Emraan Hashmi: बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो इमरान हाशमी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इमरान की चर्चा सुनने को मिल जाती है. इस बीच अब अभिनेता एक फिल्म की शूटिंग करते हुए चोटिल हो गए थे, लेकिन इलाज के बाद अब एक्टर ने शूटिंग जारी रखने का फैसला किया है.
फिल्म ‘आवारापन 2’ की शूटिंग
दरअसल, इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म की शूटिंग करते हुए इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दें कि फिल्म का एक एक्शन सीन शूट करते समय इमरान के पेट के टिश्यू फट गए थे. जिसके बाद एक्टर की सर्जरी हुई, जो सक्सेसफुल रही.
आराम करने की सलाह
इस सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने इमरान को कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है, लेकिन अभिनेता ने शूटिंग जारी रखने का फैसला किया है. बतातें चलें कि ‘आवारापन 2’ की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी. एक्टर के इतने बड़े ऑपरेशन के बावजूद फिल्म की शूटिंग नहीं रुकी और काम जारी रहा.
पूरी टीम को नुकसान ना हो
अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग के शेड्यूल को प्रभावित होने से बचाने के लिए सेट पर वापस लौटने का फैसला किया है, जो सच में बड़ी बात है. इमरान नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से फिल्म की पूरी टीम को नुकसान हो और इसलिए उन्होंने शूटिंग का फैसला लिया है. फैंस को भी इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार है.
2007 में आया था पहला पार्ट
गौरतलब है कि फिल्म ‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई फिल्म का ऑफिशियल सीक्वल है. इस फिल्म को लोगों ने बेहद प्यार दिया था. जाहिर है कि इसलिए ही फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. जानकारी की मानें तो ये फिल्म भी पहले वाली की तरह ड्रामा और रोमांस से भरपूर होने वाली है. हालांकि, अब इसका पता इसकी रिलीज के बाद ही लगेगा, लेकिन अभी फिल्म के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना होगा. बता दें कि फिल्म ‘आवारापन 2’ में दिशा पाटनी को कास्ट किया गया है.
यह भी पढ़ें- Nora Fatehi की कार का तगड़ा एक्सीडेंट, एक्ट्रेस का हुआ CT स्कैन, क्या बोले डॉक्टर?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines