Live Updates
Harry Potter की नई कास्ट रिवील, HBO ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
मोस्ट पॉपुलर सीरीज हैरी पॉटर की नई कास्ट एचबीओ ने रिवील कर दी है। इसकी जानकारी खुद एचबीओ ने एक पोस्ट के जरिए दी है। अपनी पोस्ट में एचबीओ ने कहा कि मिस्टर पॉटर, मिस ग्रेंजर और मिस्टर वीसली: हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री में आपकी जगह है। प्लीज डोमिनिक मैकलॉघलिन का हैरी पॉटर के रूप में, अरबेला स्टैंटन का हरमाइन ग्रेंजर के रूप में और एलेस्टेयर स्टाउट का एचबीओ की हैरी पॉटर सीरीज में रॉन वीसली के रूप में वेलकम करें। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एचबीओ ने इसके कमेंट्स को ऑफ किया है।
लिवर ट्यूमर के बीच Dipika Kakar का पोस्ट, क्या बोलीं एक्ट्रेस?
दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दीपिका ने बताया कि बीते कुछ दिन बेहद मुश्किल भरे रहे हैं। दीपिका ने लोगों से उनके लिए दुआ की अपील की है। दीपिका को लिवर ट्यूमर है और इस टफ टाइम में उनकी फैमिली उनके साथ है। दीपिका के पोस्ट में और क्या लिखा है? इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं।
RJ Mahvash का वीडियो वायरल, हाथ में गुलाब के फूल लेकर जाती दिखी चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड
आरजे महवश का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस वीडियो में महवश हाथ में गुलाब के फूल लिए जाती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस दौरान आरजे को पैप्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
Kashish Kapoor ने ब्लैक ड्रेस में डाया कहर, लगीं बेहद खूबसूरत
कशिश कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में कशिश ने ब्लैक कलर की ट्रेस पहनी है, जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कशिश ने इसके कैप्शन में लिखा है कि धोखा, धोखा, धोखा। वहीं, अब उनके इस पोस्ट पर यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं।
Housefull 5 के ट्रेलर लॉन्च में नहीं आए Sanjay Dutt, तो टीम ने एक्टर संग यूं लिया फोटो
संजय दत्त अपनी फिल्म 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नहीं आ पाए। ऐसे में फिल्म की टीम ने एक्टर के पोस्टर (स्टेच्यू) संग फोटो खिंचवाया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Ed Sheeran ने हिंदी में गाया गाना, वायरल हुआ वीडियो
Ed Sheeran का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में Ed हिंदी में गाने की लिरिक्स गाते नजर आ रहे हैं। सिंगर का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Housefull 5 के ट्रेलर में दिखे 18 स्टार्स, आपने नोटिस किए
फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद कमाल का है और इसमें एक दो नहीं बल्कि 18 सितारे नजर आए हैं। जी हां, इस कड़ी में अक्षय कुमार, नरगिस फखरी, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, फरदीन खान, सौंदर्या शर्मा, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, चंकी पांडे, निकितन धीर, जॉनी लीवर, रंजीत और चित्रांगदा सिंह नजर आए हैं।
Sanjay Dutt ने मिस किया Housefull 5 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट, आखिर क्यों?
आज 27 मई को 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में तमाम स्टार्स नजर आए, लेकिन इस दौरान संजय दत्त फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से गायब नजर आए। वहीं, अब पिंकविला ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें संज दत्त नजर आ रहे हैं। पिंकविला के अनुसार, संजय दत्त 'धुरंधर' की शूटिंग की वजह से 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नहीं जा पाए।
American Music Awards 2025 की लिस्ट आई सामने, किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड?
Kannappa की हार्ड ड्राइव चोरी, शिकायत दर्ज
फिल्म 'कन्नप्पा' के रिलीज होने में अब बस सिर्फ एक महीना बचा है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले इसकी हार्ड ड्राइव चोरी हो गई है। इसी हार्ड ड्राइव में फिल्म के जरूरी वीएफएक्स थे। अब मेकर्स ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
Rasha Thadani का कैजुअल लुक बेहद शानदार, पोस्ट शेयर कर बोलीं- rainy thoughts
राशा थड़ानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट में राशा कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए राशा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि rainy thoughts. वहीं, राशा के इस पोस्ट पर अब फैंस और यूजर्स खूब प्यार लुटा रहा हैं।
Ananya Pandey ने शेयर की रिवर की क्यूट फोटो, देखें एक्ट्रेस का ये पोस्ट
अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अनन्या ने अपने क्यूट भांजे रिवर की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में रिवर भी क्यूट पोज दे रहा है।
Anushka Sen ने शेयर की Cannes 2025 की फोटोज, बेहद सुंदर लगी एक्ट्रेस
अनुष्का सेन ने 'कान्स 2025' से अपने लुक की फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने रेड कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं। अनुष्का के पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं।
Neha Malik ने Cannes 2025 के खत्म होने के बाद शेयर किया पोस्ट, ईशान खट्टर साथ आए नजर
नेहा मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को नेहा ने 'कान्स 2025' से शेयर किया है। पोस्ट में नेहा के साथ ईशान खट्टर भी नजर आ रहे हैं।
Diljit Dosanjh ने पी लंदन की सबसे कॉफी, सिंगर ने शेयर किया वीडियो
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो एक कैफे का है। वीडियो को शेयर करते हुए दिलजीत ने इसके कैप्शन में लिखा कि लंदन की सबसे महंगी कॉफी।
Tamannaah Bhatia ने जी सिने अवॉर्ड की दिखाई झलक, इस अंदाज में नजर आई हसीना
तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने जी सिने अवॉर्ड्स से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए तमन्ना ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।
Nia Sharma ने पब्लिक में किया कैमरा ऑन, यूं फोटो क्लिक करती दिखीं एक्ट्रेस
निया शर्मा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में निया अपने फोन से बैठकर फोटो क्लिक करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। निया इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आ रही है। निया का फोटो क्लिक करने का तरीका बेहद मस्त है।
RJ Mahvash मस्ती के मूड में आईं नजर, चिल करते हुए शेयर की फोटो
आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि आरजे मस्ती के मूड में कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए आरजे ने इस पर 'चले जैसा हवाएं' गाना भी लगाया है।
Misha Agrawal के फैंस के लिए परिवार ने शेयर किया पोस्ट
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल के निधन के बाद उनके परिवार ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को खास जानकारी दी है। लम्बा-चौड़ा नोट शेयर करते हुए मीशा अग्रवाल की फैमिली ने बताया कि वो भले ही शारीरिक रूप से हमारे साथ मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी आत्मा अभी भी जिंदा है। इस पोस्ट में बताया गया है कि मीशा के पेज को एक्टिव रखा जाएगा। जल्द ही उनके अकाउंट से पोस्ट भी किए जाएंगे।
Housefull 5 के ट्रेलर लॉन्च में Soundarya Sharma ने लूटी लाइमलाइट
'हाउसफुल 5' के ट्रेलर रिलीज इवेंट में यूं तो कई हसीनाएं मौजूद थीं, लेकिन एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने सारा अटेंशन ग्रैब कर लिया। सौंदर्या ब्लैक ड्रेस पहनकर इवेंट में शामिल हुई थीं और उनकी हॉटनेस ने सबका ध्यान खींच लिया। सौंदर्या शर्मा बेहद ग्लैमरस लगीं और उनके पोज देखकर सभी फिदा हो गए। अब सौंदर्या शर्मा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Nargis Fakhri के साथ मस्ती करते दिखे Akshay Kumar
'हाउसफुल 5' के ट्रेलर रिलीज इवेंट से अक्षय कुमार और नरगिस फाखरी का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इवेंट के दौरान अक्षय ने एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के साथ जो मस्ती की, वो कैमरा में रिकॉर्ड हो गई। साजिद नाडियाडवाला के नाम का स्टीकर अक्षय ने नरगिस की ड्रेस पर चिपका दिया। एक्ट्रेस इसे हटाने के लिए स्ट्रगल करती रहीं। हालांकि, बाद में सोनम बाजवा ने इसे हटाने में नरगिस की मदद की। वहीं, नरगिस ने फौरन अक्षय से बदला ले लिया।
Kajol की फिल्म Maa का नया पोस्टर रिलीज
काजोल की अपकमिंग फिल्म 'मां' का नया पोस्टर सामने आ गया है। इसमें एक्ट्रेस एक बच्ची के साथ कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। गाड़ी का कांच टूटा हुआ है और कुछ डरावने हाथ दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में नजर आ रहे दोनों लोग घबराए हुए हैं। इसे देखकर समझ आ रहा है कि फिल्म में काजोल कितना स्ट्रगल करने वाली हैं। इस डरावने पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'पहिए घूम रहे हैं, लेकिन जड़ें फैल रही हैं। ट्रेलर 29 मई को आएगा।'
के-ड्रामा के मशहूर एक्टर चोई जंग वू का निधन
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बुरी खबर आई है। मशहूर कोरियन एक्टर चोई जंग वू अब हमारे बीच नहीं रहे। आज यानी 27 मई की सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है। 68 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, अभी तक एक्टर चोई जंग वू के निधन का कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे। अब उनकी मौत से कोरियन इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हर कोई दुखी है और एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर कर रहा है।
परेश रावल संग विवाद पर आया अक्षय कुमार का बयान
'हॉउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हुआ तो मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी और परेश रावल संग अपने रिश्ते पर बयान दिया। एक्टर ने परेश के लिए बेवकूफ जैसे शब्द का इस्तेमाल करने से मना कर दिया। उन्होंने इस केस को लेकर क्या कहा? ये जानने के लिए पढ़ें यह खबर:Housefull 5 का ट्रेलर लॉन्च पर Paresh Rawal को लेकर क्या बोले Akshay Kumar? कहा- ‘मामला सीरियस है, कोर्ट में…’
Mouni Roy ने जमकर की Mrunal Thakur की तारीफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। हाल ही में मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' का टीजर रिलीज हुआ है। अब इस टीजर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए मौनी ने लिखा, 'वो आग है और वो आपको अपने हर किरदार से शॉक और सरप्राइज कर देंगी। तुम पर बहुत-बहुत गर्व है मृणाल ठाकुर।'
Housefull 5 का 3 मिनट 53 सेकंड लम्बा ट्रेलर रिलीज
अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में एडल्ट कॉमेडी से लेकर कन्फ्यूजन और फन, सब कुछ देखने को मिल रहा है। 'हाउसफुल 5' कितनी कमाल होगी, ये आप ट्रेलर से ही अंदाजा लगा सकते हैं। गाने से लेकर स्टोरी और एक्टर्स की कॉमिक टाइमिंग सब कुछ गजब है। वहीं, असली जॉली कौन है और मर्डर किसने किया है? ये सस्पेंस ट्रेलर में भी बरकरार है। 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर फनी होने के साथ-साथ काफी सस्पेंस से भरा हुआ है।
Eisha Singh ने किया पिता के शोरूम का इनॉग्रेशन
'बिग बॉस' फेम ईशा सिंह ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया है कि भोपाल में उनके पिता में TVS का शोरूम खोला है। एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है कि अगर वो अपने लिए टू- व्हीलर ढूंढ रहे हैं, तो उनके पापा के शोरूम से ले सकते हैं। ईशा सिंह ने पिता के नए शोरूम का इनॉग्रेशन करते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस दौरान ईशा बेहद खुश दिख रही हैं।
Nia Sharma और Reem Shaikh बीच सड़क करती दिखीं डांस
एक्ट्रेस निया शर्मा और रीम शेख पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' का हिस्सा बनी हुई हैं। ये दोनों शूटिंग के दौरान बेहद मस्ती करती हैं। अब इनका एक मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निया शर्मा और रीम शेख सड़क पर बेफिक्र होकर डांस कर रही हैं। वहीं, अभिषेक कुमार इन दोनों का वीडियो बना रहे हैं।
Neha Harsora ने रिलेशनशिप स्टेटस पर किया खुलासा
एक्ट्रेस नेहा हरसोरा ने अपने हालिया बयान में रिवील किया है कि वो किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। यानी एक्ट्रेस सिंगल हैं। इतना ही नहीं, नेहा ने बताया है कि उन्हें पार्टनर में कौन-सी खूबियां चाहिए? नेहा ने बताया कि उन्हें चाहिए कि उनका पार्टनर उनका दोस्त भी हो। नेहा का कहना है कि प्यार जरूरी है और रिश्ते में देखभाल करना दूसरी चीज है। एक्ट्रेस चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें और उनके आस पास की चीजों को एक्सेप्ट करे।
Harshvardhan Rane और Sonam Bajwa की फिल्म Deewaniyat की रिलीज डेट रिवील
हर्षवर्धन राणे बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनते जा रहे हैं। कल उनकी नई फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है और आज उनकी फिल्म 'दीवानियत' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म से सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे का एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया गया है कि ये फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'गांधी जयंती और दशहरे पर सिनेमा घरों में देखिए मोहब्बत, नफरत और 'एक दीवाने की दीवानियत!''
75 साल की उम्र में राकेश रोशन ने जिम में दिखाया दम
बॉलीवुड के फेमस एक्टर और निर्माता राकेश रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जिम में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। 75 साल की उम्र में राकेश रोशन ने जिस तरह का दम जिम के अंदर दिखाया है, उससे आजकल के नौजवां भी हैरान हैं। बता दें कि राकेश रोशन की वाइफ पिंकी रोशन और बहन सुनैना रोशन भी काफी फिटनेस फ्रीक हैं। उनके जिम के वीडियो भी हमेशा सामने आते रहते हैं।
नील नितिन मुकेश ने दादा मुकेश की बायोपिक की पुष्टि की
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने अपने दादा और लीजेंड्री म्यूजिशियन मुकेश की बायोपिक का ऐलान किया है। न्यूज18 शोशा से बातचीत में एक्टर ने कहा कि वह और उनकी टीम काफी वक्त से लिख रही है। उन्होंने बताया कि बहुत कम लोगों को पता है कि वह एक राइटर हैं और उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है। नील नितिन मुकेश ने आगे बताया कि उनके पास अपने दादा से जुड़ी सामग्री का एक बड़ा भंडार है। उनकी जिंदगी बहुत सुंदर और प्रेरणादायक रही है। लोगों को इसे देखना चाहिए।
मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में डिनो मोरिया ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की
मीठी नदी की सफाई घोटाले मामले में बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया की लीगल टीम ने किला कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया गया है। एक्टर ने यह कदम मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा पूछताछ के एक दिन बाद उठाया है। बता दें कि मीठी नदी सफाई घोटाला मामला 65 करोड़ रुपये से अधिक के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। -Mithi River Case: अग्रिम जमानत के लिए Dino Morea ने दायर की अर्जी, EOW ने की थी पूछताछ
भूल चूक माफ ने शाहिद कपूर की देवा का तोड़ा रिकॉर्ड
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'भूल चूक माफ' ने शाहिद कपूर की 'देवा' (32.07 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर 32.74 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'भूल चूक माफ' ने सोमवार को सबसे कम कमाई की और इसी के साथ 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि ये फिल्म राजकुमार राव की पिछली रिलीज 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से अच्छी कमाई कर रही है।
Nora Fatehi ने म्यूजिक अवॉर्ड में गिराईं बिजलियां
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही हाल ही में अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स के 51वें संस्करण का हिस्सा बनीं। इस मौके पर उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी। ब्लैक वन पीस ड्रेस में नोरा बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि लास वेगास में होने वाले इस शो को अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज ने आयोजित किया था। इस शो को आज मंगलवार को इंडिया में टेलीकास्ट किया गया है।
संदीप रेड्डी वांगा ने Deepika Padukone को किया अनफॉलो? देखें पोस्ट
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा फिल्म 'स्प्रिट' को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। फिल्म से दीपिका पादुकोण बाहर हो गई हैं, जबकि तृप्ति डिमरी को उनकी जगह पर ले लिया गया है। हालांकि दीपिका के फिल्म छोड़ने के पीछे का स्पष्ट कारण नहीं आया है। इस बीच चर्चा है कि संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। हालांकि ये पुष्टि नहीं हुई है कि निर्देशक ने दीपिका को फॉलो किया है या नहीं, लेकिन वह जिन 69 लोगों को फॉलो कर रहे हैं, उनमें दीपिका पादुकोण का नाम शामिल नहीं है।
Sonu Sood ने बिना हेलमेट बाइक चलाई, पुलिस ने शुरू की जांच
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वह बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच सड़क पर शर्टलेस होकर बाइक चला रहे हैं। इस वीडियो को राइड विद विक्टर नाम के इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है। वीडियो में सोनू सूद बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे हैं। इस पर विवाद होते देख स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया है कि वीडियो साल 2023 का लग रहा है। अभिनेता ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया है। कानून के मुताबिक जो जरूरी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
सलमान खान ने सोहेल खान का स्मोक करते हुए शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो बिहाइंड द कैमरा है। इस वीडियो में सोहेल खान स्मोकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह कहते हैं, 'अब जब मेरी सिगरेट खत्म हो गई है, तो मैं इन लोगों को खत्म कर दूंगा।' इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने चेतावनी दी है, 'जागो... सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और फर्जी दोस्त भी... यह सब परिवार के बारे में है।'
मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर 'थुडारम' की OTT रिलीज पर आया अपडेट
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मलयालम ब्लॉकबस्टर क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'थुडारम' की OTT रिलीज पर अपडेट आ गया है। ये फिल्म पिछले महीने 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब रिलीज के 5 हफ्ते बाद 'थुडारम' 30 मई को ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। मोहनलाल स्टारर ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।
शाहरुख खान के लाडले अबराम खान का जन्मदिन आज
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के छोटे लाडले बेटे अबराम खान आज 27 मई, 2025 को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। नन्हे किंग आज 12 साल के पूरे हो चुके हैं। जाहिर है कि शाहरुख खान और गौरी खान अपने तीसरे बच्चे अबराम को सरोगेसी के जरिए इस दुनिया में लेकर आए थे। अबराम भले ही अब बड़े हो चुके हों लेकिन उनके चेहरे पर बचपन वाली मासूमियत आज भी देखने को मिलती है।
मुनव्वर फारूकी ने महजबीन कोटवाला के साथ सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी
स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और महजबीन कोटवाला की शादी को एक साल पूरा हो चुका है। इस खास मौके पर कपल ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "अल्हम्दुलिल्लाह 1 साल!" पोस्ट में उन्होंने मेहजबीन को अपनी 'जिंदगी' बताया। बता दें कि मुनव्वर ने बिग बॉस 17 जीतने के बाद अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया था। हालांकि महजबीन कोटवाला के साथ उन्होंने अपनी शादी को बेहद सीक्रेट रखा था।
बिग बॉस पर आया लेटेस्ट अपडेट
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैन पेज बिग बॉस तक ने शो को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है। पोस्ट में कहा गया है कि 'जी हां, ऐसा हो रहा है! सलमान खान के साथ बिग बॉस जल्द ही वापस आ रहा है। नया सीजन जल्द ही आने वाला है - देखते रहिए।' इस अपडेट से फैंस खुश हो रहे हैं। हालांकि कुछ लोग कन्फ्यूज हैं कि यह अपडेट बिग बॉस 19 के लिए दिया गया है या फिर बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 के लिए।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में विशाल पांडे ने की एंट्री
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2027 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे ने एंट्री की। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के कंटेस्टेंट रह चुके विशाल का रेड कार्पेट से लुक सामने आया है। इस दौरान उन्होंने रीगल व्हाइट आउटफिट पहना जिसमें वह बिल्कुल प्रिंस की तरह नजर आए। यही नहीं उन्होंने कैमरों के सामने नमस्ते की मुद्रा में अपने हाथ जोड़कर मीडिया को धन्यवाद दिया।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में विशाल ने एंट्री की और रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरते नजर आए। दूसरी ओर कलर्स का पॉपुलर शो बिग बॉस जल्द ही लौट रहा है। इसे लेकर एक अपडेट शेयर किया गया है। साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘थुडारम’ की ओटीटी रिलीज पर अपडेट आ गया है। स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने पत्नी मेहजबीन कोटवाला के साथ अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इसके अलावा शाहरुख खान के लाडले बेटे अबराम खान आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, अब मशहूर कोरियन एक्टर चोई जंग वू के निधन की बुरी खबर सामने आई है। ऐसे ही अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
5 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
48 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines