Emergency Vs Azaad Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हो चुकी है। दूसरी तरफ राशा थडानी और अमन देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों को शुक्रवार, 17 फरवरी को सिनेमा लवर्स डे के मौके पर रिलीज किया गया। सिर्फ 99 रुपये के टिकट में दोनों फिल्मों को देखने का सुनहरा मौका था लेकिन इससे ‘इमरजेंसी’ और ‘आजाद’ को कुछ खास फायदा होते दिखा नहीं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की धीमी शुरुआत रही। आइए देखते हैं पहले दिन कमाई में कौन किससे आगे रही?
कंगना रनौत की इमरजेंसी
कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ लंबे समय से विवादों में फंसने के बाद आखिरकार 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आईं। उनकी एक्टिंग को देखते हुए फिल्म में एक मिनट के लिए भी नहीं लगा कि वह कंगना रनौत हैं। उन्होंने एक्टिंग की सीखी सारी बारीकियों को इस किरदार में उड़ेल दिया और अपने किरदार के साथ न्याय किया।
‘इमरजेंसी’ के पहले दिन की कमाई पर बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.4 करोड़ रुपये से खाता खोला है। सुबह से दोपहर के बीच फिल्म के शोज में 10-15% सीटों पर दर्शक नजर आए। हालांकि वीकेंड पर कमाई बढ़ने के पूरे आसार हैं।
यह भी पढ़ें: OTT Release: पाताल लोक 2 से द रोशन्स तक, इस वीकेंड रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज
राशा-अमन की आजाद
‘इमरजेंसी’ को टक्कर देने के लिए राशा थडानी और अमन देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ रिलीज हुई। इस फिल्म में अजय देवगन एक्सटेंडेड कैमियो करते हुए नजर आए। हालांकि उनकी एंट्री भी दर्शकों को थिएटर तक खींच नहीं सकी। फिल्म का सॉन्ग ‘उई अम्मा’ जरूर चर्चा में रहा लेकिन ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आजाद’ ने ओपनिंग डे पर महज 1.50 करोड़ रुपये से खाता खोला। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने इस फिल्म को 3.5 की रेटिंग दी है। कमाई के मामले में कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ फिलहाल ‘आजाद’ से आगे है। खैर वीकेंड के मौके पर कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
LIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
14 mins agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
42 mins ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
17 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
19 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
21 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
22 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
23 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines