Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एल्विश का शहनाज के साथ एक रील वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर दोनों ही सुर्खियों में हैं। वहीं, फैंस को दोनों की जोड़ी भी बेहद पसंद आ रही है। इस बीच अब एल्विश एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। भई अब ‘राव साहब’ ने करोड़ों की कार लेने की बात कही है, तो उनका चर्चा में होना तो बनता है।
एल्विश ने शेयर किया नया व्लॉग
हाल ही में एल्विश ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक नई लग्जरी कार की चर्चा की है। जी हां, सामने आए व्लॉग में एल्विश नई मर्सिडीज जीवैगन G350 D को खरीदने की बात कर रहे हैं। साथ ही राव साहब इस कार की टेस्ट ड्राइव भी कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में एल्विश कार के फीचर्स के बारे में भी बात कर रहे हैं और दूसरी मर्सिडीज से उसको कंपेयर भी कर रहे हैं।
मर्सिडीज जीवैगन G350 D
वहीं, इस वीडियो में एल्विश अपनी मां को कहते हैं कि आपके लिए एक सरप्राइज है। इस दौरान उनकी मां अंदाजा लगाती हैं कि वो नई कार ले आए, तो एल्विश कहते हैं कि मम्मा सिट इन दिस कार, हम ये ले रहे हैं, तो एल्विश की मम्मी कहती हैं कि इसको लेकर क्या करोगे, इस पर एल्विश जवाब देते हैं कि इसको चलाएंगे और क्या करेंगे। बता दें कि जिस मर्सिडीज जीवैगन G350 D राव साहब खरीदने की बात कर रहे हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी कीमत 3 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।
पिता ने किया था कोई भी लग्जरी गाड़ी होने के दावे का खंडन
इतना ही नहीं इस वीडियो में एल्विश ने ये भी बताया है कि साल 2022 में वो इस कार को खरीदना चाहते थे, लेकिन तब इसे बंद कर दिया गया था। साथ ही उस दौरान उनके साथ कोई धोखाधड़ी भी हुई थी। बता दें कि बीते कुछ टाइम पहले एल्विश स्नेक वेनम केस को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं, इस दौरान उनके पिता ने कोई भी लग्जरी कार होने के दावे का खंडन किया था।
यह भी पढ़ें- तुझे वहम है दाऊद मदद करेगा…, जब Lawrence Bishnoi ने Gippy Grewal के जरिए Salman Khan को किया टारगेट
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
13 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
15 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines