Elvish Yadav, Snake Venom Case: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम जबसे स्नेक वेनम केस से जुड़ा है, तब से ही ‘राव साहब’ के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। जी हां, पुलिस भी मामले की बड़ी गंभीरता से जांच कर रही है। अब इस केस में नया मोड़ आ गया है, जिससे एक बार फिर से एल्विश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जी हां, पुलिस का मानना है कि उनके इस कदम से कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए एल्विश और उसके दोस्तों के फोन
दरअसल, हाल ही में स्नेक वेनम केस में नया अपडेट आया है। स्नेक वेनम केस में नोएडा पुलिस ने जांच तेज करते हुए एल्विश और उनके दोस्त ईश्वर और विनय के फोन को फोरेंसिक जांच के लिए गाजियाबाद भेजा है। जी हां, FSL यानी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में इन तीनों फोन की जांच होगी। इन तीन मोबाइल फोन के जरिए पुलिस उस डेटा को रिकवर करना चाहती है, जिसे एल्विश और उनके दोस्तों ने कथित तौर पर डिलीट कर दिया।
पुलिस ने उठाया बड़ा कदम
बता दें कि एल्विश और उनके दोस्त ईश्वर और विनय के फोन को पुलिस ने जब्त किया था। सामने आई जानकारी के अनुसार इस डेटा में कथित तौर पर एल्विश और उसके दोस्तों ने सांप के जहर मामले में बातचीत और संवाद किया था। अब जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि इस डेटा में क्या एल्विश और उसके दोस्तों ने सांप के जहर सप्लाई को लेकर कोई बात की थी या नहीं। हालांकि अगर जांच में इसकी पुष्टि हो जाती है तो ये भी देखने वाली बात होगी कि इसका एल्विश पर किस तरह के असर होगा।
स्नेक वेनम केस में नहीं थम रही एल्विश की मुश्किलें
बता दें कि बीते साल नंवबर में पहली एल्विश यादव का नाम स्नेक वेनम केस से जुड़ा था। जनवरी में इस केस की एफएसएल रिपोर्ट आई, जिसमें सांप का जहर होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद नोएडा पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया और फिर उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। 6 दिन जेल में रहने के बाद एल्विश को जमानत मिल गई थी। वहीं, अब इस केस में एल्विश और उसके दोस्तों के फोन को जांच के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- कट गए Rakhi Sawant के दोनों हाथ! जंगल के बीच, पहाड़ से सामने आया वीडियो
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines