Awarapan 2 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों बड़े पर्दे पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित हुई है. यह फिल्म 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की गई थी और मूवी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया था. इस फिल्म को रिलीज हुए आज 10 दिन हो चुके हैं. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं.
आपको बता दें कि इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. यह मूवी में साल 2007 में आई इमरान की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. हालांकि, साल 2007 में रिलीज हुई यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘आवारापन’ ने लाइफटाइम 7.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. लेकिन इस मूवी का गाना दर्शकों को काफी ज्यादा आया था. वहीं वक्त के साथ इस मूवी को कल्ट क्लासिक का दर्जा भी दिया गया था.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन धीमी पड़ी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, कमाए इतने करोड़
‘आवारापन 2’ ने 10वें दिन किया इतने का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22.00 करोड़ रुपये छापे थे. आपको बता दें कि इस मूवी ने सबसे ज्यादा कलेक्शन 15 अगस्त यानी शनिवार को 33.75 करोड़ का किया था. फिल्म ने तीसरे दिन 26.00 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म ने पहले वीक में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था. इस फिल्म 7 दिनों 113.50 करोड़ का बिजनेस किया था. ‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन 5.75 करोड़, 9वें दिन 8.25 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं फिल्म ने आज यानी 10वें दिन खबर लिखे जाने तक 5.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने 10 दिनों में 132.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 158.13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. बता दें कि यह फिल्म ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी में से एक बन गई है.
यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के आगे नहीं टिक पाई सनी की ‘बटवारा 1947’, जानें बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
‘आवारापन 2’ का निर्देशन किसने किया?
आपको बता दें कि फिल्म ‘आवारापन 2’ को बनाने में 45 से 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इस मूवी में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी में पूरन गब्बी एक खूंखार विलेन के रोल के रोल में नजर आए हैं. ‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ (Nitin Kakkar) ने किया है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines