बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों सुर्खियों में हैं। अब इमरान की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ आ रही है, तो जाहिर है कि एक्टर पूरी लाइमलाइट चुराएंगे। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता फिल्म का प्रमोशन भी जमकर कर रहे हैं। इस बीच अब इमरान हाशमी को हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में देखा गया, जहां उन्होंने ‘सीरियल किसर’ टैग पर बात की।
इमरान हाशमी ने खुद किया रिवील
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इमरान हाशमी ने ‘सीरियल किसर’ टैग पर बात करते हुए कहा कि एक टाइम था जब मैं थोड़ा परेशान हो जाता था कि लोग मुझे थोड़ा सीरियसली लें। 2003 से लेकर 2012 तक ये मेरे लिए एक लेबल बन गया था। इस इमेज को इस तरह से निचोड़ा गया कि उसे मार्केटिंग में यूज किया जाता था। हर फिल्म में बिना वजह चीजें डाली जाती थी।
क्या बोले इमरान?
इमरान हाशमी ने आगे कहा कि मीडिया में भी एक टैग लाइन आती थी और वो मेरे नाम से पहले होती थी। ‘सीरियल किसर’ और ये मेरी खुद के देन है, जो मैंने खुद को दिया है। मैं किसी को ब्लेम नहीं कर रहा हूं, लेकिन क्या होता है ना कि जब आप इस फेज से गुजरते हो, वो फिल्में चलती हैं और सारी चीज होती हैं और फिर आप अपने अगले फेज में जाना चाहते हो।
25 अप्रैल को रिलीज होगी ‘ग्राउंड जीरो’
इमरान के कहा कि आप एक एक्टर के तौर पर सीरियसली लिए जाना चाहते हो और आप कोशिश करते हो और कुछ नया करना चाहते हो, लेकिन उसे देखकर भी लोग फिर से उसी टैग पर आ जाते हैं। मैं आपको कुछ नया प्रजेंट कर रहा हूं। मैं एक एक्टर हूं और मेरा काम है अलग-अलग किरदार निभाना, तो आप फिर से वही घिसी-पीटी बात क्यों कर रहे हो? इसलिए मैं कभी-कभी इस बात से चिढ जाता था। वहीं, अगर इमरान की आने वाली फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की बात करें तो ये फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में क्या बोले पाकिस्तानी सिंगर जावद अहमद? खास बातचीत में किया रिवील
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines