Emraan Hashmi: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल आजकल एक्टर जम्मू कश्मीर में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की शूटिंग में बिजी हैं। लेटेस्ट मीडिया खबरों के अनुसार वहां इमरान हाशमी पर पत्थरबाजी की गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर:
पत्थरबाजों ने किया हमला
दरअसल ऐसा बताया जा रहा है कि बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी अपनी शूटिंग खत्म कर सेट से बाहर घूमने निकले थे। इसी दौरान एक्टर पर कुछ पत्थरबाजों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शाम को शूटिंग खत्म करने के बाद इमरान हाशमी फिल्म की बाकी टीम के साथ पहलगाम की मेन मार्केट निकले थे। तभी अचानक कुछ अनजान लोगों ने अभिनेता के साथ मौजूद सभी लोगों पर हमला कर दिया और वह सभी मिलकर उन पर पत्थरबाजी करने लगे।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं, एक्टर पर हुई पत्थरबाजी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पत्थरबाजी करने वाले लोगों पर धारा 147, 148, 370, 336, 323 लगाई गई है। इस मामले में अनंतनाग पुलिस ने एक शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। सामने आए बयान में पुलिस ने बताया कि बदमाश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे इमरान हाशमी
आपको बता दें कि एक्टर कश्मीर में फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन तेजस देऊस्कर कर रहे हैं। इमरान के अलावा, इस फिल्म में सई तमहांकर और जोया हुसैन नजर आएंगी। इमरान हाशमी ‘ग्राउंड जीरो’ के अलावा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘सेल्फी’ और सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में भी नजर आएंगे। फैंस को इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines