एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ग्राउंड जीरो का ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों पर छा गया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक नए और मजबूत अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वे BSF कमांडेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जो उनके करियर का सबसे मुश्किल और गंभीर किरदार माना जा रहा है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड है, जो BSF द्वारा पिछले 50 सालों में किए गए सबसे खास और रोमांचक ऑपरेशन पर आधारित है। यह एक ऐसे मिशन की कहानी है, जिसमें एक अफसर को अपनी जान और जमीर दोनों को दांव पर लगाना पड़ता है। इस मिशन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं इमरान हाशमी, जो फिल्म में एक्शन और इमोशन के बीच अच्छी बैलेंस बनाते नजर आ रहे हैं।
श्रीनगर में BSF जवानों के साथ की ट्रेनिंग
अपने किरदार में असलीपन लाने के लिए इमरान ने श्रीनगर में असली BSF जवानों के साथ पांच दिन की ट्रेनिंग ली। उन्होंने बताया हमें सलामी देना, प्रोटोकॉल फॉलो करना, कवर लेना, राइफल रीलोड और फायर करना सिखाया गया। यह अनुभव बहुत सीखने वाला रहा।
डिसिप्लिन और बॉडी लैंग्वेज पर खास ध्यान
इमरान ने कहा कि फिल्म में डिसिप्लिन को दिखाना बेहद जरूरी था। उन्होंने बताया, एक मिलिट्री अफसर की बॉडी लैंग्वेज में डिसिप्लिन झलकना चाहिए। इसके लिए मैं BSF जवानों का शुक्रगुजार हूं। उनकी ट्रेनिंग से मेरी परफॉर्मेंस और भी निखर कर सामने आई।
इमरान ने यह भी कहा कि वो सिर्फ यूनिफॉर्म पहनकर शूटिंग करने नहीं गए थे, बल्कि उन्होंने अपने किरदार को दिल से समझा और महसूस किया। उनकी इस मेहनत को देखकर बाकी कलाकारों को भी जोश मिला और सेट का माहौल खुद-ब-खुद बदल बन गया।
25 अप्रैल को होगी फिल्म की रिलीज
फिल्म ग्राउंड जीरो के डायरेक्टर तेजस देवस्कर हैं। इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, कासिम जगमगिया और अर्हन बगाटी हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
46 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines