Elvish Yadav Health Update: यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम बीते कई दिनों से कंट्रोवर्सी में बना हुआ है। हाल ही में एल्विश पर एक संगीन आरोप लगा और उन पर FIR भी दर्ज हो गई। एल्विश यादव पर रेव पार्टी में सांपों का जहर मंगवाने का इल्जाम लगा है। लेकिन उनका कहना है कि ये सभी आरोप गलत हैं और उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि, मंगलवार देर रात उनसे इस केस में पूछताछ की गई है। जिसके बाद लगता है एल्विश यादव का ‘Systumm’ बिगड़ गया है।
यह भी पढ़ें: बुढ़ापा भी नहीं छीन पाया इन सेलेब्स का स्टारडम, अभी तक पर्दे पर कायम है इनकी हुकूमत
रेव पार्टी विवाद के बाद एल्विश ने व्लॉग से बनाई दूरी?
ऐसा हमारा नहीं बल्कि खुद एल्विश का कहना है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक स्पेशल मैसेज छोड़ा है जिसे पढ़ने के बाद सभी लोग टेंशन में आ गए हैं। कुछ लोग तो ये भी सवाल कर रहे हैं कि कहीं इस मामले में फंसने के बाद वो व्लॉगिंग करना तो नहीं छोड़ देंगे। इस सवाल के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का बवाल देखने को मिल रहा है। लेकिन ये सवाल क्यों उठ रहा है ये भी जान लेते हैं। दरअसल, खुद एल्विश ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया है कि उनका व्लॉग नहीं आएगा।
Image Credit: Instagram
एल्विश ने फैंस से कही ये बात
यूट्यूबर ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया है और फैंस को एक स्पेशल मैसेज भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों, आज व्लॉग नहीं आएगा। ठीक नहीं हूं।’ इसके साथ ही एल्विश ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है। हालांकि फैंस नाराज न हों और वो इस बात से मायूस न हो जाएं इसलिए उन्होंने आगे लिखा, ‘कल से दोबारा मस्त चालू।’ इसका मतलब साफ है कि एल्विश सिर्फ आज अपना व्लॉग अपलोड नहीं करेंगे लेकिन कल से उनका व्लॉग रोज़ फैंस को देखने को मिलने वाला है।
क्या पेशी ने बिगड़ी एल्विश की तबीयत?
हालांकि, उनकी तबीयत को क्या हुआ है इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन क्या ये उनसे हुई पूछताछ का असर है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, ये जानने के लिए पूरी दुनिया बेकरार है। दरअसल, पुलिस ने थाने में बुलाकर एल्विश से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की है। कहा जा रहा है कि इन तीन घंटों में यूट्यूबर से करीब 50 सवाल पूछे गए हैं। आगे भी उनसे यूं ही पूछताछ की जा सकती है और उनकी कई बार पुलिस के सामने पेशी हो सकती है।
संबंधित खबरें
'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 mins agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 hr agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
12 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
13 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
15 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
15 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
16 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines