बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं। एल्विश सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। इस बीच अब एल्विश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों ने अलग ही कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर राव साहब ने ऐसा क्या शेयर किया है? तो आइए जानते हैं…
एल्विश यादव का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का जो नया वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एल्विश कार में बैठे हैं और कह रहे हैं कि अभी तो घर जा रहे हैं और मैं सिर्फ आज-आज के लिए यहां पर हूं, फिर वापस निकल जाऊंगा दूसरी जगह, नहीं तीसरी जगह। हालांकि, इस बार कोई नई जगह है और एक महीने के लिए वहीं पर हूं।
कहीं ये KKK का हिंट तो नहीं?
एल्विश ने आगे कहा कि बहुत अच्छा प्रोजेक्ट है तुम्हारे भाई का, तो मजा आने वाला है। वहीं, अब एल्विश के इस वीडियो के सामने आते है, लोगों ने अपना दिमाग भी लगाना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि KKK कंफर्म। वहीं, दूसरे यूजर ने भी एल्विश के इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा कि KKK का हिंट।
‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’
गौरतलब है कि ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ इस वक्त जमकर चर्चा में है। हाल ही में जहां शो के प्रोड्यूसर बनिजय एशिया ने अपने कदम पीछे खींचने लेने की खबरों ने फैंस की टेंशन बढ़ाई, तो वहीं अब एल्विश का ये वीडियो लोगों को अलग ही हिंट दे रहा है। बता दें कि शो के लिए कई सेलेब्रिटीज से संपर्क किया जा चुका है, जिसमें एल्विश का नाम भी है। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि एल्विश वीडियो में जहां जाने की बात कर रहे हैं, वो कौन-सी जगह है। साथ ही ये भी कि ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ को लेकर क्या नया अपडेट आता है।
यह भी पढ़ें- फीमेल फैन ने किंग खान से पूछा ये सवाल, शाहरुख खान ने दिया हटके जवाब, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines