Elvish Yadav Roast Armaan Malik: एल्विश यादव आज बिग बॉस के घर में धमाका मचाने वाले हैं। आज अनिल कपूर के सामने वो मिस्टर फैजू का सामना करेंगे। इन दोनों के बीच जो होगा उसका प्रोमो तो आपने अब तक देख ही लिया होगा। लेकिन अब मिस्टर फैजू से पहले एल्विश यादव ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट अरमान मालिक को रोस्ट कर दिया है। अब एल्विश का नया व्लॉग आया है, इसमें वो अरमान को रोस्ट कर रहे हैं। दरअसल, शो में आए दिन अरमान एल्विश का नाम ले लेते हैं।
अरमान क्यों बार-बार ले रहे एल्विश का नाम?
हाल ही में अरमान ने लव कटारिया को रोस्ट करने की कोशिश की थी और कहा था कि आप अपनी पहचान कब बनाओगे? आपको सर्च करने के लिए पहले किसी और का नाम डालना पड़ता है। हालांकि, लव ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था। लेकिन ये पहली और आखिरी बार नहीं था जब अरमान ने घर में एल्विश का नाम लिया हो। ऐसे में अब तंग आकर एल्विश ने भी अरमान के लिए एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो का टाइटल है, ‘अरमान मलिक ने हद कर दी अब।’
‘पहले भी गाली खाता था, अब भी खा रहा है’- एल्विश
बता दें, इस व्लॉग में एल्विश यादव अपने दो दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं और वो अरमान को लेकर बातें कर रहे हैं कि बिग बॉस के घर में अरमान उनकी ही बातें करते रहते हैं। बातों-बातों में एल्विश ने अरमान को लेकर कहा है कि वो पहले भी गाली खाता था और अब भी गाली खा रहा है। दरअसल, अरमान की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई ऐसी चीजें हाईलाइट हो गई हैं जिसके बाद पूरा देश उन्हें ट्रोल कर रहा है। हालांकि, अरमान को घर के अंदर ऐसा लग रहा है कि वो बहुत अच्छा कर रहे हैं, लेकिन जब वो बाहर आएंगे तो उन्हें रियलिटी चेक मिलेगा। एल्विश ने मजाक-मजाक में ये भी कहा कि ‘दो वाइफ को कंटेंट बोलना भी ठीक है।’
यह भी पढ़ें: बाथरूम वीडियो लीक होने के बाद Urvashi Rautela का एक और वीडियो वायरल, बाहर आया सच
एल्विश ने दी अरमान को चेतावनी
बता दें, अरमान का दावा है कि एल्विश 90 परसेंट लक पर चलते हैं, इसके जवाब में एल्विश ने कहा कि जब तुम अपना दूसरा शिकार ढूंढ रहे थे तब हम यूट्यूब पर छा चुके थे और अच्छी फैन फॉलोइंग भी थी। इसके अलावा एल्विश ने ये भी कहा है कि बिग बॉस में तो ठीक है ‘बाहर आकर मेरा नाम मत लियो, मुझे अच्छा नहीं लगता तेरी जुबान से मेरा नाम आता है।’ उन्होंने कहा कि ‘तुझे जरूरत है इसलिए मेरा नाम ले रहा है, मुझे जरूरत नहीं है तेरी।’ साथ ही अपने व्लॉग में एल्विश ने अरमान को एक खास सलाह भी दी है कि ‘बाहर आकर अपनी हरकतें, घर-बार और लीगल चीजें ठीक करो। फिर वो बोले कि वो बोलेगा तुम्हारा भी तो है’ और मजेदार अंदाज में उन्होंने जवाब दिया ‘हम भी ठीक कर रहे हैं।’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines