Elvish Yadav, Chum Darang: पॉपुलर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की कंटेस्टेंट रह चुकी चुम दरांग इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एल्विश यादव ने चुम दरांग को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन अब लग रहा है कि एल्विश की मुसीबतें और भी बढ़ गई हैं क्योंकि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने यूट्यूबर के खिलाफ एक्शन लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
चुम दरांग पर किया था कमेंट
दरअसल, एल्विश यादव ने चुम दरांग को लेकर जो कमेंट किया था, उसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सख्ती दिखाई है। NCW ने एल्विश यादव को समन जारी कर करते हुए 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। एनसीडब्लू के समन के बाद एल्विश की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि एल्विश यादव ने चुम दरांग के नाम का मजाक उड़ाया और इसके लिए अब वो विवाद में भी घिरे हुए हैं।
NCW ने जारी किया समन
इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (APSCW) ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू, NCW) से पूर्व मिस अरुणाचल और बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट चुम दरांग के खिलाफ कथित अपमानजनक और विवादित बयान को लेकर एल्विश यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी। सोशल मीडिया पर ये मामला भी बेहद गरमाया हुआ है और अब एनसीडब्लू ने इस पर सख्ती दिखाई है।
क्या है पूरा मामला?
वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो रजत दलाल के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए एल्विश यादव ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में चुम के नाम और उनकी कास्टिंग का मजाक उड़ाया, जिसको लेकर इंटरनेट पर बवाल मच गया और यूजर्स ने एल्विश को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी एल्विश की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
क्या करेंगे एल्विश यादव?
अब देखने वाली बात होगी कि ये पूरा मामला क्या मोड़ लेता है? और इसमें आगे क्या कार्रवाई होती है? हालांकि, इसके बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है, क्योंकि ये भी देखने वाली बात होगी कि एल्विश एनसीडब्ल्यू के समन पर कैसे रिएक्ट करते हैं?
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE! मैं ब्रा तक नहीं पहन पाती थी, वो रेडिएशन के बाद…? Hina Khan के कैंसर पर Rozlyn Khan का तंज
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines