Eminem Mother Death: दुनिया के सबसे मशहूर रैपर एमिनेम को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। एमिनेम के सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दीवाने हैं। फैंस तो फैंस सारे रैपर भी एमिनेम को ही सुनते हैं और उनसे इंस्पिरेशन लेते हैं। अब इस मशहूर रैपर के सिर से मां का साया उठ गया है। एमिनेम की मां डेबी नेल्सन (Debbie Nelson) का निधन हो गया है। खुद रैपर ने मां डेबी नेल्सन के दुनिया को अलविदा कहने की खबर कंफर्म की है। बताया जा रहा है कि 2 दिसंबर को 69 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। वो पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं।
कैसे हुई एमिनेम की मां की मौत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैपर एमिनेम की मां डेबी नेल्सन को फेफड़ों का कैंसर था। सितम्बर में उनके गंभीर रूप से बीमार होने की खबर सामने आई थी। आपको बता दें, एमिनेम और उनकी मां का रिश्ता बेहद पेचीदा था। दोनों के बीच कई उतार-चढ़ाव आए और एमिनेम के गानों में भी इसकी झलक देखने को मिली है। अपने एक गाने में उन्होंने न सिर्फ मां को गालियां दी थीं बल्कि उनके मरने तक की दुआ मांगी थी। डेबी नेल्सन ने 16 साल की उम्र में शादी की थी और 2 साल बाद उन्होंने एमिनेम को जन्म दिया, जो अब तक के सबसे कामयाब रैपर साबित हुए हैं।
मां-बेटे के बीच छिड़ी थी कानूनी जंग
हालांकि, एमिनेम अपने गानों में मां के साथ बिगड़े रिश्ते को खुलकर बयां करते रहे हैं। साल 1999 में एमिनेम ने अपने गाने ‘My Name Is’ में मां को खूब ताने मारे थे और एक ऐसे फ्यूचर की कल्पना की थी जिसमें वो तो एक मशहूर रैपर होंगे और ड्रग्स के बारे में एक गाने का नाम अपनी मां के नाम पर रखेंगे। इसके बाद डेबी ने अपने बेटे एमिनेम पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था। कहा जाता है कि इसके लिए डेबी को 25,000 डॉलर का मुआवजा मिला था। इतना ही नहीं साल 2001 में ‘ID-X – Set The Record Straight’ में डेबी ने खुद पर लगे आरोपों पर बात की थी और बेटे को जवाब दिया था।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के भांजे को आती है पिता Aayush Sharma पर शर्म? क्यों स्कूल आने से साफ करता है मना?
रैपर ने मां के नरक में जलने की मांगी थी दुआ
साल 2002 में एमिनेम ने ‘Cleanin’ Out My Closet’ रिलीज किया और मां की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने इस गाने में विश्वासघात और गुस्सा की भावनाएं दिखाई थीं। एमिनेम ने अपने रैप में कहा था कि अपने अंतिम संस्कार में भी नहीं आएंगी। उन्होंने गाली देते हुए मां को कहा था कि ‘अपना गाना गाओ, खुद को बताती रहो कि तुम एक मां थी।’ इसके अलावा उन्होंने मां को स्वार्थी बताते हुए कहा था कि ‘मुझे आशा है कि तुम इस बकवास के लिए नरक में जलोगी।’
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
4 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
5 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines