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। विनीत ने और क्या लिखा है इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं।

Mukul Dev के निधन से दुखी Sunny Deol, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

सनी देओल ने मुकुल देव के निधन पर दुख जाहिर किया है। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में सनी ने लिखा कि बहुत दुख हुआ ये सुनकर कि अब आप इस दुनिया में नहीं हैं। आप मेरे दिल के बहुत करीब थे और एक बेहद अच्छे इंसान भी थे।

एक साल पहले कैसे दिखते थे Parth Samthaan? एक्टर ने दिखाई झलक

पार्थ समथान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जो एक साल पुरानी है। पोस्ट को शेयर करते हुए पार्थ ने लिखा है कि एक साल पहले इस तारीख को।

Mukul Dev को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स, एक्टर के अंतिम संस्कार में सब हुए इमोशनल

मुकुल देव के अंतिम संस्कार में तमाम सेलेब्स पहुंचे हैं। सभी मुकुल को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। इस दौरान सभी की आंखें भी नम नजर आईं।

Sikandar की अब OTT पर होगी एंट्री, कब और कहां देखने को मिलेगी सलमान खान की फिल्म?

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘सिकंदर’ संडे यानी 25 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

https://www.instagram.com/p/DKCDzfiR3O7/

Abhishek Singh का रेड कार्पेट पर जलवा, Cannes 2025 से शेयर किया वीडियो

अभिषेक सिंह भी ''कान्स 2025'' में अपना जलवा दिखाने से पीछे नहीं हटे हैं। जी हां, अभिषेक ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया और इसका वीडियो उन्होंने खुद शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/DKB0dZMMQJR/

Bipasha Basu का नया वीडियो आया सामने, फैंस ने लुटाया प्यार

बिपाशा बसु का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पैप्स को पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो सुंदर लग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DKCCYgAzfEF/?hl=en

Badshah ने शेयर किया फनी वीडियो, कौन हाथ से निकला? रैपर ने बताया

पॉपुलर रैपर-सिंगर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बादशाह एलेक्सा से अपना गाना 'गलियों के गालिब' प्ले करने के लिए कहा, लेकिन एलेक्सा ने पहली बार गाना प्ले करने से मना कर दिया। इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा कि एलेक्सा ना हाथ से निकल रही है @amazonmusicin समझा लो इसे।

https://www.instagram.com/p/DKCJU6eSjMM/

Cannes 2025 का आखिरी दिन, Neha Malik ने शेयर किया नया लुक

'कान्स 2025' का आज 24 मई को आखिरी दिन है। नेहान मलिक एक बार फिर रेड कार्पेट पर नजर आई। इस दौरान नेहा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DKBr095IGOJ/?img_index=1

इस दिन ओटीटी पर आएगी Hit 3, कब और कहां देख सकेंगे नानी की फिल्म

तेलुगु स्टार नानी की हालिया रिलीज फिल्म ‘हिट 3’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। नानी की फिल्म को लेकर जानकारी है कि ‘हिट 3’ 29 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

Paritosh Tripathi बने पापा, एक्टर-कॉमेडियन के घर आई नन्ही परी

पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने अपने फैंस के साथ बड़ी गुडन्यूज शेयर की है। जी हां, परितोष त्रिपाठी पापा बन गए हैं। एक्टर के घर नन्हीं-सी परी आई है। इसकी जानकारी परितोष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

https://www.instagram.com/p/DKB4UHqMJvm/

Urfi Javed को ये क्या हुआ? फैशन दीवा ने दिखाया खुद का हाल

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में उर्फी ने अपने आधे फेस को छुपाते हुए पोस्ट शेयर किया है। उर्फी की आंखों के नीचे रेडनेस नजर आ रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि बरसात के मौसम का मतलब है कि जब आप उठेंगे, तो आपका चेहरा और आंखें सूजी हुई होंगी, एलर्जी।

Kangana Ranaut भी Mukul Dev के निधन से मायूस, लिखी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी मुकुल देव के निधन से दुखी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने मुकुल की फोटो शेयर की है। मुकुल की फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि बहुत दुखद, रेस्ट इन पीस मुकुल जी।

'बहुत जल्दी और अचानक....', Mukul Dev के निधन पर अजय देवगन ने जताया दुख

अभिनेता मुकुल देव के निधन पर अजय देवगन ने भी दुख जाहिर किया है। अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में मुकुल की फोटो शेयर करते हुए अजय ने लिखा कि अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहा हूं... मुकुल यह सब बहुत जल्दी और अचानक हुआ। आपके पास हर चीज को आसान बनाने का एक तरीका था, यहां तक कि सबसे मुश्किलों दिनों में भी। ओम शांति।

Jr NTR ने दी Mukul Dev को श्रद्धांजलि, लिखा इमोशनल पोस्ट

एक्टर मुकुल देव के निधन से ना सिर्फ फैंस बल्कि स्टार भी दुखी हैं। अब जूनियर एनटीआर ने देव के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। एनटीआर ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए मुकूल की फोटो शेयर की है और लिखा है कि मुकुल देव गारू के निधन से दुखी हूं। 'अधुरस' में बिताए समय को याद कर रहा हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं, ओम शांति।

Mukul Dev आखिरी बार इस फिल्म में आएंगे नजर

एक्टर मुकुल देव के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'अंत द एंड' में देखा गया था। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ दिव्या दत्ता नजर आई थीं। विंदू दारा सिंह ने मुकुल देव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि पेरेंट्स के निधन के बाद से वह परिवार से दूर हो गए थे। वह फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' से बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार थे। इस फिल्म की शूटिंग भी मुकुल देव कर चुके थे।

Housefull 5 का नया सॉन्ग 'कयामत' रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' का नया गाना 'कयामत' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलिन फर्नांडिस, सोनम बाजवा और नरगिस फखरी समेत अन्य स्टार्स क्रूज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले 'लाल परी' और 'दिल-ए-नादान' रिलीज हुआ था। 

https://www.instagram.com/p/DKB1nOivKLq/

Mukul Dev के अंतिम संस्कार पर भाई Rahul Dev ने दिया अपडेट

एक्टर मुकुल देव के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले भी इस दुखद खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच मुकुल के भाई राहुल देव का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर छोटे भाई के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'हमारे भाई मुकुल देव का कल रात नई दिल्ली में शांतिपूर्वक निधन हो गया। उनकी बेटी सिया देव जिंदा हैं।' राहुल देव ने आगे बताया है कि मुकुल देव का अंतिम संस्कार आज शनिवार शाम 5 बजे दयानंद मुक्तिधाम. H6QR और GF4, निजामुद्दीन पश्चिम, दिल्ली में होगा।'

मुकुल देव के निधन पर नील नितिन मुकेश ने जताया दुख

एक्टर मुकुल देव के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक के बादल छा गए हैं। कई स्टार्स एक्टर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नील नितिन मुकेश ने मुकुल देव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्टर की फोटो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'डियर मुकुल के इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले जाने की दुखद खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। बेहतरीन कलाकार और एक प्यारे इंसान। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके साथ हैं @राहुलदेवराइजिंग @mugdhagodse267 और पूरे परिवार को। भगवान इन कठिन समय में आप सभी के साथ रहें। ओम शांति।

The Great Indian Kapil Show की रिलीज पर आया अपडेट

कॉमेडियन कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' अपने तीसरे सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है। मेकर्स की ओर से शो की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। ये ऐलान काफी मजेदार तरीके से किया गया है। टीजर वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया, 'हंसी आउट ऑफ कंट्रोल होगी क्योंकि कपिल और उनका गिरोह एक बार फिर वापस आ गया है। अब हर फनीवार, बढ़ेगा हमारा परिवार द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन के साथ, 21 जून से स्ट्रीमिंग, केवल नेटफ्लिक्स पर!'

https://www.instagram.com/p/DKBsaqwzsMh/?hl=en

Mukul Dev के निधन से टूट Manoj Bajpayee, लिखा इमोशनल पोस्ट

एक्टर मुकुल देव के निधन से हर कोई शॉक्ड है। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने उनके निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखते हुए मुकुल देव को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने लिखा, 'शब्दों में बयां करना नामुमकिन है कि इस वक्त मैं कैसा फील कर रहा हूं। मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था। बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। मैं उनके परिवार और इस क्षति से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान...जब तक हम दोबारा नहीं मिलते। ओम शांति।'

Mukul Dev के निधन की दीपशिखा नागपाल ने की पुष्टि

एक्टर मुकुल देव के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की पुष्टि एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने की है। बताया गया है कि मुकुल देव पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका। मुकुल देव ने 54 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली।

https://www.instagram.com/p/DKBrEqUxDwL/

'सन ऑफ सरदार' के एक्टर मुकुल देव का निधन

टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस टीवी एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है। इस खबर के आते ही इंडस्ट्री में इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जाता है कि मुकुल देव का निधन दिल्ली में हुआ है। एक्टर के दोस्तों ने बताया है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे-मशहूर TV एक्टर का निधन, कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे Mukul Dev

कंगना रनौत ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में पहाड़ी महिलाओं के प्रतिनिधित्व का आग्रह किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने पहाड़ी महिलाओं को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अधिक से अधिक शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें एक युवती को मेकअप करते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए कंगना ने फिल्म, टीवी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इंडस्ट्री में पहाड़ी महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व के बारे में बात की।

IPL में Virat Kohli को खेलते देख Anushka Sharma का चिंता और गर्व वाला एक्सप्रेशन दिखा

लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए IPL मैच हुआ। इस दौरान विराट कोहली फुल फॉर्म में मैच खेलते हुए नजर आए। हालांकि मैच के महत्वपूर्ण क्षणों में अनुष्का शर्मा को परेशान होते देखा गया। कैमरे ने उनके एक्सप्रेशन को कैप्चर किया जब एक्ट्रेस एक पल के लिए गंभीर और चिंतित नजर आईं। वहीं जब विराट कोहली ने शॉट लगाया तो खुशी से उन्हें चीयर करती हुईं दिखीं।

श्री श्री रविशंकर की बायोपिक पर Vikrant Massey ने दिया अपडेट

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की बायोपिक फिल्म 'व्हाइट' पर अपडेट आ गया है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी नजर आएंगे। एक्टर ने फिल्म को लेकर एक अपडेट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू होगी। विक्रांत मैसी ने पोस्ट में लिखा कि 'मेरे गुरु श्री श्री रविशंकर जी की कहानी को जीवंत करने के लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैं सिर्फ आपके उदार स्थान पर कदम रखने की कोशिश कर सकता हूं गुरुदेव।'

https://www.instagram.com/p/DKANkahTDk0/?utm_source=ig_embed&ig_rid=dae18509-c813-422c-8db2-0e31b607403a

Neha Singh Rathore के खिलाफ वाराणसी में FIR दर्ज

भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ वाराणसी में मामला दर्ज करवाया गया है। दरअसल, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की है। शिकायत के मुताबिक, नेहा राठौर ने पीएम मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। यही नहीं वीडियो कथित तौर पर पाकिस्तानी चैनलों पर टेलीकास्ट किया गया है। इस मामले में सिंगर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

https://www.instagram.com/p/DEuCPBTPti8/

Simone Ashley के साथ Alia Bhatt का मस्ती भरा वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स 2025 में डेब्यू करते हुए अपना खूबसूरत लुक पेश किया। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आलिया 'ब्रिजर्टन' फेम सिमोन एश्ले के साथ मस्ती करते हुए पोज देती हुईं दिख रही हैं। इंडिया और यूके से लोरियल पेरिस के प्रतिनिधियों के रूप में उन्होंने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। वीडियो में आलिया और सिमोन कैमरे को पोज देती हैं। उसके बाद दोनों एक-दूसरे को देखते हुए मुस्कुराती हैं। दोनों के बॉन्ड ने दो बहनों जैसी वाइब दी।

Vir Das ने Cannes रूल्स का उड़ाया मजाक, शेयर किया अजीबोगरीब लुक

कॉमेडियन वीर दास ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के नियमों का मजाक उड़ाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर रेड कार्पेट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह इट कलर का लॉन्ग-न्यूड, वॉल्यूमिनोस ट्रेन पहने हुए नजर आ रहे हैं। वीर दास की यह फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वैसे आपको बता दें कि कॉमेडियन ने रेड कार्पेट पर एंट्री नहीं की है। ये एडिट की हुई फोटो है। उन्होंने अपने अनोखे आउटफिट से कान्स का मजाक उड़ाया है।

Rasha Thadani ने गर्दन पर बनवाया टैटू, मां रवीना टंडन को दिया ट्रिब्यूट

फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं राशा थडानी की डेब्यू फिल्म भले ही सफल नहीं हो पाई हो लेकिन उनका आइटम सॉन्ग उई उम्मा लोगों ने काफी पसंद किया। फैंस ने यहां तक कह दिया कि राशा ने डांस में अपनी मां रवीना टंडन को पीछे छोड़ दिया है। खैर अब राशा ने अपनी मां को ट्रिब्यूट देते हुए अपनी गर्दन पर एक टैटू बनवाया है। इसके लिए उन्होंने एक तितली की डिजाइन चुनी है। राशा ने बताया कि वह हमेशा से टैटू बनवाना चाहती थीं।

https://www.instagram.com/reel/DKAEPt7sqpH/?utm_source=ig_web_copy_link%3Futm_source%3Dig_embed&utm_campaign=loading

Vicky Kaushal की 'छावा' का एक और नया खिताब

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' इसी साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये इस साल की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस बीच फिल्म ने एक और नया खिताब हासिल कर लिया है। बीते दिन गुरुवार को 'छावा' की स्क्रीनिंग महाराष्ट्र के ग्रामीण आदिवासी जिले गढ़चिरौली में मौजूद इन्फ्लेटेबल सिनेमा में रखी गई। ये इस थिएटर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन गई है। मेकर्स ने यहां के लोगों के लिए 'छावा' के टिकट की कीमत 150 रुपये रखी थी।

https://www.instagram.com/p/DIQR5zLyp_K/?hl=en

कंपकंपी का पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना?

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कंपकंपी' बीते दिन 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। संगीत सिवान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर दर्शकों को निराश किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने पहले दिन कुल 26 लाख रुपये का कारोबार किया है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होगा या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा। 

https://www.instagram.com/p/DJoI_-tNh-7/?hl=en

फेमस म्यूजिक डायरेक्टर राकेश रोशन का जन्मदिन आज

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के चाचा और राकेश रोशन के छोटे भाई राजेश रोशन आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह आज 70 साल के हो चुके हैं। यह बात अलग है कि इस उम्र में भी वह काफी एक्टिव और यंग नजर आते हैं। फेमस म्यूजिक कंपोजर रहे राजेश रोशन ने अपने करियर में 138 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दिया है। इस लिस्ट में शाहरुख खान और सलमान खान की 'करण अर्जुन', 'कोयला', 'कोई मिल गया' और 'कहो ना प्यार है' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

आलिया भट्ट ने कान्स 2025 में किया डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू किया। इस मौके पर एक्ट्रेस Schiaparelli की डिजाइन की हुई ऑफ व्हाइट फिटेड गाउन कैरी की। ऑफ शोल्डर इन गाउन में नीचे तक फूल जड़े हुए थे, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस लुक के साथ आलिया ने बालों में बन बांधा हुआ था। न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने नो जूलरी लुक आजमाया जिसमें आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर सारी लाइमलाइट छीन ली। एक्ट्रेस ने मीडिया को बड़ी सी स्माइल के साथ पोज दिया।

https://www.instagram.com/p/DKAQn0CI_j7/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading&img_index=4

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ