हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss के इतिहास में पहली बार दिखा नया ट्रेंड, घरवालों की जगह बाहरवालों पर टिका गेम

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस का घर इस बार बाहर वालों के कंट्रोल में है। जब-जब किसी बाहर वाले ने शो में अपने कदम रखे हैं तो घर का माहौल पूरी तरह से बदल गया है। एक शख्स तो ऐसा है जो शो का हिस्सा न बनकर भी कंटेस्टेंट्स से ज्यादा पॉपुलैरिटी में है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। शो हर गुजरते दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है ये तो मानना पड़ेगा। लेकिन इस शो में पहली बार कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो अब तक आपने किसी भी सीजन में नहीं देखा होगा। या तो बिग बॉस का कोई सीजन हिट होता है या फिर फ्लॉप, लेकिन जो भी होता है वो घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स की बदौलत होता है। मगर इस बार ये घर कंटेस्टेंट्स नहीं बल्कि बाहर वाले कंट्रोल कर रहे हैं। कैसे चलिए जानते हैं।

पहले पायल ने हिलाया घर

आपने नोटिस किया होगा कि पहले घर में काफी शांति थी और इस सीजन कोई बड़ा मुद्दा नहीं था। वहीं, बिग बॉस के घर से आउट होने के बाद जैसे ही पायल वापस दिखाई दीं और उन्होंने विशाल पांडे के खिलाफ भाभी अच्छी लगती है वाला बयान दिया तो घर में तूफान आ गया। उस हफ्ते जो लोग बिग बॉस नहीं देख रहे थे वो भी शो देखने लगे। अरमान ने जब विशाल को गुस्से में चांटा मारा तो बिग बॉस का घर गूंज उठा। यहां तक की बाहर की दुनिया में भी पायल के एक बयान के बाद हलचल मच गई।

अब विशाल के पेरेंट्स ने किया हंगामा

पायल के अलावा बीते एपिसोड में विशाल पांडे के पेरेंट्स भी नजर आए थे। कंटेस्टेंट न होने के बावजूद वो शो देखने पर लोगों को मजबूर कर गए। बेटे पर लगे आरोपों पर न सिर्फ मां-बाप के आंसू बहते हुए दिखे बल्कि बेटे की तकलीफ पर एक पिता का गुस्सा फुट पड़ा। ऐसे में न सिर्फ घरवाले हिले बल्कि बाहर भी इस एपिसोड को काफी पसंद किया गया।

यह भी पढ़ें: कैंसर की जंग में टूटीं Hina Khan, दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस

एल्विश के भी कम नहीं हैं चर्चे

वहीं, ये कैसे भूल सकते हैं कि सबसे ज्यादा चर्चे तो इस शो में एल्विश यादव के हो रहे हैं। भले ही एल्विश यादव घर में मौजूद न हों लेकिन शो के होस्ट कई बार उनका नाम ले चुके हैं। एक बार तो अनिल कपूर ने लव कटारिया से ये भी बुलवाया था कि एल्विश यादव के फैंस उन्हें वोट न दें। इसके अलावा बाकी कंटेस्टेंट्स भी लव के बहाने एल्विश यादव को याद कर ही लेते हैं। ऐसे में कई बार महसूस होता है कि शो के कंटेस्टेंट्स से ज्यादा तो एल्विश यादव का नाम लिया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें