'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे इमरान हाशमी! जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज

कभी सीरियल किसर के नाम से फेमस एक्टर इमरान हाशमी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। इमरान की अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के टीजर पर अपडेट आया है।

emraan hashmi birthday actor ground zero teaser release with sikandar on 31st march

Emraan Hashmi Birthday File Photo

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी आज 24 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। बता दें कि साल 2023 में जब दिवाली के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई थी, तब उनके साथ बड़े पर्दे पर इमरान हाशमी भी नजर आए थे। फिल्म में उनका निगेटिव किरदार था। दोनों को बड़े पर्दे पर देखने का मौका फैंस को फिर से मिलने वाला है। अगर आप सोच रहे हैं कि इमरान हाशमी ‘सिकंदर’ में हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का टीजर 31 मार्च से सलमान खान की ‘सिकंदर’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

कब रिलीज होगी फिल्म?

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ टीजर दिखाने के लिए पूरे इंडिया के मल्टीप्लेक्स के साथ साझेदारी की है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है कि इस साल 2025 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से ‘सिकंदर’ भी एक है। फिल्म के जरिए सलमान खान डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनके होने से दर्शक वर्ग के आकर्षित होने की उम्मीद है। ऐसे में एक्सेल एंटरटेनमेंट ‘ग्राउंड जीरो’ के टीजर को व्यापक दर्शकों को दिखाकर ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहता है।

कब रिलीज हो रही ग्राउंड जीरो?

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के टीजर को अगले हफ्ते ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। हालांकि पहले ये टीजर सलमान खान की ‘सिकंदर’ के साथ 31 मार्च को रिलीज होगा। हालांकि ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसकी रिलीज से पहले मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए वह फिल्म रिलीज से पहले धमाकेदार ट्रेलर और प्रभावशाली गानों का प्रचार करेंगे। बता दें कि इमरान हाशमी की फिल्म को तेजस देओस्कर ने डायरेक्ट किया है।

रविवार को रिलीज हुआ ट्रेलर

बता दें कि रविवार को मुंबई में एक स्पेशल कार्यक्रम के दौरान ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर ए आर मुरुगादॉस ने ‘सिकंदर’ का एक नया पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और अंजिनी धवन हैं। सत्यराज पहले फिल्म ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। ‘सिकंदर’ में उन्हें विलेन के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ