पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) को लेकर राहत की खबर सामने आ रही है. मोहाली कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने उनसे जुड़े 6 साल पुराने मामले को बंद कर दिया है. लोक अदालत ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है. मामला उनके एक गाने से जुड़ा था, जिसे लेकर उन पर आरोप था कि उनके गानों में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों के इस्तेमाल किया गया था और इसी मामले को लेकर ही उन पर FIR दर्ज की गई थी.
दरअसल, हरदेश सिंह औलख यानी कि हनी सिंह का एक गाना ‘मखना’ 6 साल पहले ही रिलीज किया गया था, जिसके बाद उनका ये गाना विवादों में आ गया था. साल 2018 में रिलीज होने के बाद इस गाने को लेकर कहा गया था कि इसमें महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक और अश्लील शब्दों के इस्तेमाल किया गया था. इसी के चलते सिंगर पर मोहाली के मटौर पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज की गई थी.मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 294 और 509, आईटी एक्ट की धारा 67 और महिलाओं के अश्लील चित्रण अधिनियम की धारा 6 के तहत दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें: वो हसीना जिसे आइटम नंबर से मिली पहचान, राजनीति में भी रखा कदम, अब फिल्मों से दूर; पहचाना कौन?
FIR रद्द पर शिकायतकर्ताओं को नहीं कोई आपत्ति
गौरतलब है कि हनी सिंह के गाने ‘मखना’ की शिकायत पंजाब राज्य महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष मनीषा गुलाटी और एएसआई लखविंदर कौर ने दी थी. अब सुनवाई के दौरान दोनों शिकायतकर्ताओं ने अदालत के सामने क्लीयर किया कि उन्हें एफआईआर रद्द करने में कोई आपत्ति नहीं है. पीठासीन अधिकारी अनीश गोयल ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट और शिकायतकर्ताओं की सहमति को देखते हुए एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया है.
यह भी पढ़ें: The Bads Of Bollywood कब और किस टाइम OTT पर होगी रिलीज? कास्ट से कैमियो तक जानें सब कुछ
गाने के बोल पर जताई गई थी आपत्ति
आपको बता दें कि हनी सिंह का गाना ‘मखना’ को लेकर विवाद इसके रिलीज के बाद ही शुरू हो गया था. इसके बाद साल 2019 में इस मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी. गाने के बोल को लेकर काफी विवाद हुआ था और कहा गया था कि सोसाइटी पर इसके बोल का काफी असर पड़ सकता है. उस समय पंजाब महिला आयोग ने इस गाने पर रोक लगाने की मांग की थी. हालांकि, अब लोक अदालत के फैसले के साथ ही विवाद खत्म हो गया है.
यह भी पढ़ें: The Bads of Bollywood First Review: कैसी है आर्यन खान की सीरीज? सोशल मीडिया पर सेलेब्स का रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines