Emmy Awards 2023 Nominated Movie-Series: न्यूयॉर्क में आयोजित हुए निया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान समारोह इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 (International Emmy Awards 2023) में इस बार भारत ने 20 देशों को पछाड़ते हुए अपना झंडा गाड़ा और दो अवॉर्ड्स अपने नाम किए, जिनमें से एक बॉलीवुड की फेमस प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर एकता कपूर (Ekta Kapoor) हैं, जो इस अवॉर्ड को अपने नाम करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। वहीं दूसरा अवॉर्ड बॉलीवुड एक्टर वीर दास (Vir Das) को उनकी फिल्म के लिए मिला।
इसके अलावा शेफाली शाह की वेब सीरीज को भी नॉमिनेट किया गया था। हालांकि, वो अवॉर्ड से चुक गई, लेकिन क्या आपने इन दोनों फिल्मों और सीरीज (Emmy Awards 2023 Nominated Movie-Series) को देखा है, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है। अगर नहीं देखी तो आज हम आपको इस फिल्म और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं इनको आप कहां देख सकते हैं।
Vir Das को फिल्म Vir Das: Landing के लिए मिला अवॉर्ड
सबसे पहले एमी अवॉर्ड (Emmy Awards 2023) अपने नाम करने वाले वीर दास (Vir Das) की कॉमेडी स्पेशल फिल्म ‘वीर दास: लैंडिंग’ (Vir Das: Landing) के बारे में बात करते हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2022 को रिलीज हुई थी। यह एक कॉमिक फिल्म है, जिसमें वीर दास अपने बचपन, आक्रोश के खतरों और दुनिया में अपने पैर जमाने के बारे में गहराई से बताते हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
हालांकि, इस फिल्म को लेकर उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा था। दरअसल, फिल्म में स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान उन्होंने अमेरिका में कुछ बातें कहीं थी, जिसके बाद उनको खूब ट्रोल किया गया था। इतना ही उनको ‘आतंकवादी’ तक कहा गया था।
यह भी पढ़ें: ‘घर ला रही हूं आपका Emmy…’, अवॉर्ड अपने नाम करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं Ekta Kapoor
Shefali Shah की Delhi Crime 2 भी हुई नॉमिनेट
वीर दास के अलावा 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स (51st International Emmy Awards) में शेफाली शाह (Shefali Shah) की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 2’ (Delhi Crime 2) का भी नॉमिनेशन था, लेकिन उनको अवार्ड मिल नहीं पाया। हालांकि, इस सीरीज को खूब पसंद किया गया था।
इस सीरीज की कहानी 90 के दशक में डकैती और हत्या करने वाले ‘कच्छा-बनियान’ गिरोह पर आधारित है। यह सीरीज पिछले साल 26 अगस्त, 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसको वहां देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
38 mins agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
5 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
8 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
11 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines