सच या स्क्रिप्टिड…? एल्विश यादव ने ओरी को मारा जोरदार थप्पड़, वायरल हो रहा VIDEO

एल्विश यादव और ओरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है, कथित तौर पर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर ने ओरी को थप्पड़ जड़ दिया है. इस पर फैंस के भी खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

Elvish Yadav, Elvish Yadav Slaps Orry

एल्विश यादव ने ओरी को मारा जोरदार थप्पड़ (Photo- X)

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. विवादों से उनका नाम जुड़ता रहा है. ऐसे में अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर ओरी के साथ नजर आ रहे हैं. यूट्यूबर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवतरामानी (ओरी) को थप्पड़ मार दिया. वीडियो ने फैंस को असमंजस में डाल दिया और इस पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं.

विज्ञापन

ओरी और एल्विश यादव का वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो रहा है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि ओरी और एल्विश साथ में नजर आ रहे हैं. ओरी फोन चला रहे होते हैं और एल्विश उनके बगल में खड़े रहते हैं. फिर वो अचानक से ही उन्हें थप्पड़ मार देते हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स का कहना है कि ये एक स्क्रिप्टेड प्रमोशनल है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि एल्विश ने एकदम सही किया.

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

अगर एल्विश और ओरी के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन के बारे में बात की जाए तो कुछ लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड बताया तो कुछ ने AI वीडियो. वहीं, एल्विश के फैन ने उन्हें कहा कि उन्होंने एकदम सही किया. एक यूजर ने कहा कि ओरी की हरकतें ही ऐसी है. एक यूजर ने लिखा, ‘पॉडकास्ट का शूट है ओरी के साथ ये प्रैंक वीडियो है.’ हालांकि, वीडियो को लेकर एक्टर और ओरी की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया कि आखिर मामला क्या है.

विज्ञापन

एल्विश यादव का प्रोफेशनल फ्रंट

गौरतलब है कि एल्विश यादव पिछले दिनों रोमांटिक गाना ‘तेरे दिल में’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वो जन्नत जुबैर के साथ रोमांस करते हुए नजर आए. इसमें दोनों की केमिस्ट्री ही नहीं बल्कि रोमांटिक सीन्स भी काफी सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर इस गाने के वीडियो क्लिप्स भी वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ