Emraan Hashmi Tanushree Kissing Scene: इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता ने एकसाथ तीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन पिछले कई साल से तनुश्री दत्ता फिल्मी दुनिया से गायब हैं। हालांकि अक्सर एक्ट्रेस को इंटरव्यूज देते हुए देखा जाता है। अभिनेत्री के इमरान हाशमी के साथ फिल्म आशिक बनाया आपने में जबर्दस्त किसिंग सीन और बोल्ड सीन थे। इस वजह से फिल्म काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई थी। लेकिन अब 18 साल बाद तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन पर बात की है।
बहुत अजीब था यह
तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन को लेकर कहा कि यह बहुत अजीब था। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि दोनों की ऑफ-स्क्रीन कोई केमिस्ट्री नहीं रही है। तनुश्री दत्ता आगे कहती हैं कि मेरे लिए इमरान हाशमी सिर्फ एक्टर ही रहे हैं, मैंने उनके साथ तीन फिल्में की थीं। हमने चॉकलेट में भी एक किसिंग सीन शूट किया था, लेकिन उन्होंने फिल्मों में नहीं रखा।
यह भी पढ़ें: ‘छह साल में समझ आई एकतरफा प्यार की ताकत,’ करण जौहर ने Ranbir Kapoor को बयां की लव स्टोरी
हम सिर्फ प्रोफेशनल
तनुश्री दत्ता आगे कहती हैं कि इमरान हाशमी के साथ पहली बार किसिंग सीन देना बहुत ही अजीब था। लेकिन दूसरी बार में थोड़ा कम अजीब लगा। क्योंकि हमारे बीच में फिल्मों के अलावा ऑफ-स्क्रीन कोई तालमेल नहीं था। उनकी किसर बॉय वाली छवि भले ही है, लेकिन वह सबसे सहज किसर नहीं हैं और न ही मैं हूं। हम हमेशा से सिर्फ प्रोफेशनल रहे हैं।
वर्कफ्रंट
तनुश्री दत्ता और इमराम हाशमी ने तीन फिल्मों में एकसाथ काम किया है, ‘आशिक बनाया आपने’, ‘चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट’ और ‘गुड बॉय बैड बॉय’। बता दें कि तनुश्री दत्ता की आखिरी फिल्म ‘हम ने ली है शपथ’ थी। इसके बाद से उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि इमरान हाशमी आज भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में टाइगर 3 में विलेन का किरदार निभाया है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
6 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
11 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
12 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
12 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
14 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
22 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines