Milind Soman: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ अब अपनी रिलीज के बेहद करीब है। फिल्म कई बार अपने विवाद को लेकर सुर्खियों में आ चुकी है। इस बीच अब ये रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके एक्टर मिलिंद सोमन जो फिल्म में ‘फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ’ के नजर आने वाले हैं, वो चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कि आखिर मिलिंद सोमन किस वजह से लाइमलाइट में हैं?
मिलिंद सोमन की फिटनेस
दरअसल, इस फिल्म को लेकर तमाम तरह की बातें सुनने में आती रहती हैं। इस बीच मिलिंद सोमन की फिटनेस ने लोगों को ध्यान बटोरा है। सुपर मॉडल के तौर पर जाने वाले मिलिंद 59 में 29 साल जैसे दिखते हैं और उनकी बॉडी बेहद कमाल की है। मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव भी रहते हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिनपर फैंस खूब प्यार बरसाते हैं।
कौन हैं मिलिंद सोमन?
मिलिंद सोमन की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। जब मिलिंद ने मॉडलिंग में अपने पैर जमा लिए, तो इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि, सिनेमा में आने के बाद उन्हें खूब मेहनत करनी पड़ी। साल 2000 में मिलिंद को फिल्म ‘तरकीब’ का ऑफर मिला, लेकिन ये फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद मिलिंद ने 2 साल तक एक्टिंग से दूरी बना ली।
फिल्म ’16 दिसंबर’
हालांकि, मिलिंद ने फिल्म ’16 दिसंबर’ में फिर काम किया और ये फिल्म भी फ्लॉप निकली। इसके बाद मिलिंद ने एक्टिंग से दूर होने का फैसला लिया। हालांकि अब मिलिंद फिर से फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं और अब वो अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को 17 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म क्या कमाल दिखाएगी।
फिल्म ‘इमरजेंसी’
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ इसके पहले साल 2024 में रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी नहीं दी और इसकी रिलीज से एक ही दिन पहले इस पर रोक लगा दी गई। इसके बाद बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन को हटाने को कहा और इसके बाद अब ये फिल्म साल 2025 में रिलीज की जा रही है। हालांकि, इसके पहले भी कई बार इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हुआ था और अब फाइनली ये थिएटर्स में आने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Rohit Sharma को सपोर्ट करना Vidya Balan का पड़ा भारी, जमकर हुई ट्रोलिंग तो देनी पड़ी सफाई
संबंधित खबरें
'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
43 mins agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
1 hr agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
1 hr ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
18 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
20 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
22 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
23 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines