Elvish Yadav Reaction On Slap Video: यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आज अपने थप्पड़ कांड की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर यूट्यूबर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एल्विश यादव ने राजस्थान के जयपुर में एक रेस्टोरेंट के अंदर खूब तमाशा किया। झगड़े के बाद उन्होंने सरेआम एक शख्स को चाटा लगा दिया। इतना ही नहीं उन्हें उसके बाद भी उस शख्स पर हावी होते हुए देखा गया। ऐसे में एल्विश यादव के दोस्तों और पुलिस वालों को बीच में आकर इस मामले को सुलझाना पड़ा। लेकिन अब उनकी इस दादागिरी को देख लोग उनपर भड़के हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने थप्पड़ मार हिला दिया ‘Systumm’, पुलिस ने किया यूट्यूबर को काबू; Video Viral
एल्विश यादव का थप्पड़ कांड पर आया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यूजर्स के जो रिएक्शन सामने आ रहे हैं उन में सब लोग एल्विश यादव के बर्ताव से खफा दिख रहे हैं। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि पैसा और फेम उनके सिर पर चढ़ गया है। उनकी ये दादागिरी और गुंडागर्दी उसी का नमूना है। इसी बीच अब अपने इस थप्पड़ कांड पर खुद एल्विश यादव का बयान सामने आ गया है। उन्होंने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई बताई है और ये भी खुलासा किया है कि आखिर ये झगड़ा क्यों हुआ। इतना ही नहीं एल्विश यादव ने चुप्पी तोड़ते हुए कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर सभी लोग कहेंगे कि उनकी अकड़ अभी भी ढीली नहीं हुई है।
क्या बोलें एल्विश यादव?
दरअसल, अब उनका एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें एल्विश यादव कह रहे हैं कि ‘भाई देखो मैटर ये है, न मेरे को शोक है लड़ाई करने का, न मेरे को हाथ उठाने का शोक है। मैं अपने काम से काम रखता हूं, मैं चलता हूं नॉर्मल और जो फोटो खिंचवाने को कहता है हम खिंचवाते हैं उसके साथ आराम से फोटो। पर जो कोई पीछे से कमेंट पास करता है, मां-बहन की गाली देते है तो हम उसको भी नहीं बख्शते। हालांकि, तुम्हें दिख रही होगी कि साथ में पुलिस भी है और कमांडो भी चल रहे हैं। कि ऐसा कोई सीन नहीं है कि भाई कुछ गलत-सलत कर दिया। ये मेरा पर्सनल था। उसने मेरे को पर्सनली बोला, मैंने पर्सनली जाकर उसे दे दिया और मुझे उस बात का कोई गम भी नहीं है कि भाई मुझे रिग्रेट हो। ऐसा ही हूं मैं।’
क्या बोली देश की जनता?
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने न उसे कुछ कही, उसने मुझे गाली बकी तो मैंने उसे दे दिया। मैं अपने स्टाइल का हूं। वो मुंह से बोलता है, हम मुंह से नहीं बोल पाते भाई!’ अब उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक तरफ लोग अपनी मां और बहन के सपोर्ट में खड़े होने पर एल्विश यादव का समर्थन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ लोग उन्हें घमंडी बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा है, ‘इंसान को याद रखना चाहिए अच्छे दिन के बाद बुरे दिन आते हैं।’ तो एक बोला, ‘उसने कुछ भी गलत नहीं किया।’ तो एक शख्स बोला, ‘एल्विश यादव सुपर हीरो भाई। सच में डर का माहौल है थप्पड़ की आवाज से पूरे सोशल मीडिया हेटर्स को औकात दिखा दी।’ कुछ लोगों ने तो ये भी लिखा है, ‘भाई 2-4 और लगाने चाहिए थे।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines