Elvish आर्मी Rajat Dalal के लिए बनेगी 'संजीवनी'? बिग बॉस 18 में राव साहब ने हिलाया सिस्टम

Elvish Yadav In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। रजत दलाल को सपोर्ट करने के लिए एल्विश यादव पहुंचे और उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।

elvish yadav support rajat dalal hated argument with media bigg boss 18

Rajat Dalal And Elvish Yadav. File Photo

Elvish Yadav In Bigg Boss 18: बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले सिर्फ एक दिन दूर है। रविवार, 19 जनवरी को शो का विनर मिल जाएगा। घर में मौजूद टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने के लिए उनके दोस्त और कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स पहुंचे जिनके साथ मीडिया ने तीखे सवाल पूछे। इस बार सवालों के घेरे में बिग बॉस के फाइनलिस्ट नहीं बल्कि उनके चाहने वाले रहे। एल्विश यादव रजत दलाल को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राव साहब का पारा हाई दिखा जिसका एक प्रोमो सामने आ गया है।

रजत दलाल के सपोर्टर बनकर आए एल्विश

बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है। रजत दलाल के सपोर्टर बनकर आए शो के एक्स कंटेस्टेंट एल्विश यादव से मीडिया पूछती है, ‘रजत को आप सपोर्ट कर रहे हैं। वह कहते हैं कि फाड़ दूंगा। मीडिया के सामने ये बोल दिया कि मैं मीडिया वीडिया कुछ नहीं मानता। आप उन्हें जिताते हो तो क्या ये आपके लिए सही होगा?’

इस पर एल्विश कहते हैं, ‘ये रियलिटी शो है कोई फिक्शन नहीं कि बनावटी होकर दिखाएंगे हम बहुत अच्छे हैं। जो जैसा है, वो वैसा दिखाएगा। आप लोगों के ओपिनियन से मेरी दोस्ती में कोई चेंज नहीं आएगा। मेरा दोस्त है और मैं उसे सपोर्ट करने आया हूं डंके की चोट पर।’

मेरे फॉलोअर्स खैरात में नहीं आए

एल्विश से पूछा जाता है कि बिग बॉस 18 पर्सनैलिटी का शो है लेकिन अब ऐसा हो गया है कि जिसके फॉलोअर्स ज्यादा हैं, वही जीत सकता है। इस पर राव साहब कहते हैं, ‘मेरे फॉलोअर्स हैं तो खैरात में थोड़ी ना आए हैं।’ मीडिया उनसे कहती है कि ‘सपोर्टर्स मीटअप नहीं करा रहे हैं। आप मीटअप करा रहे हो। इस पर एल्विश भड़कते हुए कहते हैं, ‘उनके बस की हो तो वो करवा लेंगे। हमारे बस की है तो हम करवा रहे हैं।’

बता दें कि रजत दलाल जब बिग बॉस 18 में आए थे उसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उन्हें एल्विश आर्मी सपोर्ट कर रही है। फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी भी रजत को सपोर्ट कर रहे हैं। रजत दलाल वोटिंग ट्रेंड्स में भी अधिकतर टॉप पर रहते आए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या एल्विश यादव की आर्मी उनके लिए संजीवनी बनेगी और वह बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीत पाएंगे?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ