2026 Emmy Awards Winners List: 78वें एमी अवॉर्ड्स में बेहतरीन टीवी शोज और एक्टर्स को अवॉर्ड दिया गया. इस साल टीवी और ओटीटी के कई हॉलीवुड शोज ने इस अवॉर्ड में अपना दबदबा दिखाया. हॉरर से लेकर ड्रामा तक में कई सितारों ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया. वहीं लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में हुए इस अवॉर्ड शो को मशहूर एक्ट्रेस मारिस्का हार्गिटे ने होस्ट किया. इस अवॉर्ड शो में अलग-अलग कैटेगरी में सितरों को सम्मानित किया गया और इन सितारों ने अवॉर्ड जीतकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने नाम में चार चांद लगा लिए हैं. मशहूर एक्ट्रेस रिया सीहॉर्न ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया, वहीं नोआ वाइल ने बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड जीता.
हॉलीवुड सितारे हुए शामिल
हॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने इस अवॉर्ड शो में अपने फैशन का जलवा भी बिखेरा. सोशल मीडिया पर इन सितारों के फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. एक्ट्रेस जेंडया और सेलेना गोमेज भी इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनीं और मीडिया के सामने रेड कार्पेट पर पोज भी देती नजर आईं. चलिए अब हम आपको विनर्स की पूरी लिस्ट के बारे में बताते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘करीना-सैफ से लेकर सलमान खान तक…’, अंबानी फैमिली के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंचा बॉलीवुड
एमी अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट
कॉमेडी कैटेगरी
- कॉमेडी सीरीज में लीड एक्ट्रेस: जीन स्मार्ट – हैक्स
- कॉमेडी सीरीज में सपोर्टिंग एक्ट्रेस: केट ओ’फ्लिन – विडोज बे
- कॉमेडी सीरीज में सपोर्टिंग एक्टर: स्टीफन रूट – विडोज बे
- कॉमेडी सीरीज में गेस्ट एक्ट्रेस: बेट्टी गिलपिन – विडोज बे
- कॉमेडी सीरीज में गेस्ट एक्टर: रॉब रेनर – द बेयर
ड्रामा कैटेगरी
- ड्रामा सीरीज में लीड एक्ट्रेस: रिया सीहॉर्न – प्लुरिबस
- ड्रामा सीरीज में लीड एक्टर: नोआ वाइल – द पिट
- ड्रामा सीरीज में गेस्ट एक्टर: अर्नेस्ट हार्डन जूनियर – द पिट
- ड्रामा सीरीज में सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एलिसन जैनी – द डिप्लोमैट
- ड्रामा सीरीज में गेस्ट एक्ट्रेस: शैलीन वुडली – पैराडाइज
लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज कैटेगरीज
- लिमिटेड सीरीज या मूवी में लीड एक्टर: मैथ्यू राइस – द बीस्ट इन मी
- लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या मूवी के लिए डायरेक्शन: DTF सेंट लुइस
- लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या मूवी के लिए राइटिंग: DTF सेंट लुइस
- लिमिटेड सीरीज या मूवी में सपोर्टिंग एक्ट्रेस: लिंडा कार्डेलिनी – DTF सेंट लुइस
- लिमिटेड सीरीज या मूवी में सपोर्टिंग एक्टर: डेविड हार्बर – DTF सेंट लुइस
यह भी पढ़ें: Daayra का सबसे महंगा स्टार कौन, Kareena Kapoor और Prithviraj के अलावा किस पर हुआ कितना खर्चा?
रियलिटी, वैरायटी और अन्य कैटेगरीज
- वैरायटी स्पेशल (प्री-रिकॉर्डेड): द मपेट शो
- रियलिटी कॉम्पिटिशन सीरीज: द ट्रेटर्स
- बेहतरीन एनिमेटेड प्रोग्राम: साउथ पार्क
- वैरायटी सीरीज के लिए राइटिंग: द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट
- टेलीविजन मूवी: रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स
- वैरायटी स्पेशल (लाइव): द एप्पल म्यूजिक सुपर बाउल LX हाफटाइम शो स्टारिंग बैड बनी
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines