साल 2003 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म ‘बागवान’ तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में पेरेंट्स और उनके बच्चों के बीच की दरार ने दर्शकों की आंखें भी नम कर दी थीं। जियो हॉटस्टार पर ऐसी ही एक फिल्म रिलीज हुई है, जिसकी कहानी आपको काफी हद तक ‘बागवान’ जैसे उलझे रिश्तों की याद दिला देगी। इस फिल्म में नीना गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आई हैं। इसके अलावा वत्सल सेठ भी अहम किरदार में हैं। यहां जिस फिल्म की बात की जा रही है, उसका नाम ‘आचारी बा’ है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘आचारी बा’ की कहानी एक विधवा मां जयष्णविबेन अनोपचंद वगाडिया (नीना गुप्ता) की है, जो गुजरात में रहती है। जबकि उसका इकलौता बेटा केतन (वत्सल सेठ) मुंबई में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता है। जयष्णविबेन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, जो आचार बनाने के लिए फेमस है। उसके इस काम को केतन बिल्कुल पसंद नहीं करता है। यही वजह है कि वह अपनी मां की खोज-खबर तक लेना पसंद नहीं करता है। एक दिन अचानक केतन अपनी मां को फोन कर उन्हें मुंबई बुलाता है। जयष्णवि बेटे और पोते मिलने के लिए काफी खुश हो जाती है और मुंबई आ जाती है।
तभी उसे पता चलता है कि उसके बेटे ने उसके पेट डॉग (जैनी) की देखभाल करने के लिए बुलाया है क्योंकि वह अपनी वाइफ और बेटे के साथ 10 दिन के वेकेशन पर दार्जिलिंग जा रहा है। जयष्णविबेन को कुत्ते से काफी डर लगता है इसलिए वह बहुत परेशान हो जाती है कि अकेले वह उसकी देखभाल कैसे करेगी। कहानी में आगे चलकर कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं, जहां उसे कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। परिवार की गैरमौजूदगी में उसका साथ एक रिटायर्ड फौजी और उसकी पोती, कॉलोनी की एक महिला और सिक्योरिटी गार्ड देते हैं।
यह भी पढ़ें: जियो हॉटस्टार पर इंडिया में ट्रेंड कर रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज, फैमिली संग करें एन्जॉय
क्यों देखें आचारी बा?
फिल्म ‘आचारी बा’ में कई इमोशन ऐसे हैं जो आपकी आंखों में आंसू भी ला सकते हैं। कहीं पर आपको हंसी आएगी तो कहीं पर आप भावनाओं में बह जाएंगे। फिल्म क्लाइमैक्स आपको काफी पसंद आएगा जिसमें एक बा और कुत्ते की रिश्ते की कहानी को बड़ी अच्छी तरह से दिखाया गया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो कहानी आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगी। अगर आपको इमोशनल-ड्रामा फिल्में देखना पसंद है तो आप इस फिल्म को फैमिली या दोस्तों के साथ में देख सकते हैं।
जियो हॉटस्टार पर कर रही ट्रेंड
नीना गुप्ता की फिल्म ‘आचारी बा’ में कबीर बेदी और जॉनी लीवर भी अहम किरदार में हैं। पिछले हफ्ते होली के मौके पर ये रिलीज हुई है और अब ये जियाे हॉटस्टार की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है। इस फिल्म को हार्दिक गज्जर के डायरेक्ट किया है, जबकि ज्योति देशपांडे, पूनम श्रॉफ और पार्थ गज्जर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
2 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
22 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines