Elvish Yadav Proposed to Jiya Shankar: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में अब उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें जिया शंकर को घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज करते हुए देखा जा सकता है. इसमें जिया भी उनसे अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रही हैं, जिसके बाद दोनों के लिंकअप की चर्चा शुरू हो गई है. ऐसे में चलिए बताते हैं पूरा मामला…
दरअसल, एल्विश यादव और जिया शंकर की शादी और प्रपोजल का मामला कोई रियल का नहीं बल्कि रील का है. यूट्यूबर अपने नए रियलिटी शो ‘एंगेज्ड सीजन 2’ को होस्ट करने को लेकर चर्चा में हैं. इसके लेटेस्ट एपिसोड में यूट्यूबर ने एक्ट्रेस को घुटने पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया, जिसका एक्ट्रेस ने जवाब भी हां में दिया था. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो सामने आते ही चर्चा में आ गया है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer: जिस अंदाज से अक्षय खन्ना ने जीता दिल, अब उसी स्टाइल में रणवीर सिंह करेंगे कमाल!
सोशल मीडिया पर लगा बधाई का तांता
वीडियो की बात की जाए तो ‘एंगेज्ड सीजन 2’ के बीते एपिसोड में राव साहब ने घुटने पर बैठकर लाल गुलाब जिया शंकर को दिया और पूछा, ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए बोलीं, ‘आई लव यू और मैं तुमसे शादी करूंगी.’ इसके बाद यूट्यूबर शरमाते हुए पलकें झुका लेते हैं. उनके चेहरे पर प्यारी सी स्माइल भी देखने के लिए मिलती है. इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. फैंस एल्विश और जिया को बधाई भी दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘डॉक्टर की निगरानी में…’, UK07 Rider के एक्सीडेंट के बाद टीम ने दिया हेल्थ अपडेट; बताया Anurag Dobhal का हाल
रिलेशनशिप में हैं एल्विश यादव
गौरतलब है कि एल्विश यादव अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर ने रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में डेटिंग को लेकर जानकारी दी थी. हालांकि, उन्होंने अपनी लेडी लव के बारे में दुनिया को रूबरू नहीं करवाया. वहीं, जिया शंकर भी किसी को डेट कर रही हैं. इसके बारे में उन्होंने 31 दिसंबर, 2025 को एक पोस्ट के जरिए बताया था. लेकिन उन्होंने भी बॉयफ्रेंड का नाम फोटो कुछ नहीं दिखाया था.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines