Allu Arjun की एक्ट्रेस बनेंगी Deepika Padukone? 700 करोड़ की फिल्म का होंगी हिस्सा!

मनोरंजन जगत के नए अपडेट्स के साथ हम लौट आए हैं। आज दिनभर के छोटे-बड़े अपडेट्स को पाने के लिए हमारे साथ बने रहें…

entertainment Bollywood news live updates cannes film festival 2025 aishwarya rai bachchan suhana khan king bhool chuk maaf

Entertainment News LIVE Update.

आज की शुरुआत कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के साथ करेंगे। ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर एंट्री ली। देसी लुक में एक्ट्रेस ने भारतीय संस्कार दिखाते हुए सभी को प्रणाम किया। उनके लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान का आज जन्मदिन है। ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं सुहाना को उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने फ्रांस से अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो फैंस का दिल जीत रही हैं। इसके अलावा टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Allu Arjun की AA22×A6 का हिस्सा बनेंगी दीपिका पादुकोण?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कथित तौर पर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्प्रिट' से हटा दिया गया है। इस बीच बड़ा अपडेट है कि एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 700 करोड़ बजट वाली फिल्म AA22×A6 का हिस्सा बन सकती हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स दीपिका के साथ कुछ वक्त से बातचीत कर रहे थे। अब एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट को फाइनल कर दिया है। इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण एक बार फिर डायरेक्टर एटली के साथ काम करेंगी। इससे पहले फिल्म 'जवान' में दोनों ने साथ काम किया था।

https://www.instagram.com/p/DILIVePz5D-/?hl=en

Bhool Chuk Maaf का नया गाना 'हट बदमाश' रिलीज

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' का नया गाना 'हट बदमाश' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले रहलीज किया गया है। बता दें कि राजकुमार राव स्टारर 'भूल चूक माफ' कल यानी 23 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है।

https://www.instagram.com/p/DJ8wVSJq75Z/?hl=en

काजोल ने सुहाना खान को दी जन्मदिन की बधाई

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान को उनके जन्मदिन पर फैंस के अलावा सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस काजोल ने भी सुहाना को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुहाना की एक फोटो शेयर की। इसके साथ में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो @ सुहाना खान2... मैं जानती हूं कि ये साल तुम्हारे लिए बड़ा होने वाला है।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने गले लगाने और किस करने वाली इमोजी भी शेयर की।

Roadies XX को मिला विनर

एमटीवी के पॉपुलर शो 'रोडीज डबल एक्स' को अपना विनर मिल गया है। इस सीजन को एल्विश यादव ने जीत लिया है। उन्होंने कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वहीं प्रिंस नरूला दूसरे नंबर पर आए हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से ऑफिशियल बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।

https://www.instagram.com/p/DBRHmq_ScQy/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6daae147-fd55-4985-91a8-58e2c0f8f8b6

अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री छाेड़ दी

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री छाेड़ दी है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने एक हालिया इंटरव्यू में किया है। जूम को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, 'अथिया ने कहा कि बाबा, मैं नहीं करना चाहती। ये कहते हुए बस वो चली गई। यही बात है जिसके लिए मैं उसे सलाम करता हूं कि उसने कहा मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं फिल्में नहीं करना चाहती।' सुनील शेट्टी ने बताया कि मोतीचूर चकनाचूर के बाद उसके रास्ते में बहुत कुछ आया लेकिन उसने कहा मैं नहीं करना चाहती हूं। वह सहज है। बता दें कि अथिया शेट्टी ने साल 2015 में 'हीरो' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'मोतीचूर चकनाचूर', 'मुबारकां' और 'नवाबजादे' में नजर आई थीं।

https://www.instagram.com/p/DExDrDMMTPm/?hl=en

Sitaare Zameen Par का पहला सॉन्ग 'गुड फॉर नथिंग' आउट

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग में आमिर सभी स्पेशल बच्चों को बास्केटबॉल की ट्रेनिंग देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनकी ये कोशिश नाकाम होते दिख रही है क्योंकि बच्चे बास्केटबॉल को अपने-अपने हिसाब से खेल रहे हैं। बता दें कि 'सितारे जमीन पर' 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

https://www.instagram.com/p/DJ8ipCxI7s3/?hl=en

Deepika Padukone की 'स्पिरिट' से हुई छुट्टी

संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में प्रभास नजर आएंगे। कहा जा रहा था कि फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। हालांकि गुल्टे और ग्रेट आंध्र डॉट कॉम सहित कई तेलुगु आउटलेट्स में कहा जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका को अपने प्रोजेक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऐसी चर्चा है कि दीपिका की डिमांड फिल्म के लिए कुछ ज्यादा थी। उनकी मांग को अनप्रोफेशनल माना जा रहा था। अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि एक्ट्रेस फिल्म के मुनाफ का एक प्रतिशत के अलावा भारी फीस मांग रही थीं। इन सब वजह से संदीप निराश हुए और नाराजगी के साथ उन्होंने दीपिका पादुकोण को अपने प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया।

https://www.instagram.com/p/DJGLSVSsFEt/?hl=en&img_index=1

Mission: Impossible- The Final Reckoning का नहीं चला जादू

सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' 17 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 5वें दिन फिल्म की कमाई में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन कुल 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ मिशन इम्पॉसिबल 8 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 49.75 करोड़ रुपये हुआ है।

Urvashi Rautela ने गाया 'दबीदी दबीदी' सॉन्ग

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ सिंगर कनिका मान और ओरी भी हैं। इस मौके पर कनिका उन्हें भारत की पहली माननीय महिला कहते हुए लोगों से इंट्रोड्यूज करवाती हैं। इसके बाद सभी उन्हें 'दबीदी दबीदी' गाना गाने के लिए मजबूर करती हैं। पहले तो उर्वशी काफी नर्वस नजर आती हैं लेकिन ओरी और वहां मौजूद अन्य सभी उन्हें गाने के लिए कहते हैं। इसके बाद उर्वशी 'दबीदी दबीदी' गाने की दो लाइनें गुनगुनाती हैं।

https://www.instagram.com/reel/DJ497skqBQw/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0a295497-9b60-4691-918c-6c17861d26ea

Ravi Dubey ने मनीषा रानी के साथ फोटो शेयर की

एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता अपने अगले प्रोजेक्ट 'हाल-ए-दिल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें कंटेंट क्रिएटर मनीषा रानी भी नजर आएंगी जिन्होंने इसके लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच रवि दुबे ने मनीषा रानी के साथ अनसीन तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सबको प्यार होगा इंदु से।' बता दें कि इस शो में मनीषा रानी के किरदार का नाम इंदु है। 

Suhana Khan को बेस्टी अनन्या पांडे ने किया बर्थडे विश

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस तो उन्हें बधाई दे ही रहे हैं। इस बीच सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने उन्हें बर्थडे विश किया है। अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिकेट ग्राउंड से तस्वीर शेयर की है, जिसमें सुहाना और उनके अलावा अबराम खान और शनाया कपूर भी नजर आ रही हैं।

लाल साड़ी में Aditi Rao Hydari के कान्स लुक पर फिदा हुए पति सिद्धार्थ

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपने कान्स 2025 लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिन रेड कार्पेट से उनका लुक सामने आया था, जिसमें उन्होंने ब्लैक शिमरी ऑम्ब्रे गाउन पहना हुआ था। अब अदिति ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अदिति सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहने समंदर के किनारे खड़ी पोज दे रही हैं। लाल साड़ी के साथ एक्ट्रेस मांग में सिंदूर भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। वाइफ के इस लुक पर एक्टर सिद्धार्थ फिदा हो गए हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अदिति की फोटो शेयर करते हुए 'मेरा प्यार कान्स पर' लिखा है।

Cannes 2025 में APJ अब्दुल कलाम की बायोपिक का अनाउंसमेंट

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में APJ अब्दुल कलाम की बायोपिक का अनाउंसमेंट किया गया है। ओम राउत के डायरेक्शन में बनने वाली इस बायोपिक फिल्म में धनुष नजर आएंगे। फिल्म का नाम 'कलाम' रखा गया है, जिसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। ये फिल्म में भारत के मिसाइल मैन की जिंदगी को दिखाया जाएगा जिसमें रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक की यात्रा देखने को मिलेगी।

https://www.instagram.com/p/DJ7EItMCcy5/?utm_source=ig_embed&ig_rid=cc986301-1ccc-4b6b-b560-f8f3aadad0aa

Janhvi Kapoor ने ब्लैक बॉडीकॉन में ढाया कहर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश लुक से विंटेज हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिला दी है। जाह्नवी ब्लैक बॉडीकॉन में कहर ढाह रही हैं। इस लुक के लिए उन्होंने क्रिश्चियन डायर की 1957 की डिजाइन वाली कालातीत ब्लैक स्लब सिल्क ड्रेस चुनी। इसके साथ में लंबे मखमली दस्ताने कैरी किए। बता दें कि जाह्नवी कपूर नीरज राघवानी की फिल्म 'होमबाउंड' के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थीं। उनकी इस फिल्म का प्रीमियर कान्स 2025 में हुआ है।

https://www.instagram.com/p/DJ7WEyRIkj-/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9a1d6744-5dbd-479e-9006-2aefed8d83c4

Trisha Krishnan का 'शुगर बेबी' सॉन्ग हुआ रिलीज

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का फिल्म 'ठग लाइफ' से सॉन्ग रिलीज हो गया है, जिसका नाम 'शुगर बेबी' है। इस गाने में तृषा ने सफेद रंग की साड़ी पहन रखी है , जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये तृषा का सोलो सॉन्ग है, जिसमें वह ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म 'ठग लाइफ' में साउथ सुपरस्टार कमल हासन मुख्य किरदार में हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ67y0MqAgv/?hl=en

Raid 2 160 करोड़ रुपये कमाने के करीब

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'रेड 2' की रिलीज को 21 दिन बीत चुके हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कब्जा जमाए हुए बैठी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे हफ्ते में कमाई में गिरावट देखने को मिली थी लेकिन तीसरे हफ्ते में 'रेड 2' ने गुरुवार और शुक्रवार को 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार और रविवार को 4.25 और 5.65 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार को 1.85 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़ और बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाने के बाद 'रेड 2' का टोटल कलेक्शन 155.10 करोड़ हो गया है। अब ये 160 करोड़ कमाने के करीब पहुंच रही है।

https://www.instagram.com/p/DILXleWukz9/?hl=en

शालिनी पासी और जर्मन मॉडल की रेड कार्पेट ड्रेस एक जैसी निकली

शानिली पासी इन दिनों अपने कान्स रेड कार्पेट लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पहले दिन उन्होंने जलपरी बनकर रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी। अब उनका नया लुक सामने आया है। तस्वीर में वह खूबसूरत ब्लू गाउन पहने नजर आ रही हैं। शालिनी का ये आउटफिट डिजाइनर नूर फथल्लाह का था। चौंकाने वाली बात ये है कि शालिनी से दो दिन पहले जर्मन मॉडल सेलिना वेइल ने इस आउटफिट को पहन रेड कार्पेट पर एंट्री की थी। दोनों की ड्रेस बिल्कुल सेम है लेकिन उसे कैरी दोनों ने अपने हिसाब से किया था।

शाहरुख खान की 'लाडली' का जन्मदिन आज

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 22 मई 2000 को मुंबई में पैदा हुईं सुहाना आज 25 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इन दिनों वह पापा शाहरुख के साथ फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म अगले साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

https://www.instagram.com/p/DGfQsAFpQnz/?hl=en&img_index=1

देसी लुक में ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर ली एंट्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने फैशन का जलवा बिखेरा। इस बार एक्ट्रेस ने देसी अंदाज में भारतीय नारी बनकर रेड कार्पेट पर एंट्री की। अपने इस लुक से उन्होंने हर किसी को इम्प्रेस कर दिया है। ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई आइवरी बनारसी साड़ी पहनी। फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। मांग में सिंदूर, गले में एमरेल्ड जूलरी, मैचिंग इयररिंग्स, रिंग, खुले बाल और न्यूड मेकअप से ऐश्वर्या ने अपने लुक को कंप्लीट किया। इस लुक में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ7B8ZdsBGC/

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ