Bollywood Re-release Films: इन दिनों हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों को रि-रिलीज किया जा रहा है, जो रि-रिलीज पर भी अच्छा खासा परफॉर्म कर रही है। हाल ही में साल 2016 में आई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को रि-रिलीज किया गया और इस फिल्म को लोगों को खूब प्यार मिल रहा है। अब सुनने में आ रहा है कि इमरान हाशमी की दो फिल्में री-रिलीज की जा रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस का तापमान बढ़ाएंगी। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कौन-सी फिल्में हैं, तो आइए जानते हैं…
‘आवारापन’ और ‘जन्नत’
दरअसल, पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी है कि इमरान हाशमी की फिल्में ‘आवारापन’ और ‘जन्नत’ को लोगों की डिमांड पर फिर से रि-रिलीज किया जा रहा है। गौरतलब है कि ये दोनों ही फिल्में इमरान हाशमी के करियर की बेहतरीन फिल्में हैं। अब पब्लिक ने इन्हें फिर से रिलीज करने की डिमांड की है।
इमरान हाशमी की फिल्में
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। फिल्म ‘आवारापन’ एक ट्रैजिक लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में श्रिया सरन भी नजर आई थीं। इस फिल्म ने रिलीज के वक्त सिर्फ 7.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, टीवी पर प्रीमियर होने के बाद इस फिल्म की पॉपुलैरिटी बढ़ी गई थी और इसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।
फिल्म ‘जन्नत’
इसके अलावा अगर इमरान हाशमी की दूसरी फिल्म ‘जन्नत’ की बात करें, तो इसके भी रि-रिलीज होने की चर्चा है। इस फिल्म को कुणाल देशमुख ने निर्देशित किया है। इमरान की इस फिल्म में क्राइम और रोमांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।आज भी दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बरकरार है। बता दें कि इस फिल्म ने साल 2008 में 30 करोड़ रुपये के करीब लाइफटाइम कलेक्शन किया था। फिल्म में इमरान के साथ सोनम चौहान लीड रोल में नजर आई थीं।
‘सनम तेरी कसम’
गौरतलब है कि इन दिनों सिनेमाघरों में ‘सनम तेरी कसम’ अपना जलवा दिखा रही है। लोगों को फिल्म खूब पसंद आ रही है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब तारीफ हो रही है और लोग इसके बारे में जमकर बातें कर रहे हैं।
यह भी पढे़ं- Sanam Teri Kasam का वो सीन, जो फिल्म से हुआ डिलीट, अगर नहीं होता तो कैसा होता?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
43 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines