Emergency-Azaad Box Office Collection Day 2 (early estimates): इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का आना-जाना लगा हुआ है। साल 2025 की शुरुआत है और टिकट खिड़की पर इस वक्त कई फिल्में मौजूद हैं। हाल ही में इस लिस्ट में कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की फिल्म ‘आजाद’ ने भी एंट्री की है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों की दो दिन की कमाई?
फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें, तो कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 3.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, इस फिल्म के ओपनिंग डे की कमाई की बात करें इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 2.5 करोड़ की कमाई की थी। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.54 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है।
फिल्म ‘आजाद’ का कलेक्शन
इसी के साथ अगर राशा की फिल्म ‘आजाद’ की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 1.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, फिल्म की ओपनिंग भी कुछ खास नहीं रही और इसने अपनी रिलीज के पहले दिन सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म ‘आजाद’ की टोटल कमाई 2.67 कमाई इतने करोड़ हो गई। हालांकि, अभी फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।
फिल्म ‘गेम चेंजर’
गौरतलब है कि कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ और राशा की फिल्म ‘आजाद’ एक दी दिन बॉक्स ऑफिस पर उतरी हैं, ऐसे में दोनों फिल्मों की कमाई पर इस टकराव का असर देखा जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ भी टिकट खिड़की पर मौजूद है। इसके अलावा सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ भी हाल ही में सिनेमाघरों में आई थी, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर सकी।
कई और भी फिल्में रिलीज के लिए तैयार
अब देखने वाली बात ये होगी कि ‘इमरजेंसी’ और ‘आजाद’ का मुकाबला कहां जाकर रुकेगा? इतना ही नहीं बल्कि ये भी सवाल है कि इन दोनों फिल्मों में कौन-सी फिल्म को संडे का फायदा मिलेगा। इसके लिए इन दोनों ही फिल्मों के तीसरे दिन के आंकड़ों का इंतजार करना होगा। बता दें कि ये सिलसिला यही नहीं रूकने वाला बल्कि जनवरी में इनके अलावा कई और भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के लिए तैयार खड़ी हैं।
यह भी पढ़ें- चोरी, किडनैपिंग या फिर साजिश? Saif Ali Khan पर हमले का असली मकसद क्या?
संबंधित खबरें
LIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
12 mins agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
40 mins ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
17 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
19 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
21 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
22 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
23 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines