हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आएगी इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’, जानें कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीम

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. लेकिन इसी बीच एक्टर की फिल्म की ओटीटी  प्लेटफॉर्म के नाम का ऐलान कर दिया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आएगी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ (PIC-Vishesh Films. Youtube)

एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल 19 साल के लंबे इंतजार के बाद थिएटर्स में रिलीज कर दिया गया है और यह मूवी दर्शकों को पसंद भी आ रही है. ‘आवारापन 2’ मूवी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी के साथ एक्टर इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं.

इमरान की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. हालांकि, अब फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि इमरान की फिल्म ‘आवारापन 2’ किस ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. अगर आपके भी मन में यह सवाल चल रहा है, तो आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि यह मूवी कहां स्ट्रीम होने वाली है.

यह भी पढ़ें: रविवार को 200 करोड़ के पार पहुंची यश की ‘टॉक्सिक’, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

विज्ञापन

किस ओटीटी पर आएगी ‘आवारापन 2’

फिल्मी दुनिया में एक चलन काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है वो और कोई नहीं बल्कि मूवी की ओटीटी रिलीज से जुड़ा हुआ है. दरअसल, आज के समय में कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही उस मूवी के ओटीटी राइट्स बिक जाते हैं. यही कारण है कि मूवी के पोस्टर्स या फिर प्री क्रेडिट सीन्स में मूवी के ओटीटी पार्टनर का दिखाई देने लगता है. इमरान हाशमी की मूवी ‘आवारापन 2’ के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जिसके बाद से यह साफ हो गया है कि एक्टर की मूवी किस ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

अगर आप भी  एक्टर इमरान हाशमी के जबरा फैन है और एक्टर हालिया रिलीज मूवी ‘आवारापन 2’ की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह मूवी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) स्ट्रीम होने वाली है. बता दें कि एक्टर इमरान की फिल्म ‘आवारापन 2’ की ओटीटी डील थिएटर्स रिलीज से पहले ही कर दी गई थी. लेकिन अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि यह मूवी ओटीटी पर कब रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर हुई ‘महाफ्लॉप’! Netflix पर आते ही नंबर 1 बनी आलिया भट्ट की ये मूवी   

‘आवारापन 2’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?

‘आवारापन 2’ के कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के अनुसार मूवी ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की थी. इस मूवी को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं और मूवी ने 18वें दिन खबर लिखे जाने तक 0.15 करोड़ का बिजनेस किया है. इस मूवी ने भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 176.48 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 148.05 करोड़ का किया है. हालांकि, फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola