Elvish Yadav Viral Video: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए दिन किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसे ही रहते हैं। कभी सांप उनके लिए मुसीबत बन जाते हैं तो कभी इंसान। अब तो ऐसा लगने लगा है कि एल्विश यादव अपने व्लॉगस को छोड़ अब इन्हीं कारणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एल्विश यादव के हालिया वीडियो ने उनके फैंस का ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में वो रेस्टोरेंट में किसी का सिस्टम हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब उनका खुलेआम मारपीट करते हुए वीडियो सामने आया है।
यह भी पढ़ें: पति से अलग होने की रूमर्स पर आया Dalljiet Kaur का रिएक्शन, जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस?
रेस्टोरेंट में एल्विश यादव ने की मारपीट
दरअसल, यूट्यूबर हाल ही में राजस्थान पहुंचे थे। जयपुर में उन्होंने अपने फैंस के लिए मीट अप रखा था। जहां एक रेस्टोरेंट में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि एल्विश यादव अपना आपा खो बैठे और उनके हाथ से किसी की जबरदस्त पिटाई हो गई। अब बताया जा रहा है कि ये वीडियो बीते दिन यानी 11 फरवरी, रविवार का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एल्विश यादव की रेस्तरां में बैठे एक शख्स से बहस हो रही है और अचानक ही एल्विश को इतना गुस्सा आता है कि उन्होंने न आव देखा न ताव और उस शख्स को झन्नाटेदार चाटा जड़ दिया। इस चाटे की गूंज सामने आए वीडियो में साफ सुनाई दे रही है।
पुलिस ने थप्पड़ कांड के बाद एल्विश यादव को किया कंट्रोल
वहीं, वो इस थप्पड़ के बाद बाहर जा रहे थे तभी उस शख्स ने कुछ ऐसा बोल दिया कि एल्विश यादव गुस्से में भड़कते हुए वापिस अंदर लौट आए और फिर उस शख्स से भिड़ने लगे। हालांकि, उनके दोस्तों ने उन्हें रोक दिया। इतना ही नहीं पुलिस भी इस मामले में एक्शन लेने पहुंच गई और एक पुलिस वाले ने बीच में आकर इन हालातों को काबू किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पुलिस वाला एल्विश यादव को रेस्टोरेंट से बाहर लेकर जाता है और उन्हें उनकी गाड़ी तक छोड़ता है। अब इस लड़ाई की असली वजह क्या है ये तो साफ-साफ पता नहीं चल पाया है। लेकिन सुनने में आया है कि उस शख्स ने एल्विश यादव और उनके परिवार को गलियां दी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एल्विश यादव का वीडियो
जिसका मतलब है कि जानकर उस शख्स ने एल्विश यादव को अपशब्द कहकर प्रोवोक किया। अपनी मां पर गलत टिप्पणी होने के बाद ही एल्विश यादव भड़के थे और उन्होंने कंट्रोल खोकर ये सीन क्रिएट कर दिया। वहीं, जब ये झगड़ा चल रहा था तो वहां मौजूद सभी लोग एल्विश यादव का वीडियो बना रहे थे। ऐसे में अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देखकर कुछ लोग एल्विश यादव का सपोर्ट करते दिख रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें एल्विश का पब्लिक में ये बर्ताव ज़रा भी पसंद नहीं आया। ऐसे में कुछ यूजर्स ने एल्विश यादव को फटकार लगाई है और उनके खिलाफ एक्शन तक की डिमांड की है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines