हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Emraan Hashmi के हाथ से Ameesha Patel के कारण छूट गई थी पहली फिल्म, गुस्से में क्या करते थे एक्टर?

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी एक्टर बनने से पहले ही फिल्म से आउट हो गए थे। उन्हें फिल्म अमीषा पटेल की वजह से गंवानी पड़ी थी। अब क्या हुआ था ये जानते हैं।

विज्ञापन
Emraan Hashmi

Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी जबसे फिल्मों में आए हैं फैंस उनके दीवाने हैं। एक्टर को फिल्म इंडस्ट्री में काफी प्यार और सम्मान मिला है। लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद उनके फैंस भी चौंक जाएंगे। ये तो सभी जानते हैं कि इमरान हाशमी फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखते हैं, ऐसे में उनके लिए बॉलीवुड डेब्यू करना मुश्किल नहीं रहा होगा। लेकिन अब एक्टर ने रिवील किया है कि उनके हाथ से उनकी पहली ही फिल्म छीन गई थी। इमरान हाशमी और उनके डेब्यू के बीच एक्ट्रेस अमीषा पटेल कांटा बनी थीं।

अमीषा की वजह से फिल्म से हाथ धो बैठे थे इमरान हाशमी

अमीषा के कारण ही इमरान फिल्म से बाहर हो गए थे। इसके बाद एक्टर को इतना गुस्सा आया कि वो उनकी फिल्म के सेट पर अक्सर पहुंच जाया करते थे और अपनी नाराजगी जताते थे। आपको बता दें, एक्टिंग से पहले इमरान हाशमी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें कई बार उनके दोस्त और भट्ट साहब कहते थे कि उन्हें एक्टर बनना चाहिए। हालांकि, वो इसके लिए तैयार नहीं थे, फिर एक दिन उन्होने एक्टर के लिए हामी भर दी। उनकी पहली फिल्म जो उन्हें ऑफर हुई थी वो थी ‘यह जिंदगी का सफर’ (Yeh Zindagi Ka Safar)। इस फिल्म में पहले गोविंदा थे।

कैसे ऑफर हुई थी पहली फिल्म?

इमरान ने बताया कि वो उस वक्त 3 महीने का एक्टिंग कोर्स कर रहे थे, एक महीने के बाद भट्ट साहब का फोन आया और उन्होंने बताया कि गोविंदा अब फिल्म में नहीं हैं। डेट की समस्या है। इसके बाद उन्होंने इमरान को कहा, ‘तो क्या मेरे लड़के तुम फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हो?’ तो जवाब रोशन तनेजा ने दिया जिनके पास वो एक्टिंग सीख रहे थे। रोशन तनेजा ने कहा- वो तैयार है और इमरान ये सुनकर कांपने लग गए और उन्होंने कहा, ‘मैं तैयार नहीं हूं, मैं तो खुद को प्रिपेयर कर रहा हूं। मुझे लगा ये फिल्म 6 महीने बाद शुरू होने वाली है और मैं तो तैयार नहीं हूं।’ ये सुनकर भट्ट साहब ने बोले- ‘नहीं तुम कभी भी तैयार नहीं होंगे। तुम्हें गहरे अंत में कूदना होगा और ये फिल्म है।’

अमीषा ने क्यों करवाया था इमरान को फिल्म से बाहर?

हालांकि, अमीषा पटेल को लगा कि इमरान बहुत नए हैं और वो अच्छा नहीं कर पाएंगे। दरअसल, अमीषा ‘कहो ना प्यार है’ के बाद आ रही थीं, जो बहुत हिट थी, तो वो डरी हुई थीं और चाहती थीं कि कास्टिंग सही हो। वो चाहती थीं कि एक ऐसा एक्टर आए जिसके पास थोड़ा एक्सपीरियंस हो, न कि ऐसा एक्टर जिसके पास कोई भी एक्सपीरियंस नहीं है, जिसने सिर्फ 1 महीने एक्टिंग क्लास ली है। तो उन्होंने खुद भट्ट साहब को जाकर कह दिया कि उन्हें लगता है कि इमरान फिल्म में फिट नहीं बैठेंगे और ये जानकर इमरान को गुस्सा आ गया।

यह भी पढ़ें: भारतीय फिल्मों में किसने पहनी थी पहली बार बिकिनी? Bigg Boss 18 में होगी उस हसीना की पोती की एंट्री?

क्या अब भी अमीषा से नाराज हैं एक्टर?

इमरान का कहना है कि अब जब वो पीछे मुड़कर देखते हैं तो उन्हें लगता है कि अमीषा अपने नजरिए से शायद सही थीं।’ अब एक्टर ने रिवील किया है कि वो गुस्से में अमीषा के सेट पर पहुंच जाते थे और गुस्से में सेट पर उन्हें घूरते थे। इसके बाद इमरान ने भट्ट साहब को कहा कि उन्हें एक और चांस दें, ऐसा नहीं है कि वो एक्टिंग नहीं कर सकते। अमीषा को लगता है वो एक्टिंग नहीं कर सकते, वो बस इस कैरेक्टर के लिए फिट नहीं हैं। इसके बाद इमरान ने अपनी पहली फिल्म साइन की। फिल्म इतनी नहीं चली लेकिन उनका काम लोगों को पसंद आया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें