हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Emmy Awards 2026 में वीर दास ने रचा इतिहास! तीसरी बार नॉमिनेशन पाने वाले पहले भारतीय

आपको बता दें कि इस बार इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में भारत की 2 सीरीज को नोमिनेट किया गया है, जिसमें वीर दास के कॉमेडी शो के साथ सोनीलिव का एक शो शामिल है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Emmy Awards 2026 में वीर दास ने रचा इतिहास (PIC- IMDb)

Emmy Awards 2026: साल 2026 के इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की लिस्ट सामने आ चुकी है. यह लिस्ट 23 सितंबर को जारी किया गया है. इस सूची में भारतीय सिनेमा की दो सीरीज को नोमिनेट किया गया है, जिसमें वीर दास और सोनीलिव की सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ का नाम काबिज है.

अगर आप इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के बारे में नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि यह अवॉर्ड दुनिया भर में बनने वाले टीवी शो और स्ट्रीमिंग कंटेंट को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाता है. इस एमी अवॉर्ड में हर साल कई तरह के कैटेगरीज में शो को नॉमिनेशन मिलते हैं. बता दें कि इस बार 22 देशों को इस एमी अवॉर्ड में चुना गया है, जिसमें 64 नोमिनीज को 16 अलग-अलग कैटेगरीज में जगह मिली है.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बाद प्रभास की Fauzi की रिलीज डेट टली, क्या श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ तय तारीख पर देगी दस्तक

विज्ञापन

भारत के दो शोज को मिला नॉमिनेशन

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत के दो शोज को चुना गया है. इन्हें कॉमेडी और ड्रामा वेब सीरीज की कैटेगरी जगह मिली है. बता दें कि इस बार भारत की ओर से वीर दास की ‘फूल वॉल्यूम’ ने कॉमेडी कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल किया है, हालांकि, वीर दास के ड्रामा के साथ-साथ ब्रिटेन के ‘मैन वर्सेज बेबी’, स्पेन के ‘ओल्ड डॉग, न्यू ट्रिक्स’ और अर्जेंटीना के ‘डिविजन पालेरमो सीजन 2’ को भी नॉमिनेट किया गया है. 

आपको बता दें कि वीर दास को इस अवॉर्ड के लिए तीन बार नॉमिनेट किया गया है. सबसे पहले वीर दास के स्पेशल शो ‘वीर दास: फॉर इंडिया’ को नॉमिनेट किया गया था, तो वहीं दूसरी बार साल 2023 में ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए उन्हें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं एक फिर साल 2026 में वीर दास की ‘फूल वॉल्यूम’ को नॉमिनेट किया गया है. 

विज्ञापन

‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ भी नॉमिनेट

वहीं इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2026 में भारत के दूसरी सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ को नॉमिनेट किया गया है. यह सीरीज सोनीलिव की है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं. इस वेब सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब और मानव कौल अहम किरदार निभाया था. इस वेब सीरीज को साल 2025 में स्ट्रीम किया गया था. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola