हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘आवारापन 2’ के आगे नहीं टिकी सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’, जानें किसने किया बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों कई सारी फिल्में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इतना ही नहीं ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की मूवी ‘बंटवारा 1947’ के कुल कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन
‘आवारापन 2’ या ‘बंटवारा 1947’ किसने किया बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन (PIC- Aamir Khan Talkies, Vishesh Films. Youtube)

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ एक ही दिन यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, इमरान की मूवी को दर्शकों ने ज्यादा पसंद किया है, तो वहीं सनी पाजी की फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. लेकिन आज हम आपको दोनों फिल्मों के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

‘आवारापन 2’ ने 14वें दिन छापे इतने करोड़

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. फिल्म को रिलीज हुई 14 दिन हो चुके हैं लेकिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. सैकनिल्क के मुताबिक ‘आवारापन 2’ ने 113.50 करोड़ रुपये छापे हैं, तो वहीं मूवी ने 14वें दिन यानी दूसरे हफ्ते के आखिरी दिन 27 अगस्त को खबर लिखे जाने तक 0.60 रुपये की कुल कमाई की है. फिल्म ने 14 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 144.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है.

‘आवारापन 2’ फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. यह मूवी साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. बता दें कि साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन मूवी के गाने सुपरहिट हुए थे. फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी अहम किरदार में नजर आए हैं. अगर आपने यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे थिएटर में देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दूसरे दिन 25 करोड़ भी नहीं कमा पाई Yash की ‘टॉक्सिक’, जानें अब तक का कुल कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का किया कलेक्शन?

वहीं एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बात करें, तो इस मूवी को भी 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज किया गया था. यह मूवी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में तैयार की गई है. खास बात यह है कि फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी पाजी के बेटे करण देओल भी अहम किरदार में नजर आए हैं. वहीं इस मूवी शबाना आजमी ने भी अहम भूमिका निभाया है.

विज्ञापन

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन 6.84 करोड़ कमा कलेक्शन किया था. इस मूवी ने पहले वीक में 33.60 करोड़ रुपये छापे थे. बंटवारा 1947 ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 37.77 करोड़ का किया है, तो वहीं मूवी ने ग्रॉस कलेक्शन में 53.84 करोड़ रुपये छापे हैं. 

यह भी पढ़ें: रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ के आगे बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘आवारापन 2’ की रफ्तार, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola